बीटल बकरी फार्म खोलने से पहले क्या करें [अक्टूबर 2023], बकरियों में बच्चे देने की क्षमता

बीटल बकरी फार्म: आज के इस आर्टिकल में हम आपको बीटल बकरी का शेड या फार्म खोलने से पहले क्या करना चाहिए और बीटल बकरियों में बच्चे देने की क्षमता इसके बारे में डिटेल में जानकारी देंगे| जिससे आपको बीटल बकरी का शेड यह फार्म खोलने में बहुत मदद मिलेगी इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पूरा पढ़ें|

बीटल बकरी शेड/ फार्म खोलने से पहले क्या करें?

Beetle Goat shedpharm kholane se pahale kya karen
  • अगर आप बीटल बकरी का पालन कर रहे हैं तो सबसे पहले बीटल बकरी पालन में आने वाले शुरुआती खर्चों के बारे में जान लेना चाहिए जैसे बीटल बकरी पालन के लिए शेड का खर्चा, दवाइयों का खर्चा, खाने पीने का खर्चा।
  •  अगर आप एक साथ 10 या इससे अधिक बकरियों का पालन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने आसपास के बकरी फार्म से या अपने स्थानीय बाजारों की बकरी मंडी से जाकर बकरियां खरीद सकते हैं यदि आप अपने आसपास के बकरी फार्म से बकरियां खरीदते हैं तो आपका आने जाने का खर्चा कम होगा।
  • बकरी फार्म या बाजारों से बकरियां खरीदते समय स्वस्थ, तंदुरुस्त एवं शुद्ध बीटल बकरी की नसों का चयन करें इससे आपको बढ़िया दूध उत्पादन और अधिक मुनाफा होगा।
  • जानिए बकरी की नस्ल कितने प्रकार की होती है?
  •  मेरा यह मानना है कि सभी किसान भाइयों और बकरीपालक को पशु चिकित्सक की देखरेख में बकरियों को खरीदना चाहिए इससे आप बीमार और आश्वस्त बकरियों को खरीदने से बच सकते हैं।
  •  जब आप बकरियों को खरीद कर घर ले आते हैं तो आपको वह बकरियां सीधे शेड (बाड़े) में लेकर नहीं जाना है। पहले आप अपने बाड़े की साफ सफाई करें और जीवाणु एवं कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए disinfectant का छिड़काव करें इसके अलावा आप सूखे चुने या राख का छिड़काव भी कर सकते हैं।
  •  कभी भी आप अपने बड़े या फार्म पर बकरियों को लेकर आते हैं तो आपको पहले यह कंफर्म कर लेना है कि उन बकरियों को पहला टीकाकरण करा दिया है या नहीं। अगर टीकाकरण नहीं कराया है तो आप सबसे पहले उन बकरियों में टीकाकरण जरूर करवाएं।
  • आमतौर पर बीटल नस्ल की बकरियों को स्टॉल फिटिंग सिस्टम इनके वातावरण के हिसाब से डाला जाता है तथा सभी बकरी पालक और किसानों को यह सलाह दी जाती है कि बीटल बकरियों का पालन शुरू करने से पहले आपको उनके खाने के लिए हरे चारे की व्यवस्था करनी चाहिए।
  •  बीटल बकरियों को खाने में बरसीम, एसएसजी घास, नेपियर घास और पेड़ों में सोबबूल, देसी बबूल, कटहल, पीपल, नीम, बेरी आदि पेड़ होगा सकते हैं इन पेड़ों की पत्ते बकरियां बहुत पसंद हो कर खाती है इससे आपका खर्चा भी बहुत कम होगा।
  • क्या आप जानते है बकरी पालन कैसे करें?
  •  यदि आप अपने बकरियों की संख्या बढ़ाने के लिए बकरियां लेकर आते हैं अगर उन बकरियों में कोई एक बकरी बीमार होती है तो उस बकरी को स्वस्थ बकरियों वाले झुंड या बाड़े में ना रखें। क्योंकि एक बीमार बकरी आपकी सभी बकरियों को बीमार कर सकती है जिससे आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • बीटल बकरियों को कम समय में अधिक वजन बढ़ाने के लिए बकरी की उम्र के हिसाब से संतुलित आहार देना आवश्यक होता है जैसे सूखे चारे में- चने, अरहर और मूंगफली का भूसा।
    फलीदार चारे में- बरसीम, फलिया, मटर, ग्वार और लहसुन।
    पेड़ों के चारे में- आम, पीपल, नीम, बेरी, बर्गर और अशोक के पेड़ों की पत्ते।
    घास में- दूब घास, नेपियर घास, अंजन घास, स्टाइलो घास और गिन्नी घास।
  • गर्भवती बकरी की खाने-पीने और स्वास्थ्य की देखरेख बहुत जरूरी करनी चाहिए। समय-समय पर गर्भधारण बकरी के स्वास्थ्य परीक्षण करना आवश्यक होता है और गर्भवती बकरी को अलग कमरे में रखें।
  • बकरी के बाड़े में सभी उपकरणों को समय समय पर साफ करना बहुत जरूरी होता है और बकरियों को हमेशा सूखे बर्तनों में ही चारा देना चाहिए। क्योंकि बकरियां गीले बर्तन में चारा खाना पसंद नहीं करती।
  • अगर आपके वहां बकरियों के लिए सूखी घास नहीं है तो आप अपनी बकरियों के लिए हरी घास का साइलेज तैयार कर सकते हैं और सूखी घास की आवश्यकता पड़ने पर साइलेज का प्रयोग कर सकते हैं।

यह आर्टिकल भी पढ़ें बकरियों की प्रमुख नस्लें एवं जानकारी

बीटल बकरियों में बच्चे देने की क्षमता

Bakriyon main baccha Dene Ki Kshamta

किसान भाई और बकरी पालक को हम सबसे पहले यह बता दें कि जमुनापारी बकरी पहले स्थान पर और बीटल बकरी दूसरे स्थान पर आती है जो अपने लंबाई एवं ऊंचाई के लिए जानी जाती है।

बीटल नस्ल की बकरी और बकरे का शरीर दूसरी बकरियों के मुकाबले बहुत जल्दी ग्रोथ करता है और यह कम समय में अधिक वजन बना लेती है। इसलिए बीटल बकरी का पालन व्यवसाय के लिए बहुत उपयोगी होगा।

अगर बीटल नस्ल की बकरियों अच्छा देने की बात करें तो बीटल बकरी 1 साल में 1 जोड़ी बच्चों को जन्म देती है इसके अलावा यह कभी-कभी ट्रिपल बच्चों को भी जन्म दे देती है। अगर आपको बकरियों से ज्यादा बच्चे प्राप्त करने हैं तो आप शुद्ध नस्ल, सही उम्र और स्वस्थ बकरी एवं बकरे का चयन करें।

बकरियों के शारीरिक विकास एवं शुद्ध नस्ल ऊपर भी बच्चा देना निर्भर करता है।

बकरी पालकों और किसानों को अपना बकरी पालन के व्यवसायिक को सफल बनाना है तो एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए| जब भी आप बकरी और बकरा में क्रॉस करवाएं तो वह उस समय स्वस्थ्य एवं हष्ट पुष्ट हो।

जानिए बकरे की भूख कैसे बढ़ाएं, बकरी चारा नहीं खाए तो क्या करें?

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बीटल बकरी फार्म खोलने से पहले क्या करें, बकरियों में बच्चा देने की क्षमता इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप कौन सी नस्ल की बकरी का पालन करते हैं और वह बकरी कितने बच्चे देती है।

इस आर्टिकल में यदि आपकी कोई राय हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
2
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये