मछली पालन कैसे करें? | Machhali Palan Ka Tarika 2023

Machli Palan in hindi: भारतीय कृषि क्षेत्र में मछली पालन बहुत लोकप्रिय है। भारत का मछली पालन उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर है, लेकिन भारत के मछली पालन उद्योग में अभी भी काफी संभावनाएं हैं। अगर मछली पालन अच्छे तरीके से किया जाए तो यह कृषि क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकता है।

Machli palan

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मछली पालन कैसे करें, Machhali Palan Ka Tarika और मछली पालन से जुड़ी सभी जानकारी डिटेल में बताने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं

घर पर मछली पालन कैसे करें? 2023 (Fish Farming at Home)

हेलो दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने घर पर मछली पालन का व्यवसाय कैसे कर सकते हैं सबसे पहले आपके पास स्थान (जगह) होना अनिवार्य है। जहां पर आप तालाब खोदेंगे उसके लिए आपको 30×20 फीट की आवश्यकता पड़ेगी फिर आपको 4 फीट गहराई करके मिट्टी निकालना है उसके बाद आप मछलियां के बच्चे छोड़ सकते हैं।

मुर्गी पालन से संबंधित अन्य जानकारी

मुर्गी पालन कैसे करें | मुर्गी फार्म कैसे खोलें?यहां क्लिक करें
Broiler Poultry Farming: बॉयलर मुर्गी पालन कैसे करेंयहां क्लिक करें
देसी मुर्गी पालन कैसे करें? | Desi Murgi Palan in Hindiयहां क्लिक करें
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल)यहां क्लिक करें
मुर्गी पालन लोन कैसे ले?यहां क्लिक करें

मछली पालन कैसे करें? (How to Do Fish Farming)

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर मछली पालन व्यवसाय काफी हद तक अच्छा माना जाता है क्योंकि भारत में 70% लोग मांस व मछली खाना पसंद करते हैं मछली पालन व्यवसाय को अंग्रेजी में (Fish Farming) फार्मिंग कहते हैं इस कार्य को करने के लिए आपको एक तालाब का निर्माण करना होगा उसके बाद आपको उसमें पानी भरना होगा तत्पश्चात आप उसमें मछलियां छोड़ सकते हैं।

मछली पालने का तरीका (Machhali Palane Ka Tarika)

मछली पालन के लिए तालाब की तैयारी अप्रैल में शुरू कर देनी चाहिए, इसके लिए आप छोटा तालाब या बड़ा तालाब खोद सकते हैं। तालाब खोदने के बाद तालाब को 20 दिन तक इस प्रकार सुखाना चाहिए कि निचली जमीन में दरार पड़ जाए, फिर 400 किलो पशु खाद या मुर्गे की खाद और 50 किलो चूना डालें, इसके बाद तालाब की गहरी जुताई करके पानी भर देना चाहिए।

मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कैसे करें?

अगर आप मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण करना चाहते हैं तो इसमें कई प्रकार है जिससे आप तालाब का निर्माण कर सकते हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

  • मजदूर के द्वारा: अगर आप लेबर या मजदूर के द्वारा तालाब का निर्माण करवाते हैं तो आपको बहुत ही कम खर्चा आता है किंतु तालाब का निर्माण करने में समय अधिक लग जाता है अगर आपके पास समय है तो आप इसके माध्यम से भी बनवा सकते हैं ।
  • ट्रैक्टर के माध्यम से: अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो अक्सर किसानों के पास ट्रैक्टर उपलब्ध होता है ट्रैक्टर में करा लगाकर मिट्टी का खुदाई करके तालाब का निर्माण करवा सकते हैं जब मिट्टी निकालकर बांध बनाते हैं तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चला देना चाहिए जिससे बांध मजबूत बनता है।
  • जेसीपी(JCB) के माध्यम से: आप जेसीपी के माध्यम से भी तालाब का निर्माण करवा सकते हैं जेसीपी 3 घंटे मे तालाब का निर्माण कर देता है और वह 1 घंटे का चार्ज ₹1000 लेता है अगर आपके पास पैसा है तो आप इसके माध्यम से भी करवा सकते हैं और जो मिट्टी खुदाई होती है उसको बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं।

तालाब में पानी की मात्रा

तालाब में पानी 3 Feet से कम और 4 Feet से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अगर आप मछली पालना चाहते हैं तो आपको पानी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि तालाब में पानी की कमी न हो।

छोटे तालाब में मछली पालन करें

अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो आपको छोटे तालाब ही बनाने चाहिए। इससे खर्चा बहुत कम होता है और बचत भी अच्छी होती है। मछलियों का वजन जितना अधिक होता है, उनकी कीमत उतनी ही अधिक होती है। आमतौर पर पांच महीने में मछली का वजन 2 Kg तक पहुंच जाता है।

मछली पालन के लिए नस्ल का चुनाव कैसे करें?

हेलो दोस्तों कई किसान भाई मछली पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और वह मछली पालन के लिए अच्छी नस्ल का चुनाव नहीं कर पाते हैं तो आज मैं आपको बताऊंगा। अगर आप एकड़ में तालाब बनाकर मछली पालन करते हैं तो 1 साल में आप 4 से 5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं अगर आपके पास जमीन नहीं है तो आप टैंक बनवाकर भी मछली पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

अगर आप मछली पालन व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो उसके लिए आप रोहू मछली, कतला मछली, मांगुर मछली पालन, kawaii fish, म्रिगल, parava fish, ग्रास, कैटफ़िश, कतला, चीतल, कार्प, तिलापिया मछली, सिल्वर कार्प आदि का चुनाव कर सकते हैं यह जितने भी नाम मैंने बताया यह बहुत ही अच्छी क्वालिटी के फिस हैं और मार्केट में इनकी मांग भी बहुत है और यह 6 महीने से लेकर 1 साल के अंदर इनका वेट 2 से 3 किलोग्राम मैं तैयार हो जाती है

सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली

वैज्ञानिक रिसर्च में पाया गया है जो सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली मांगुर और कतला है भारत में कतला मछली पालन बहुत ही बड़े स्तर पर होता है बहुत किसान भाई इसका पालन करते हैं 1 एकड़ के तालाब में आप मछली का बीज 2000 डाल सकते हैं और इनके भोजन के लिए आप प्लॉटिंग फीड, फैक्ट्री मीड या प्राकृतिक भोजन जैसे सरसों की खली, राइस प्रान, मकई का तररा, गुड इन सब को मिलाकर मछली को दे सकते हैं जिससे इनकी ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगता है कतला मछली अन्य मछलियों की तुलना में जल्दी बढ़ती है यह 1 साल में 1.5 से 2 किलोग्राम तक इसका वेट हो जाता है।

मछली पालन के लिए आहार

मछली पालन के लिए मछलियों को पोषक आहार देना अति आवश्यक है जिससे उनके विकास अच्छे से हो और बिजनेस में हमें अधिक से अधिक कमाई हो। मछली से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हमें प्राकृतिक आहार के रूप में सरसों की खली, चावल के किनकी, यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट, मिट्ठा, गाय का गोबर, नमक, डाई सबको एक साथ मिलाकर पीस लेना है फिर एक बाल्टी पानी भरकर उसमें छोड़ देना है 15 दिन तक, जब इसमें बहुत ही गंदी स्मेल आने लगेगी फिर आप देखोगे कि इसमें कीड़े उत्पन्न हो गए तब इसे मछली को आहार के रूप में दे सकते हैं जो कि मछलियों को बहुत ही पसंद होता है।

मछली को तालाब से कब निकाले?

कोई भी काम एकदम से नहीं होता शुरुआती दौर से होता है सर्वप्रथम आपको तालाब का निर्माण करवाना होगा फिर मछली का बीज तालाब में डालना होगा उसके बाद आपको उन्हें दाने के रूप में भोजन देना होगा जब मछली का वेट 1 किलो से 2 किलोग्राम तक हो जाए उसके बाद ही आप मछली को तालाब से बाहर निकाले।

मार्केटिंग (Fish Market)

भारत के लगभग हर शहर में मछली बेचने का बाजार लगता है। जहां आप जाकर अपनी मछलियां भी बेच सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी मछलियां किसी होटल या छोटे दुकानदार को भी बेच सकते हैं।

मछली पालने के फायदे और लाभ?

मछली पालन व्यवसाय करने से कई प्रकार के लाभ होता है सर्वप्रथम तो आपको रोजगार मिल जाएगा आपको काम के लिए कहें भटकना नहीं पड़ेगा

  • बहुत छोटे किसान भी कम जगह और कम लागत में मछली पालन शुरू कर सकते हैं।
  • बहुत ही कम समय में बेचने के लिए तैयार।
  • मछली व्यवसाय में कोई मंदी नहीं है।
  • खेतों में छोटा तालाब बनाकर मछली पालन किया जा सकता है।
  • खेती के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन भी किया जा सकता है।

मछली पालन से कमाई (Fish Farming Profit Margin in India)

मछली पालन व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है इसमें एक बार पैसा लगाना पड़ता है फिर इसमें लगातार आमदनी होती रहती है अगर आप मछली पालन से कमाई करना चाहते हैं तो आप रोहू, कतला, ब्रिगेड मछलियों का पालन कर सकते हैं मार्केट में इनकी मांग अत्यधिक है हर सीजन में आप 2.5 से 3 लाख रुपये कमा सकते हैं।

मछली पालन में लगने वाली लागत

जानकारों के मुताबिक मछली पालन के लिए तालाब बनाने में 50 हजार रुपए तक का खर्चा आ जाता है। कई राज्य सरकारों द्वारा इसके लिए सब्सिडी भी दी जाती है। अगर आप मछली पालन के लिए शुरुआत में एक लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको दोगुना मुनाफा हो सकता है।

मछली पालन कैसे करें?: FAQ

  1. सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली कौन सी है?

    सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली कतला, भाखुर और रोहू आदि।

  2. मछली का बीज कहां मिलेगा?

    आप मछली का बीज लेना चाहते हैं तो यह आपको मत्स्य अधिकारी विभाग से प्राप्त होगा मैं आपको कुछ जिलों के नाम बता रहा हूं जैसे हरिद्वार, दिल्ली, बिजनौर, कोलकाता, मेरठ आदि आप यहां से भी मछली पालन के लिए बीज खरीद सकते हैं।

  3. मछली का बीज कितने रुपए किलो मिलता है?

    मछली का बीज 300 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकती है फिर भी कुछ मछलियां ऐसी होती है जो आपको काउंटिंग यानी गिनती के हिसाब से मिलती है।

  4. मछली पालन कौन से महीने में किया जाता है?

    आप वर्षा ऋतु के महीने में मछली पालन शुरू कर सकते हैं जब बरसात से तालाब जलमग्न मतलब पानी से भर जाए तालाब तब आप उसमें मछली के बीज डाल सकते हैं अंग्रेजी के मार्च महीने से मछली पालन कार्य करना क्योंकि गर्मी में मछलियां तेजी से बढ़ती है।

  5. मछली पालन में कितना खर्चा आता है?

    तालाब कई माध्यमों से बनाया जा सकता है आप लेबर से भी तालाब का निर्माण सकते हैं उसका खर्चा 1.5 लाख रुपए आएगा और दूसरी बात अगर आप ट्रैक्टर से खुदाई करवाके तालाब बनाते हैं तो उसका चार्ज 3.5 लाख रुपए आता हैं अगर आप जेसीबी JCB के माध्यम से तालाब बनवाते हैं तो उसका चार्ज 5 लाख रुपए आता है यह 1 एकड़ तालाब बनवाई का खर्चा है।

  6. मछली तैयार होने में कितना समय लगता है?

    मछली तैयार होने में 1 वर्ष लग जाता है रोहू, कतला, ब्रिगेड, मांगूर यह 1 वर्ष में 1.5 से 2 किलो ग्राम तक उनका वजन हो जाता है।

  7. मछली को कितना खाना देना चाहिए?

    मछलियों को दिन में दो बार अर्थात सुबह और शाम को खाना देना चाहिए मछली अपना भोजन स्वयं तलाश कर खाती है इन्हें प्राकृतिक भोजन पसंद होता है यह शैवाल, कीट मकोड़े को खाना ज्यादा पसंद करती है कुछ मछलियां शाकाहारी होती है हम जो भोजन करते हैं बचा हुआ भोजन मछलियों को आप आहार के रूप में दे सकते हैं।

पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए => यहां क्लिक करें

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
4
+1
2
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये