बकरी पालन शुरू करने से पहले जगह का रखे ध्यान

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बकरियों के लिए जगह के बारे में बताने वाले हैं। कितनी बकरियों के लिए कितनी जगह चाहिए। जैसे 2 बकरियों के लिए जगह, 10-15 बकरियों की जगह, 50 बकरियों की जगह और 100 बकरियों की जगह इन सब के बारे में आपको बताएंगे। जिससे आपको बकरी पालन शुरू करने में बहुत मदद मिलेगी और आप अपनी बकरियों के लिए आराम से जगह बना सकते हैं।

बकरी पालन करने से पहले जगह का रखे ध्यान

यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बकरी की नस्ल का चयन करना है उसके बाद अपने बजट के हिसाब से बकरियों की संख्या तय कर ले कि आपको कितनी बकरियों को पालना है। फिर उसी हिसाब से बकरियों के लिए जगह बना ले। कितनी बकरियों के लिए कितनी जगह बनानी है वह हमने आपको नीचे बताया है।

Bakri Palan karne se pahle Jagah ka rakhe Dhyan

जगह डिसाइड करने के बाद आपको उस जगह में बकरियों के लिए शेड बनाना है। जब आपका शेड बनकर तैयार हो जाता है उसके बाद आप बकरियों को खरीद कर उसके अंदर रख सकते हैं और बकरी पालन शुरू कर सकते हैं।

क्या आप जानते है बकरी पालन कैसे करें?

1 बकरी को कितनी जगह चाहिए?

बकरी पालक के अनुसार प्रत्येक बकरी के लिए 10 से 12 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। जिसमें बकरी आराम से घूम भी ले।

2 बकरियों को कितनी जगह चाहिए?

यदि आप बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं तो आप शुरुआत में कम से कम बकरियों का पालन करें। इससे आपको बकरियों में होने वाला खर्चा, जगह और बकरियों को पालने की जानकारी भी हो जाएगी।

यदि आप 2 बकरियों को पालना चाहते हैं तो उनके लिए जगह 20 से 25 वर्ग फीट चाहिए। जिससे बकरी को घूमने फिरने उठने बैठने चारा खाने में कोई परेशानी ना हो।

5 बकरियों को कितनी जगह चाहिए?

अगर आप 5 बकरियों का पालन करने की सोच रहे हैं तो आपको पहले उनके लिए जगह बनानी होगी। जोकि 5 बकरियों की जगह 50 से 60 वर्ग फीट होनी चाहिए। 5 बकरियों में आपको एक बकरा जरूर रखना चाहिए। जिससे बकरियों की संख्या बढ़ेगी और आपको अधिक मुनाफा होगा।

जानिए बकरी की नस्ल कितने प्रकार की होती है?

10 बकरियों के लिए कितनी जगह चाहिए?

बकरियों के लिए शेड बनाने से पहले आपको बकरियों की संख्या के हिसाब से जगह का चयन करना है यदि आप 10 बकरियों को पालना चाहते हैं। तो आप 10 बकरियों के लिए 200 वर्ग फीट की जगह में शेड बनाएं। और 10 बकरियों में 2 बकरे भी जरूर रखें, जिससे आपकी बकरियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

15 बकरियों के लिए कितनी जमीन चाहिए?

अगर आप एक साथ 15 बकरियों का पालन करना चाहते हैं तो बकरियों को लाने से पहले उन 15 बकरियों के लिए जगह बनाएं।

जहां एक बकरी को 10 से 15 वर्ग फीट जगह दी जाती है वहां 15 बकरियों को 200 से 300 वर्ग फीट जगह देनी चाहिए।

बकरियों के लिए जगह बनाने से पहले बकरी की नस्ल का चयन करें क्योंकि अलग-अलग नस्ल की बकरियां शरीर में छोटी बड़ी होती है। जिससे आपको बकरियों की जगह बढ़ानी या घटानी पढ़ सकती हैं।

20 बकरी के लिए कितनी जगह चाहिए?

20 बकरियों में आपको 2 बकरे भी आवश्यक रखनी चाहिए। इससे बकरियों के संख्या में बढ़ोतरी होगी। 20 बकरी और 2 बकरे के लिए 400 से 440 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होगी। बकरियों का शेड बनाने के लिए प्रति वर्ग फीट में ₹100 का खर्चा आता है।

50 बकरी पालन के लिए कितनी जगह चाहिए?

अगर आपने 10 बकरी से बकरी पालन शुरू किया था और आपके बाड़े में अब 10 बकरियों से बढ़कर 50 बकरियां हो गई है तो आपको जगह भी 50 बकरियों जितनी करनी है। जिससे बकरियों को रहने में कोई परेशानी ना हो। 50 बकरियों के लिए 1000 वर्ग फीट जगह बनानी होगी। 50 बकरियों में आपको 5 से 7 बकरे भी रखने हैं इससे आपकी बकरियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

क्या आप जानते है बकरी के बच्चे को किया खिलाये, कहा से ख़रीदे, बीमारी और इलाज

100 बकरी के लिए कितनी जगह चाहिए?

100 bakriyon ke liye Kitni Jagah chahie

यदि आप बकरी फार्म खोलना चाहते हैं और बकरी फार्म 100 बकरियां तथा 10 बकरे की संख्या में खोलना चाहते हैं तो आपको उनके लिए जगह 9000 से लेकर 10,000 वर्ग मीटर तक बना लेनी है।

बकरी फार्म में बकरे को रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि बकरी एवं बकरे में संबंध बनेगा और बकरी गाभिन होगी।

उसके बाद बकरी बच्चे देगी। जिससे बकरी फार्म में बकरियों की संख्या बढ़ेगी और आपको मुनाफा होगा।

बकरियों के लिए जगह (Place for goats)

बकरियों की संख्यास्थान (वर्गफीट)
1 बकरी के लिए जगह (स्थान)10 से 12 वर्ग फीट
2 बकरी के लिए जगह (स्थान)20 से 25 वर्ग फीट
5 बकरी + 1 बकरा के लिए जगह (स्थान)50 से 60 वर्ग फीट
10 बकरी + 2 बकरे के लिए जगह (स्थान)200 वर्ग फीट
15 बकरी + 3 बकरे के लिए जगह (स्थान)200 से 300 वर्ग फीट
20 बकरी + 4 बकरे के लिए जगह (स्थान)400 से 440 वर्ग फीट
50 बकरी + 10 बकरे के लिए जगह (स्थान)1000 वर्ग फीट
100 बकरी + 20 बकरे के लिए जगह (स्थान)9000 से लेकर 10,000 वर्ग मीटर

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बकरी पालन शुरू करने से पहले जगह का रखे ध्यान, इसके बारे में जानकारी दी है।
आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप कितनी बकरियों का पालन करते हैं और उनके लिए कितनी जगह बनाई है।
हमारे इस आर्टिकल में यदि आपकी कोई राय है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
7
+1
0
+1
1

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये