बकरी क्या है? बकरी की नस्ल कितने प्रकार की होती है?

Bakri Ki Sabse Acchi Nasl | बकरी सबसे अच्छी नस्ल | बकरियों की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है | Bakri Ki Pramukh Nasle

आमतौर पर ज्यादातर लोग बकरी के बारे में जानते हैं कि यह एक पालतू जानवर होता है. दोस्तों यदि आपको नहीं पता कि बकरी क्या होती है और बकरी की कितनी तरह की नस्ल पाई जाती है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं. यहां पर हम आपको बकरी की उन्नत पांच नस्लों के बारे में जानकारी देंगे तो इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए.

बकरी का इतिहास

बकरियों का इतिहास मानव सभ्यता से जुड़ा हुआ है, जो 10,000 वर्ष से भी अधिक पुराना है। बकरियां पालतू बनाए जाने वाले पहले जानवरों में से थीं, और दुनिया भर में अब इन्हे दूध, मांस और खाल आदि उपयोगी उत्पादों के लिए पाला जाता है। बकरी का दूध वैश्विक स्तर पर आहार का मुख्य हिस्सा रहा है, जबकि बकरी का मांस एक महत्वपूर्ण प्रोटीन स्रोत बना हुआ है। बकरियाँ कश्मीरी और मोहायर जैसे मूल्यवान रेशे भी प्रदान करती हैं।

बकरी क्या है? (Bakri palan kaise kare)

बकरी एक जानवर है और हमारा देश यानी भारत इसमें बकरी की कई प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है मैं आपको कुछ बकरियों के नाम की जानकारी देता हूं जैसे जमुनापारी बकरी, बीटल बकरी, शिरोई बकरी, अफ्रीकन बोर बकरी आदि इसको आप अपने व्यवसाय के लिए पाल सकते है और अपना खुद का कारोबार कर सकते हैं बकरी पालन से कई प्रकार का लाभ होता है

जैसे आप बकरी का दूध ₹100 प्रति लीटर है इसको बेचकर पैसा कमा सकते हैं और बकरी 6 महीने में बच्चे देती है उनके बच्चे को बेचकर भी आप पैसे कमा सकते हैं.

बकरी क्या होती है? (What is a goat?)

bakri palan kya hai

बकरी एक पालतू जानवर होता है जिसे आमतौर पर दूध और मास के लिए पाला जाता है. इसके अतिरिक्त बकरी से रेशा, चमड़ा तथा खाद एवं बाल प्राप्त करने के लिए भी इसे पाला जाता है.

पूरी दुनिया में बकरियां पालतू और जंगली रूप में देखी गई है. विश्व में पालतू बकरिया दक्षिणी पश्चिमी देशों में और जंगली बकरिया पूर्वी यूरोप के देशों में देखने को मिल जाती है.

बकरी कैसे दिखती है? (Bakri ki pahchan kaise kare)

आपने भेड़ तो देखा होगा एकदम यह बकरी उसी आकार से मिलते जुलते ही दिखाई देती है बस फर्क इतना है कि यह भेड़ की तुलना में बकरी का वजन थोड़ा कम होता है.

अब हम बात करते हैं बकरी कैसे दिखाई देती है बकरी का सिर शंकु का आकार का होता है आगे की तरफ झुका होता है और बकरी के सर पर दो सिंग होते हैं जोकि पीछे के साइड झुके हुए होते हैं और बकरी के 4 पैर होते हैं एक पूछ होती है ग्रामीण क्षेत्र किसानों के पास आपको देखने को मिल जाएगी।

क्या बकरी एक पालतू जानवर है? (Domestic Animal)

जी हां बकरी एक पालतू जानवर है और इसे दूध एवं मांस के लिए पाला जाता है इसके अलावा आप बकरी से रेशे, चमड़ा, बाल प्राप्त कर सकते हैं विश्व भर में बकरियां जंगली और पालतू दोनों ही प्रकार की पाई जाती है अनुमान लगाया जाता है कि सर्वप्रथम बकरी दक्षिणी पश्चिमी एशिया एवं पूर्वी यूरोप की वंशज की उपजाति है।

पालतू बकरी की नस्ल कौन सी है?

पालतू बकरी की पांच नस्लें पाई जाती है जैसे कि जमुनापारी, बरबरी बकरी, बीटल बकरी, सिरोही बकरी, ब्लैक बंगाल, ओस्मानाबादी इत्यादि. यह बकरियों की नस्ल वातावरण, जगह, तापमान जैसे कई कारकों के हिसाब से अलग अलग हो सकती है.

यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आप जमुनापारी, बरबरी बकरी की नस्ल आमतौर पर देखने को मिल जाती है वही असम, राजस्थान, झारखंड, गुजरात,पटना, अहमदाबाद पश्चिमी बंगाल इत्यादि अन्य राज्यों में बीटल,सिरोही,ब्लैक बंगाल,ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियां पाई जाती है.

बकरी कितना दूध देती है?

बकरियों में कुछ देसी नस्ल है जैसे- बरबरी बकरी, जामुनापुरी बकरी यह एक दिन में 2.5 से 3.5 लीटर तक दूध देती है जबकि कुछ विदेशी नस्लें सानेन बकरी व दमस्कस बकरी दिन में 4 से 5 लीटर प्रतिदिन दूध देती है।

बकरी का दूध सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है जो कि हमारे शरीर में रोगों की लड़ने की क्षमता को कम करता है!

बकरी क्या खाती है?

आमतौर पर बकरियों को प्राकृतिक भोजन पसंद होता है और या खुले में चरना पसंद करती है अब हम बात करते हैं बकरी को जो प्राकृतिक भोजन पसंद है।

जो इस प्रकार हैं हरी दूब घास, शहतूत के पत्ते, गूलर के पत्ते, बेरी के पत्ते, और पीपल के पत्ते इन्हें बहुत ही चाव से खाती है और इनके सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।

बकरी के क्या-क्या लाभ होते हैं?

जिस प्रकार हम अच्छी सेहत पाने के लिए गाय के दूध का सेवन करते हैं और उसी के माध्यम से दही, पनीर, घी, लस्सी बनाकर खाने के उपयोग में करते हैं ठीक उसी प्रकार हम बकरी के दूध से इन सारी चीजों को प्राप्त कर सकते हैं।

बकरी का दूध सेवन करने से शारीरिक और मानसिक परेशानी से राहत मिलती है इस बात का विशेष कर ध्यान रखें कि बकरी का दूध पीने से लाभ मिलता है। यह जरूरी नहीं कि यह सबके लिए हो कुछ लोगों को हानि भी हो सकती है।

इसीलिए बकरी का दूध पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

बकरी की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है? (Bakri palan kaise kare)

bakri palan ki sab se achi nashal konsi hai

जमुनापारी (Jamunapari Goat)

बकरी की ये नस्ल उत्तर प्रदेश के मथुरा, ईटावा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती है. ये दूध और मांस, दोनों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. इस नस्ल को सबसे अच्छी नस्ल कह सकते हैं. लंबे कानों वाली ये बकरी 2 से 2.5 ढाई लीटर दूध प्रतिदिन देती है.

बरबरी बकरी (Barbari Goat)

बरबरी बकरी भी उत्तर प्रदेश में पाई जाती है इसका पालन एटा, अलीगढ़ और आगरा जैसे जिलों में होती है. इसका पालन मांस के लिए किया जाता है. नली की तरह कान लिए इस नस्ल का पालन दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों के लिए अच्छी मानी जाती है.

बीटल बकरी (Betel Goat)

पंजाब के गुरुदासपुर, फिरोजपुर और अमृतसर के आसपास पाई जाने वाली इस नस्ल को दूध और मांस, दोनों के उत्पादन के लिए जाना जाता है. 12 से 18 महीने के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती है.

सिरोही बकरी (Sirohi Goat)

सिरोही बकरी का पालन राजस्थान के सिरोही, अजमेर, बांसवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर के क्षेत्रों में होता है. ये नस्ल दूध और मांस, दोनों के लिए काम आती है. 18 से 24 महीने के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती है.

ब्लैक बंगाल (Black Bengal Goat)

बकरी की इस नस्ल का पालन मांस के लिए किया जाता है. दक्षिण और पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में इसका पालन किया जाता है. इसके पैर छोटे होते हैं और रंग काला होता है. बाल छोटे तथा चमकीले होते हैं.

ओस्मानाबादी (Osmanabadi Goat)

इस नस्ल का भी पालन ज्यादातर मांस के लिए ही किया जाता है. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद, परभणी, अहमदनगर और सोलापुर जिले में इस नस्ल का पालन होता है. काले रंग ये बकरी साल में दो बार बच्चे देती है.

बकरी की नस्लों के नाम (Goat breeds names)

Sr. No.Bakri Nasl
1Jamnapari Goat
2Barbari Goat
3Beetal Goat
4Sirohi Goat
5Boer Goat
6Surati Goat
7Black Bengal Goat
8Saanen Goat
9Kamori Goat
10Changthangi Goat
11Konkan Kanyal Goat
12Zalawadi Goat
13Carpathian Goat
14Alpine Goat
15Anglo-Nubian Goat
16Poitou Goat
17Gaddi Sheep Goat

FAQ – बकरी पालन कैसे करें

  1. सबसे अच्छी नस्ल की बकरी कौन सी होती है?

    सानेन बकरी: यह नस्ल दुनिया भर में दूध उत्पादन के लिए सबसे ज्यादा चर्चित है। इनकी दूध की उत्पादकता बहुत अधिक होती है और इसके अलावा ये बकरी बहुत मजबूत होती हैं।

  2. 1 बकरी की कीमत कितनी है?

    एक बकरी की कीमत 10,000 से 12,000 रुपए तक होती है। जबकि बकरीपालक का कहना है कि बकरी की कीमत उसकी नस्ल और वजन पर निर्भर करती हैं।

  3. सबसे अच्छी बकरी कौन सी है?

    जमुनापारी बकरी (Jamunapari Goat) अन्य बकरियों से सबसे अच्छी बकरी की नस्ल मानी जाती है। यह बकरी उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा, मथुरा और इसके आसपास के जिलो में पाई जाती है। जमुनापारी बकरी का पालन मांस और दूध उत्पादन के लिए किया जाता है।

  4. बकरियों में दूध की रानी किस बकरी को कहा जाता है?

    बकरियों में दूध की रानी “सानेन नस्ल” को बकरी कहा जाता है। यह उन बकरियों में से एक है जो दूध के उत्पादन में सबसे अधिक योगदान देती है। इस बकरी का उत्पादन दूध उच्च गुणवत्ता वाला होता हैं।

Conclusion

यहां पर हमने आपको जानकारी दी है कि बकरी क्या होती है बकरी की कौन कौन सी नस्ल पाई जाती है बकरी की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है इत्यादि अन्य के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई है यदि आप हमसे बकरी पालन के लिए किसी भी प्रकार की समस्या पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर सकते हैं.

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
8
+1
2
+1
2

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये