Osmanabadi Bakri: उस्मानाबादी बकरी पालन मांस और दूध उत्पादन के लिए किया जाता है, उस्मानाबादी बकरी महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में पाई जाती है, इसलिए इसे उस्मानाबादी बकरी कहा जाता है।

आपको बता दें कि बकरी पालन (bakri palan) का व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ रहा है। बकरी पालन व्यवसाय से किसानों को दोहरा मुनाफा होता है क्योंकि बकरी पालने से उन्हें मांस और दूध प्राप्त होता है। अगर कोई किसान खेती के साथ गांव में बकरी पालता है तो यह आपके लिए कमाई का दूसरा अच्छा जरिया बन सकता है।
उस्मानाबादी बकरी की पहचान कैसे करें?
उस्मानाबादी बकरी की पहचान अनेक प्रकार से की जा सकती है ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियां का आकार मीडियम से थोड़ा बड़ा साइज का होते हैं खासतौर पर इस उस्मानाबादी बकरी का रंग काला या सफेद होता है तथा इस ओस्मानाबादी बकरी के ऊपर भूरे धब्बे बने होते हैं ।
ओस्मानाबादी बकरे के सींग होते हैं जबकि बकरियों में 50 फ़ीसदी सींग देखने को मिलते हैं और बाकी बकरियों में सींग नहीं होते. ओस्मानाबादी बकरे की नस्ल में 34Kg वजन होता है, जबकि बकरी का वजन 32Kg होता है।
अगर इसके दूध की बात करें तो ओस्मानाबादी नस्ल की बकरी प्रतिदिन 1 से 1.5 लीटर दूध देती है इस नस्ल की बकरी का गर्भकाल 148-150 दिन के लिए होता है इस बकरी की औसत उम्र 12 साल की होती है।
ओस्मानाबादी बकरी की जानकारी
बकरी की नस्ल | ओस्मानाबादी बकरी (Osmanabadi Goat) |
ओस्मानाबादी बकरी का दूसरा नाम | उस्मानाबादी बकरी |
ओस्मानाबादी बकरी की नस्ल का प्रमुख उद्देश्य | मांस उत्पादन |
ओस्मानाबादी बकरी के शरीर का आकार | मध्यम आकार से थोड़ा बड़ा |
ओस्मानाबादी बकरी का रंग | काला रंग तथा सफेद या भूरे रंग के धब्बे |
ओस्मानाबादी बकरी का वजन | नर बकरी का वजन 34 किलोग्राम, मादा बकरी का वजन 32 किलोग्राम |
ओस्मानाबादी बकरी की लंबाई | नर बकरी की लंबाई 68 से.मी. और मादा बकरी की लंबाई 66 से.मी. |
ओस्मानाबादी बकरी के गर्भकाल की लंबाई | 148 से 150 दिन तक |
ओस्मानाबादी बकरी कितने बच्चे देती है | 2 से 3 बच्चे |
ओस्मानाबादी बकरी जुड़वा बच्चे देती है | हां |
ओस्मानाबादी बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता | 0.5 से 1.5 लीटर दूध |
ओस्मानाबादी बकरी की औसत उम्र | 12 वर्ष |
ओस्मानाबादी बकरी की कीमत | नर बकरी की कीमत 12,500 रुपये तक |
ओस्मानाबादी बकरी की कहां पाई जाती है | महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद ज़िले में |
उस्मानाबादी बकरी की कीमत (Osmanabadi Goat Price)
ओस्मानाबादी बकरी नस्ल की कीमत में हमेशा नर बकरियां की अधिक मांग की जाती है नर बकरी की कीमत ₹4500 से लेकर ₹6000 होती हैं जबकि मादा बकरी की कीमत 3500 से लेकर 4500 रुपए होती है।
लेकिन यह सब बकरी के ताकत वाले शरीर तथा मांसपेशियों पर निर्भर करता है इस नस्ल के नर बकरे के मांस की कीमत 275 से 300 रुपए प्रति किलोग्राम होती है सर्दियों में इस बकरे की कीमत बढ़ जाती है।
उस्मानाबादी बकरी की कीमत 7,000 से लेकर 25,000 रुपए तक होती है।
जानिए बकरी की नस्ल कितने प्रकार की होती है?
उस्मानाबादी बकरी की विशेषताएं
ओस्मानाबादी बकरी में अनेक प्रकार की विशेषताएं पाई जाती है जो इस प्रकार है।
- ओस्मानाबादी बकरी का आकार मीडियम से थोड़ा बड़ा साइज होता है।
- ओस्मानाबादी बकरी आमतौर पर काले रंग और सफेद या भूरे धब्बे वाली होती है।
- ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियों के कान मीडियम साइज़ के होते हैं।
- इस नस्ल की बकरियों का पालन मांस और दूध दोनों के लिए किया जाता है।
- ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियों अधिकतर मास के लिए किया जाता है, क्योंकि इस नस्ल की बकरियां दूध कम देती हैं।
- ओस्मानाबादी बकरे के सींग होते हैं जबकि बकरियों में 50 फ़ीसदी सींग देखने को मिलते हैं और बाकी बकरियों में सींग नहीं होते।
- इस नस्ल बकरी का वजन 32Kg तथा बकरे का वजन 34Kg होता है।
- यह बकरी साल में दो बार गर्भधारण करती हैं और एक साथ दो से तीन बच्चों को जन्म देती है।
- ओस्मानाबादी बकरी प्रतिदिन 1.5 से 2 लीटर तक दूध देती है।
- ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियों की औसत उम्र 12 साल होती है।
- ओस्मानाबादी बकरी का गर्भकाल 148 से 150 दिन के लिए होता है।
- ओस्मानाबादी बकरी भारत के किसी भी प्रकार के वातावरण में जीवित रहने की क्षमता रखती है।
- इस नस्ल की बकरी से किसान दूध और खाद से अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
- इस बकरी की सामान्य ऊंचाई 35 इंच होती है।
जानिए Kamori Bakri Ki Nasl, पहचान कैसे करें, कीमत, विशेषताएं
उस्मानाबादी बकरी कहां मिलती है?
ओस्मानाबादी बकरी भारत के महाराष्ट्र राज्य में अधिकता बकरी फार्म है और इस बकरी की उत्पत्ति महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद जिले में हुई है इसलिए इस बकरी की नस्ल अधिकतर महाराष्ट्र में पाई जाती है।
इस नस्ल की बकरी का नाम ओस्मानाबाद जिले पर रखा गया था ओस्मानाबादी बकरी की नस्ल महाराष्ट्र की लोकप्रिय नस्लों में से एक मानी जाती हैं ओस्मानाबादी बकरी दूध और मांस दोनों के लिए अच्छी उपयोगी होती है. इसलिए महाराष्ट्र में लोग इस नस्ल की बकरी का पालन करते हैं।
भारत के महाराष्ट्र राज्य में ओस्मानाबादी बकरी पालने वाले बकरी फार्मो की सूची-
- नासिक बकरी फार्म
- महाकाली बकरी फार्म लातूर
- लकी बकरी फार्म मुरबाद
- मश्कर बकरी फार्म कोल्हापुर
- दीपराज ओस्मानाबादी बकरी फार्म।
क्या आप जानते है बकरी पालन कैसे करें?
ओस्मानाबादी बकरी की नस्ल (Osmanabadi Goat Breed)
ओस्मानाबादी बकरी भारत के महाराष्ट्र राज्य में पाई जाती है इसके अलावा अन्य राज्यों में इस बकरी की नस्ल बहुत कम पाई जाती है इस बकरी नस्ल का पालन ज्यादातर लोग दूध और मांस दोनों के लिए करते हैं यह बकरी हर तरह का चारा खाना पसंद करती है जैसे खट्टा, मीठा और नमकीन. बकरियों को खाना देते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जहां पर आप चारा डालते हैं वहां पर बकरी पेशाब न कर पाए।
इस बकरी की नस्ल को खाने में बरसीम, मटर, जवार, फलिया और लहसुन आदि यह सब दिया जाता है पत्तियों में यह बकरी आम, बेरी, पीपल, नीम, शहतूत, अमरूद और बरगद आदि इन पेड़ों की पत्तियां खा लेती है सूखे चारे में यह बकरी मूंगफली, चना, अरहर, जवार, बाजरा और मक्का आदि गेहूं एवं धान का भूसा खा लेती हैं 20 से 25 मादा बकरियों के झुंड में 1 या 2 नर बकरा होना चाहिए. इस नस्ल की बकरी को ताजा पानी पिलाना चाहिए तथा एक बकरी को 1 दिन में लगभग आधा लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
ओस्मानाबादी बकरी क्या खाती है?
ओस्मानाबादी बकरियां को हरे चारे में बरसीम, फलियां, हरी घास, मटर और ग्वार आदि यह सब खिलाया जाता है। और सूखे सारे में बकरियों को चना, मूंगफली, अरहर, सूखी घास और गेहूं का भूसा यह सब खिलाया जाता है।
इसके अलावा पेड़ों के पत्तों में ओस्मानाबादी बकरियां को पीपल, आम, बेरी, अशोका, बरगद और नीम के पत्ते भी खिलाई जाते हैं।
ओस्मानाबादी बकरी पालन के लाभ
- ओस्मानाबादी बकरियां दूध उत्पादन और मांस उत्पादन के लिए उपयुक्त हैं।
- ओस्मानाबादी बकरी के मांस की मांग बहुत अधिक है।
- अन्य नस्लों की तुलना में ओस्मानाबादी बकरी की नस्ल का गर्भकाल 5 महीने का होता है।
- बकरियों की इन नस्लों के भोजन और देखभाल की लागत अधिक नहीं होती है।
- इस नस्ल की ओस्मानाबादी बकरियां 4 महीने तक प्रतिदिन 0.5 से 1.5 लीटर दूध देती हैं।
ओस्मानाबादी बकरी फोटो


ओस्मानाबादी बकरी से संबंधित प्रश्न
Q. ओस्मानाबादी बकरी कितना दूध देती है?
Ans. ओस्मानाबादी बकरी प्रतिदिन 1.5 से 2 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल की बकरियों का गर्भकाल 148 से 150 दिनों तक होता है।