गाय पालन कैसे करें? | Cow Farming Business

Gay Palan in Hindi: आज के दौर में किसानों के लिए ‘आय’ सबसे बड़ी चिंता का विषय है. किसान भाइयों के लिए कृषि के अलावा गाय पालन (Gay Palan) व्यवसाय एक अच्छा व्यवसाय है। क्योंकि गाय न केवल दूध देती है बल्कि खेती के लिए गोबर की खाद भी देती है, जिससे खेती की लागत कम हो जाती है।

Gay Palan

गाय पालना एक बहुत ही आसान व्यवसाय है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि गाय पालन करें? (Cow Farming Business) और डेयरी फार्म कैसे शुरू करें?

गाय पालन कैसे करें? (Gay Palan Kaise Karen)

गाय पालन व्यवसाय शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए तो आज मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा प्राचीन काल से गाय पालन कार्य चला आ रहा है और कृषि भूमि कार्य के लिए बैलों का बहुत ही महत्व होता है।

गाय पालन व्यवसाय करने से पूर्व आपको पास भूमि जगह होना चाहिए जिसमें इनके रहने के लिए फार्म बनाया जा सके आप गाय पालन 4 से 5 गाय को खरीद कर भी कर सकते हैं।

भैंस पालन कैसे करें?यहां क्लिक करे
गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएंयहां क्लिक करे
गाय भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे लेंयहां क्लिक करे

गाय पालन की शुरुआत कैसे करें?

गाय पालन व्यवसाय शुरुआत करने के लिए आपको सर्वप्रथम स्थान की आवश्यकता पड़ेगी उसके पश्चात आपको उनके रहने के लिए सैड आवास का निर्माण करना होगा।

आवास का निर्माण करने के लिए आपको कुछ आवश्यक सामग्री जैसे- ईट, रेता, सीमेंट और छत के लिए सीमेंट की चादर की आवश्यकता पड़ेगी और हां साथ ही आपको सैड निर्माण के लिए एक मिस्त्री और हेल्पर की आवश्यकता पड़ेगी।

वह आपके सेट का निर्माण सफलतापूर्वक कर देंगे उसके बाद आप अपनी आवश्यकता अनुसार गाय को खरीद कर गऊ पालन की शुरुआत कर सकते हैं।

गाय की नस्ल का चुनाव कैसे करें?

यदि आप गाय पालन व्यवसाय करना चाहते हैं और आप यह सोच रहे हैं कि कौन सी गाय दूध अधिक देती है और कौन सी नस्ल अच्छी है तो उसके बारे में निम्नलिखित जानकारी नीचे दी गई है।

  • मालवी: मालवी गाय का रंग हल्का काला और सफेद होता है और इनके सिंग बहुत नुकीले होते हैं किंतु यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते और यह प्रतिदिन 2 से 3 लीटर दूध देती है मालवी गाय ग्वालियर क्षेत्र में पाई जाती है।
  • नागोरी: यह नस्ल चूरु जिले मैं पाई जाती है यह नस्ल प्रतिदिन 5 लीटर दूध देती है इनके शरीर का उंचाई अधिक होता है और उनके कंधे पर बैलों के जैसे कोड बना होता है इनकी पहचान को दर्शाता है।
  • थारपारकर: इस नस्ल को अधिकतर दूध उत्पादन के लिए पाला जाता है या प्रतिदिन 10 से 12 लीटर दूध देती है और यह राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर इलाके में पाई जाती है थारपारकर गाय का उत्पत्ति स्थान थार का रेगिस्तान है।
  • पवांर: यह नस्ल पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में पाई जाती है इनका रंग हल्के काले सफेद धब्बे आकार का होता है इनकी नाक काली होती है और इनके सिंग नुकीले और 8 से 10 इंच लंबाई होती है यह क्रोध सील गाय होती है इसी कारण दूध भी कम देती है।
  • भगनाड़ी: यह नस्ल अधिकतर नाड़ी नदी के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है का प्रमुख भोजन ज्वार ,मक्का, चेरी है इन्हें मक्के की रोटी बनाकर देने से बहुत ही चाव से खाते हैं यह दूध उत्पादन के लिए बहुत अच्छी नस्ल है।
  • दज्जल: गाय को भगनारी के नाम से भी जाना जाता है यह नस्ल पंजाब के दरोगाजी खाॅ जिले में पाई जाती है माना जाता है कि सबसे पहले इनमें से कुछ बैल को दरोगाजी खा इलाके में भेजा गया था तभी से इनकी संख्या में वृद्धि हुई इस नस्ल को दूध उत्पादन के लिए पाला जाता है।
  • गावलाव: यह गाय 3 से 4 लीटर दूध देती है और इस गाय को सतपुड़ा, नागपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जाता है इनका रंग सफेद होता है और इनके कान आगे के तरफ झुके होते हैं जब कोई आहट आती है तो कान खड़े कर लेते हैं।
  • हरियाना: इस गाय को दूध उत्पादन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह प्रतिदिन 8 से 12 लीटर दूध देती है इसका रंग सफेद होता है और इनके सिंग बहुत छोटे होते हैं यह नस्ल रोहतक, सिरसा, गुड़गांव में पाई जाती है यह नस्ल भारत में पांचवे स्थान पर आती है।
  • करन फ्राई: नस्ल का विकास राजस्थान मैं पाई जाने वाली थारपारकर नस्ल की गाय को फॉलस्टिंग नस्ल के साथ क्रॉस ब्रीडिंग द्वारा किया गया है नस्ल को हरियाणा राज्य के करनाल जिले में स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान एनडीआरआई ने विकसित किया है।

दुधारू गाय का चयन:

  • गिर: गाय शरीर का रंग अधिकतर लाल होता है और यह प्रतिदिन 12 लीटर दूध देती है नस्ल गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के क्षेत्रों में पाई जाती है अधिकतर किसान यह नस्ल को अपने व्यवसाय कार्य के लिए पालते हैं।
  • देवनी: यह नस्ल दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा हींसोल जिले में पाई जाती है भारत में कुछ इलाके जैसे महाराष्ट्र के अंदर नांदड़, लाथूर जिले में भी पाई जाती है और इसके शरीर का रंग सफेद और चेहरे पर हल्के काले धब्बे होते हैं यह प्रतिदिन 9 से 11 लीटर दूध देती है।
  • नीमाड़ी: गाय के पूरे शरीर पर रंग लाल होने के साथ सफेद सफेद धब्बे होते हैं जिनके कारण इनका चेहरा बदसूरत दिखाई देता है इसी कारण इनका मूल्य घाट जाता है किंतु यह प्रतिदिन 10 से 11 लीटर दूध देती है।
  • सिंधी: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में यह नस्ल पाई जाती है इसकी उत्पत्ति सिंध प्रांत से हुई है भारत में यह नस्ल पंजाब हरियाणा कर्नाटक तमिलनाडु उड़ीसा राज्यों में भी पाई जाती है या नस्ल प्रतिदिन 12 से 15 लीटर दूध देती है।
  • काँकरेज: यह नस्ल प्रतिदिन 10 लीटर दूध देती है यह गाय और गाय की तुलना में अधिक ताकतवर होती है और इसके सिंग ऊपर की तरफ उठे होते हैं जिनकी लंबाई 12 से 18 इंच लंबे होते हैं और यह नस्ल राजस्थान, गुजरात के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में पाई जाती है।

पशुपालन

गाय का आवास प्रबंधन

गाय का आवास जितना साफ होगा तो मच्छर मक्खियां कम उत्पन्न होगी और गाय आराम से रहेगी और अधिक मात्रा में दूध देगी जब आवास का निर्माण करते हैं तब हवा के लिए जगह छोड़ते है तो उनमें जालिया लगानी चाहिए जिससे मच्छर मक्खियां अंदर ना आ सके और वह कमजोर और बीमार होने से बचे रहें।

गाय का प्रजनन

गाय सामान्य तौर पर 18 से 21 दिन में गर्म होती है और वह जोर-जोर से आवाज देने लगती है तब गाय को एक नर बेल से प्रजनन कराया जाता है इसके पश्चात वह 250 दिन बाद एक बच्चे को जन्म देती है 5 से 6 महीने तक दूध देती है उसके बाद फिर वही प्रजनन की प्रक्रिया चालू हो जाती है यही क्रम लगातार चलता रहता है।

गाय का आहार

गाय को आप हारे चारे के साथ मक्का, जौ, बाजरा, खल, चोकर, गेहूं का दलिया इन सब को पर्याप्त मात्रा में गाय को आहार के साथ देना चाहिए यह देने से गाय के दूध में बढ़ोतरी होती है और जानवर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता है।

गाय का दूध कैसे निकाले

गाय का दूध निकालने से पहले सर्वप्रथम अपने हाथों को साबुन से धो लेना है उसके बाद एक साफ बाल्टी और थोड़ा सरसों का तेल लेना है फिर गाय के पास जाकर उसके थानों को पानी से धो लेना है फिर स्थानों पर तेल लगाना है फिर दोनों हाथों स्थान को पकड़कर अंगूठे के माध्यम से दबाना है जिससे दूध निकलने लगेगा आप आराम से दूध निकाल सकते हैं।

मशीन के माध्यम: इस तकनीक में गाय के थन में मशीन लगाकर दूध निकाला जाता है और दूध को बर्तन में एकत्र कर लिया जाता है या फार्मूला बहुत बड़े-बड़े पशुपालन फार्म मैं किया जाता है।

(उत्पाद) दूध की बिक्री

दूधिया के माध्यम: जो पशुपालक किसान होते हैं वह गाय का दूध दूधिया को 5 लाखों रुपए लेकर 1 साल का ठेका दे देते हैं फिर वह दूधिया अपना दूध लेकर घर घर जाकर 40 रूपये प्रति लीटर मैं बेचते हैं।

डयरी के माध्यम: अगर आप 10 गाय को लेकर डेरी का कार्य करते हैं यदि एक गाय 10 लीटर दूध देती है तो 10 गाय का दूध 100 लीटर हुआ वर्तमान समय में गाय का दूध 35 से ₹40 लीटर है तो आपकी एक दिन की कमाई 3500 से 4000 रुपए तक होगी।

गाय पालन से लाभ

हेलो दोस्तों अगर आप गाय पालन व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो इससे होने वाले लाभ के बारे में पूर्ण जानकारी दूंगा अगर आप गाय पालन व्यवसाय करते हैं तो आपको रोजगार मिल जाता है काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ता है।

डेयरी उद्योग: यदि आप डेरी फार्म कार्य व्यवसाय करते हैं तो इसमें आपको कई प्रकार के लाभ होते हैं आप दूध से क्रीम, मावा, पनीर बना सकते हैं अंततः आप दूध को भी बेच सकते हैं।

गोबर गैस: हम घर पर गाय पालते हैं तो उसके गोबर को फेंकना नहीं चाहिए सबसे पहले हमें गोबर गैस प्लांट का निर्माण करवाना चाहिए और फिर उसमें गोबर और पानी को डालना चाहिए जिससे बायोगैस उत्पन्न होती है जिसका उपयोग खाद्य सामग्री भोजन को बनाने में उपयोग किया जाता है।

गाय का गोबर: भारत में गाय पालन व्यवसाय प्राचीन काल से चला आ रहा है और गाय के गोबर से घर की लिपाई व गाय का मूत्र पूजा पाठ में तथा घर की शुद्धिकरण में भी किया जाता है गाय का गोबर किसान भाई अपने खेत में जैविक खाद बनाकर छिड़काव करते हैं जिससे फसल की उपज बहुत अच्छी होती है

गाय पालन में लागत

अगर आप गाय पालन व्यवसाय करना चाहते हैं और आप यह सोच रहे इसमें लागत कितनी आएगी तो आज मैं इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दूंगा।

  • अगर आप दुधारू गाय खरीदना चाहते हैं तो आपको 25 से 30 हजार रुपये में मिल जाएगी।
  • अगर आप ईट की चार दीवारी और सीमेंट की चादर से गाय के लिए सेट का निर्माण करते हैं तो 25 हजार रुपये की लागत आएगी।
  • गाय को पीने के लिए मोटर और गर्मी से बचाने के लिए पंखे लगाए जाते हैं उनका साल भर का बिल 8 हजार रुपए आता है।
  • गाय को सूखे चारे के साथ चौकर, खली दिया जाता है और यह 50 किलो का कट्टा होता है जिसका मूल्य 1000 हजार रुपए होता है इसको खिलाने से गाय की दूध में बढ़ोतरी होती है।

गाय पालन से कमाई

अगर हम गाय पालन से होने वाले लाभ कमाई की बात करें तो हमें 70% लागत खर्चा गाय के चारा बिजली पानी रखरखाव मैं होता है बाकी बचा 30% हमें लाभ होता है यदि आप 10 गाय को पालते हैं तो 1 वर्ष में 4 से 5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।

गाय पालन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

■ गाय पालन करते समय हमें विशेषकर साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए जब गाय गोबर पेशाब करती हैं तो गंदगी अधिक हो जाती है जिसके कारण मच्छर मक्खियां उत्पन्न अधिक हो जाती है जिसे बीमारी पड़ने की संभावना अधिक हो जाती है।

■ गाय को दोपहर के समय एक बार अवश्य नहलाना चाहिए।

■ गाय को चारा सुबह शाम एक समय बना कर देना चाहिए।

■ गाय को चारा देते समय चोकर, मक्के की खली देना चाहिए जिससे यह दूध अधिक मात्रा में देती है।

गाय पालन योजना

आप गांव पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भारत सरकार (गाय पालन योजना 2023) के अंतर्गत केंद्र सरकार रोजगार लोगों को गोपालन योजना के तहत 8 लाख रुपए की धनराशि लोन के माध्यम से खाताधारक को बैंक के माध्यम से प्रदान की जा रही है अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो बैंक में जाकर जरूरी दस्तावेज डॉक्यूमेंट फॉर्म फिल करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

डेयरी फार्म कैसे शुरू करें? (Dairy Farm Business)

डेयरी फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले डेयरी के लिए ऐसी जगह का चुनाव करना होता है जहां ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में आती हो और सभी जानवरों के रहने के लिए खुली जगह हो उसके बाद गाय और भैंस की नस्ल जिसे लाभार्थी रखना चाहता है। डेयरी फार्मिंग के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग से संपर्क करे, इसके बाद उम्मीदवार पशुओं को ले सकते हैं।

गाय पालन से संबंधित FAQ.

गाय का प्रजनन काल कितना होता है?

गाय का प्रसव कराने पर 2 से 3 माह के अंदर गर्भ धारण कर लेती है और 9 महीने बहन की यानी कि 260 दिन में बच्चे को जन्म दे देती है।

गाय कितने साल तक बच्चा पैदा कर सकती है?

सामान्य शब्दों में कहा जाए तो एक गाय 13 वर्ष की आयु तक बच्चे को जन्म दे सकती है साथ ही इतने समय तक भरपूर मात्रा दूध देती है उसके बाद धीरे-धीरे या बुढी होने लग जाती है।

गाय 1 दिन में कितना दूध देती है?

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर पशुपालन को बहुत महत्व दिया जाता है गायों में कई प्रकार की ऐसी नस्ल है जो 50 लीटर प्रतिदिन दूध देती है किंतू गिर गाय एक ऐसी गाय है जो 80 लीटर प्रतिदिन दूध देती है।

गाय 1 दिन में कितना चारा खाती है?

गाय को हम दूध उत्पादन के लिए पालते हैं और जिसके लिए हमें उन्हें चारा खिलाना पड़ता है एक स्वस्थ गाय 1 दिन में 8 से 10 किलो चारा खाती है।

सबसे अधिक दूध देने वाली गाय कौन सी है?

सबसे अधिक दूध देने वाली गिर गाय हैं इसके दूध में विटामिन की मात्रा भी अधिक होती है जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2 गाय 2 दिन में 2 लीटर दूध देती हैं तो 10 गाय 10 दिन में कितना दूध देगी?

एक गाय एक दिन में 1.5 लीटर दूध दे रही है तो इस हिसाब से 10 गाय एक दिन में 5 लीटर दूध देंगी। इसी प्रकार 10 गाय 10 दिन में 5 X 10 = 50 लीटर दूध देगी। 50 लीटर सही उत्तर होगा।

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये