संगमनेरी बकरी की पहचान, कीमत और मुख्य विशेषताएं

संगमनेरी बकरी: बकरी पालन सबसे ज्यादा भारत में किया जाता है। भारत में बकरियों के 20 से भी ज्यादा नस्लें पाई जाती है। इन बकरियों में संगमनेरी बकरी प्रमुख है। इस बकरी का पालन मांस एवं दूध उत्पादन के लिए किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको संगमनेरी बकरी (Sangamneri Goat) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसमें हम आपको संगमनेरी बकरी की पहचान, कीमत और इस नस्ल की मुख्य विशेषताओं को बताएंगे।

sangamneri Goat

संगमनेरी बकरी कहां पाई जाती है?

भारत में संगमनेरी बकरी का पालन महाराष्ट्र के पुणे, नासिक, सोलापुर और धुले जिले के क्षेत्र में किया जाता है। इस नस्ल का उत्पति अहमदनगर जिला है। लेकिन यह बकरियां पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी पाई जाती है। संगमनेरी नस्ल की बकरी पालन से लोगों को अच्छा मुनाफा होता है क्योंकि यह नस्ल अधिक दूध और मांस उत्पादन के लिए जानी जाती है।

संगमनेरी बकरी की जानकारी/ Sangamneri Goat Details in Hindi

बकरी की नस्लसंगमनेरी (Sangamneri)
संगमनेरी बकरी पालन उद्देश्यदूध और मांस उत्पादन
संगमनेरी बकरी के शरीर का आकारमध्यम आकार
संगमनेरी बकरी की पहचानमुख्य रूप से सफेद
संगमनेरी बकरी का वजननर बकरी का वजन 60 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 40 किलोग्राम
संगमनेरी बकरी जुड़वा बच्चे देती है?Yes
संगमनेरी बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता1.5 से 2 लीटर तक
संगमनेरी बकरी की दूध देने की अवधि150 से 160 दिनों
संगमनेरी बकरी की कीमतमादा बकरी कीमत 300 रुपये प्रति किलो और नर बकरी की कीमत 350 रुपये प्रति किलो
संगमनेरी बकरी की कहां पाई जाती है?महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में
संगमनेरी बकरी की मुख्य विशेषता13 से 14 महीने में बच्चा देना शुरू कर देती हैं.

संगमनेरी बकरी की पहचान (Sangamneri Goat Identification)

  • संगमनेरी नस्ल की बकरी मध्यम आकार की होती है।
  • संगमनेरी नस्ल की बकरी का रंग मुख्य रूप से सफेद होता है।
  • संगमनेरी नस्ल की बकरियां में भूरे, काले और अन्य रंगों के धब्बे होती हैं।
  • इस नस्ल की बकरियों के बाल छोटे और सीधे मोटे होते हैं।
  • संगमनेरी बकरी के कान मध्यम आकार और झुके हुए होते हैं।
  • संगमनेरी बकरियों (नर और मादा दोनों) में सींग मौजूद होते हैं, जो पीछे की ओर मुड़े होते हैं।
  • संगमनेरी बकरियों की पूछ छोटी और पतली होती हैं, जो ऊपर की ओर उठी रहती है।
  • इन बकरियों के थन छोटे और शंक्वाकार वाले गोल होते हैं।

संगमनेरी बकरी की विशेषताएं (Features of Sangamneri Goat)

  • संगमनेरी बकरियां 13 से 14 महीने में बच्चा देना शुरू कर देती हैं।
  • संगमनेरी बकरी का पालन मांस और दूध के लिए किया जाता है।
  • संगमनेरी नर बकरी का वजन 35 से 60 किलोग्राम तथा मादा बकरी का वजन 25 से 40 किलोग्राम होता है।
  • संगमनेरी नस्ल की बकरियां 40% मामलों में जुड़वा बच्चे देती है।
  • इस नस्ल की बकरियां की स्तनपान अवधि 150 से 160 दिनों की होती हैं।

संगमनेरी बकरी की कीमत (Sangamneri Goat Price)

संगमनेरी बकरियों की कीमत नस्ल, उम्र, वजन और क्षेत्र जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। बाजारों में इस नस्ल की बकरियों की मांग ज्यादा है। संगमनेरी नर बकरों की कीमत 300 से 350 रुपए प्रति किलो (जीवित बकरों की) है। और संगमनेरी माता बकरी की कीमत 275 से ₹300 प्रति किलो (जीवित बकरी की) है।

निष्कर्ष/ Conclusion

आजके इस आर्टिकल में हमने आपको “संगमनेरी बकरी की पहचान, कीमत और मुख्य विशेषताएं” के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

आप हमें करके बताएं कि आप इस नस्ल की बकरी का पालन करना चाहते हैं? और कौन सी बकरी का पालन करते हैं? अगर आपको संगमनेरी बकरी के बारे में कोई प्रश्न पूछना है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये