आज के इस आर्टिकल में हम आपको Nachi Goat के बारे में बताएंगे? विशेषताएं, कीमत, फोटो और कहां पर मिलती है इन सब के बारे में हम आपको कंप्लीट जानकारी देंगे। Nachi Goat के बारे में पूरी जानकारी नीचे बताई गई है हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़े। क्योंकि आपको इससे बकरी पालन में बहुत ज्यादा मदद मिलने वाली है।
नाची बकरी क्या है? (Nachi Goat Kya Hai / Kesi Dikhati Hai)
Nachi Goat पाकिस्तान की एक देसी नस्ल की बकरी है Nachi का अर्थ नृत्य करना। इस नस्ल की बकरियां पाकिस्तान के मूल निवासियों द्वारा पाला जाता है। जब यह बकरियां चलती है, तो नागिन की तरह लहराती हुई चलती है जो इन बकरी की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है और बकरियों की यही चाल लोगों को अपनी और आकर्षित करती है।
Nachi Goat अन्य किसी भी बकरी की तुलना में देखने में काफी ज्यादा सुंदर और आकर्षक लगती है वैसे तो Nachi Goat विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं इनका ज्यादातर रंग काला और भूरे रंग का होता हैं इन बकरियों के पैर और कान लंबे होते हैं पूछ छोटी और ऊपर की ओर मुड़ी हुई होती है इन बकरियों की पीठ अंदर की ओर मुड़ी हुई होती है इनके सिंग मध्यम आकार के और घुमावदार होते हैं Nachi Goat की नाक रोमन प्रकार की होती है
बकरी पालन कैसे करें? | यहां क्लिक करें |
नाची बकरी कहां की नस्ल है (Nachi Goat Origin Kaha Ka Hai)
नाची बकरी पाकिस्तान की एक प्योर देसी नस्ल की बकरी है और यह पंजाब प्रांत के बहावलपुर, मुल्तान और मुजफ्फरगढ़ जिलों में पायी जाती है। Nachi Goat को मांस, दूध, बाल और “नाची वॉक प्रतियोगिता” के लिए पाला जाता है इसके मांस को भी लोग खाना पसंद करते हैं साथ ही इन बकरियों का बकरा ईद के समय बलि दी जाती है
Nachi बकरी में ऐसी बहुत सी विशेषताएं है जिसकी मदद से अपड़ी आसानी से Nachi Goat का पहचान कर सकते हैं। इस नस्ल की बकरी को पहचानने का एक सबसे आसान तरीका है इनकी चाल, जब यह बकरी चलती है तो डांस करती हुई चलती है जिससे बड़ी आसानी से इन्हें पहचाना जा सकता है।
नाची बकरी में एक खास बात और भी है यह सभी बकरी अपने झुंड में रहना पसंद करती हैं और किसी भी अन्य बकरी की तुलना में यह बकरी अपने चरवाहा यानी कि अपने मालिक की बातों का पालन करती है नाची वॉक प्रतियोगिता में यह बकरियां अपने मालिक के इशारे पर काम करती है यानी जैसे इनका मालिक चलता है उसी तरह से यह बकरी भी चलती है और उनकी बातों का पालन करती है।
इन बकरियों की और खासियत जानने के लिए नीचे दी हुई जानकारी को पढ़े।
- नाची बकरी का सिर मध्यम आकार का होता है।
- कान पतले और मध्यम आकार के होते हैं।
- इन बकरियों की पूंछ छोटी और ऊपर की ओर मुड़ी हुई होती है।
- इनके थनों का आकार लंबा होता है लगभग 5-6 इंच जितना होता है।
- सींग का आकार छोटा और घुमावदार होता है।
- Nachi Goat का रंग काला और सफेद धब्बेदार रंग के होते हैं और इनके शरीर का बाल छोटे-मोटे और रूखे होते हैं
- एक दिन के जन्मे बकरी का वजन 3 किलोग्राम होता है और 1 दिन के बकरे का वजन 3.5 किलोग्राम होता है।
- एक वयस्क बकरे का वजन 100-120 किलोग्राम और एक वयस्क बकरी का वजन 80 किलोग्राम होता है।
- एक बड़े बकरे की शरीर की लंबाई 60 सेंटीमीटर और बड़े बकरी कि शरीर का लंबाई 55 सेंटीमीटर होती है।
- वयस्क बकरे की ऊंचाई 71 सेंटीमीटर और वयस्क बकरी की ऊंचाई 64 सेंटीमीटर होती है।
- एक वयस्क बकरे की छाती का घेरा 75 सेंटीमीटर होता है और एक वयस्क बकरी के छाती का घेरा 67 सेंटीमीटर होता है।
- इस नस्ल की बकरी प्रतिदिन 0.6 से लेकर 1 किलोग्राम दूध देती है।
- नाची बकरी आमतौर पर जुड़वा बच्चे को जन्म देती है
- जब यह बकरियां चलती है तो सांप की तरह लहराते और डांस करती हुई चलती है।
- नाची बकरी की गर्दन पतली और लंबी होती है कुछ बकरी की गर्दन में अजगर के तरह बने हुए पैटर्न दिखाई देते हैं।
बकरियों की प्रमुख नस्लें एवं जानकारी | यहां क्लिक करें |
नाची बकरी की जानकारी हिंदी में (Nachi Goat Detail in Hindi / Table)
बकरी की नस्ल | Nachi Goat (नाची बकरी) |
---|---|
Nachi बकरी का दूसरा नाम | डांसिंग गोट |
Nachi बकरी की नस्ल का प्रमुख उद्देश्य | मांस, दूध, बाल और प्रतियोगिता के लिए |
Nachi बकरी के शरीर का आकार | विशाल |
Nachi बकरी का रंग | Nachi Goat का रंग काला और सफेद धब्बेदार रंग के होते हैं |
Nachi बकरी का वजन | वयस्क बकरे का वजन 100-120 किलोग्राम और एक वयस्क बकरी का वजन 80 किलोग्राम |
Nachi बकरी की लंबाई | बड़े बकरे की शरीर की लंबाई 60 सें.मी. और बड़े बकरी कि शरीर का लंबाई 55 सें.मी. |
Nachi बकरी कितने बच्चे देती है | आमतौर पर जुड़वा बच्चे को जन्म देती है |
Nachi बकरी जुड़वा बच्चे देती है | हाँ |
Nachi बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता | 0.6 से 1.2 लीटर तक |
Nachi बकरी की कीमत | वयस्क बकरे की कीमत 1 से 1.2 लाख और एक वयस्क बकरी की कीमत 80 हजार |
Nachi बकरी की कहां पाई जाती है | पंजाब प्रांत के बहावलपुर, मुल्तान और मुजफ्फरगढ़ जिलों में पाया जाता हैं। |
Nachi बकरी की शरीर की ऊंचाई | वयस्क बकरे की ऊंचाई 71 सेंमी. और वयस्क बकरी की ऊंचाई 64 सेंमी. |
नाची बकरी की छाती का घेरा | वयस्क बकरे की छाती का घेरा 75 सेंमी. और वयस्क बकरी की ऊंचाई 64 सेंमी. |
नाची बकरी की कीमत (Nachi Goat for Sale Price)
यदि आप नाची बकरी बिजनेस के लिए पालना चाहते हैं या फिर शौक के तौर पर पालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको नाची बकरी के बच्चे और बड़े दोनों की कीमत के बारे में पता होना चाहिए। हमने आपको नीचे बच्चे और बड़े दोनों की कीमत के बारे में बताया है जैसे- इंडिया, पाकिस्तान, लाहौर, कराची में नाची बकरी की कीमत क्या है सब की जानकारी दी गई है।
==> Baby/mamena Table
Country (देश) | कीमत मादा (Female) | कीमत नर (Male) |
---|---|---|
India | 25000 | 30000 |
Karachi | 12,000 | 15,000 |
Lahore | 15,000 | 20,000 |
Pakistan | 10,000 | 15,000 |
==> Big Nachi Goat Table
Country (देश) | कीमत मादा (Female) | कीमत नर (Male) |
---|---|---|
India | 40,000 | 50,000 |
Karachi | 35,000 | 40,000 |
Lahore | 38,000 | 42,000 |
Pakistan | 25,000 | 30,000 |
बकरी पालन योजना 2023 | यहां क्लिक करें |
नाची बकरी के लाभ (Nachi Goat Ke Laabh/benefits with Point)
यदि आप नाची बकरी पालने का शौक रखते हैं या फिर पालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इन बकरी के लाभ के बारे में पता होना चाहिए। इन बकरियों को पालने से क्या लाभ/बेनिफिट मिलेगा। हर नस्ल की बकरियों को पालने का तरीका एक जैसा हो सकता है मगर हर किसी का बेनिफिट या लाभ एक जैसा नहीं होता है हमने नीचे Nachi Goat पालने के क्या-क्या लाभ है इसको स्टेप बाय स्टेप बताया है।
- यह बकरी प्रतिदिन 0.6 से 1.1 किलोग्राम तक दूध देती है।
- इन बकरियों के बाल को गलीचे बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- एक वयस्क Nachi बकरे की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच होती है।
- इन बकरियों को कुर्बानी के लिए भी बेचा जाता है।
- नाची बकरी 1 वर्ष में दो बार बच्चों को जन्म देती है।
- यह बकरी आमतौर पर जुड़वा बच्चे को जन्म देती है
- नाची बकरी के बच्चे की कीमत ₹10000 से ₹15000 के बीच होती है
नाची बकरी सबसे अलग कैसे है (Nachi Goat Sabse Alag Kaise Hai with Point)
हर बकरी की अपनी एक खासियत होती है जिसकी वजह से वह अलग पहचान और अलग अलग नाम से जाना जाते है इसी प्रकार नाची बकरी की भी अपनी एक अलग पहचान है जो इसे सबसे अलग बनाती है और जिसकी वजह से इस बकरी का नाम Nachi Goat रखा गया।
- नाची बकरी अन्य बकरी की तुलना मैं देखने में सुंदर और आकर्षित लगती है।
- नाची बकरी का नाक रोमन प्रकार का दिखाई देता है।
- नाची बकरी के कान मध्यम आकार के होते हैं
- इन बकरियों की गर्दन पतली और लंबी आकार की होती है साथ ही इनके गर्दन में विभिन्न प्रकार के पैटर्न बने होते हैं जिसकी वजह से यह बकरी और भी सुंदर दिखाई देती है।
- जब बकरियां चलती है तो ऐसा लगता है कि सभी बकरी नाच रही है।
- नाची बकरी की ऊंचाई लगभग 71 सेंमी. होती है।
मुर्गी पालन से संबंधित जानकारी
मुर्गी पालन कैसे करें? | यहां क्लिक करें |
बॉयलर मुर्गी पालन कैसे करें | यहां क्लिक करें |
देसी मुर्गी पालन कैसे करें? | यहां क्लिक करें |
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल) | यहां क्लिक करें |
FAQs: Nachi Goat से संबंधित प्रश्न – उत्तर
Kya Nachi Goat Jyada Hilti/nachati Hai?
हाँ नाची बकरी हिलती और नाचती है यह गुण बकरियों में कुदरत का ही देन है जब यह बकरी चलती है तो इनके पैर अंदर की ओर मुड़ते हैं जिसकी वजह से यह नाचते हुए चलती दिखाई देती है जिस तरह घोड़ा अपनी धीमी रफ्तार में दौड़ता है ठीक उसी प्रकार दिखाई देती है।
Nachane Vali Bakari Ka Kya Naam Hai?
नाचने वाली बकरी का नाम Nachi Goat है और इसे डांसिंग गॉड के नाम से भी जाना जाता है।
Nachi Goat Ka Origin Kya Hai?
Nachi goat मूल देश पाकिस्तान हैं।
Sabse Strong Breed Ki Bakri Konsi Hai?
बरबरी बकरी, बीटल बकरी, सिरोही बकरी, ब्लैक बंगाल और ओस्मानाबादी सबसे ज्यादा अच्छे नस्ल की बकरी है।
पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए ► यहां क्लिक करें