बकरी पालन लोन योजना मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में बेरोजगारी को देखते हुए बकरी पालन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य के लोग अपना खुद का बकरी फार्म या बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके लिए MP सरकार उन लोगों को लोन भी उपलब्ध कराएगी। जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बकरी पालन लोन योजना मध्यप्रदेश 2023, दस्तावेज, पात्रता और आवेदन कैसे करें? इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं।
बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 (Goat Farming Scheme Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई MP Bakri Palan Yojana के तहत यदि आप बकरी फार्म खोलना चाहता है, तो सरकार इसके लिए बैंक से लोन उपलब्ध करवाएगी और साथ में सब्सिडी में प्रदान करेगी। मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देना है।

Bakri Palan Yojana Madhya Pradesh 2023 में सभी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस योजना के तहत पारम्परिक गडरिये के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना में आवेदन करने वाले के पास बकरी फार्म में कम से कम 10 बकरियां और 1 बकरा होना चाहिए।
बकरी पालन लोन योजना मध्य प्रदेश जानकारी (Bakri Palan Loan Yojana Madhya Pradesh 2023 Highlights)
आर्टिकल का नाम | बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023: दस्तावेज, पात्रता, आवेदन |
योजना का नाम | बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) |
योजना का उद्देश्य | राज्य के लोगो को रोजगार प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन, ऑफलाइ |
MP Bakri Palan Loan Application form PDF | Download PDF |
ऑफिसियल वेबसाइट | CLICK HERE |
मध्य प्रदेश बकरी पालन लोन योजना के लाभ (Madhya Pradesh Bakri Palan Loan Yojana Benefit)
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं।
- बकरी फार्म खोलने के लिए राज्य सरकार आवेदक को बैंक के माध्यम से लोन प्रदान करेगी और साथ ही सब्सिडी भी प्रदान करें।
- इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदक को 60% सब्सिडी दी जाएगी, जिसमें अधिकतम सब्सिडी की राशि 46,474 रूपये होगी।
- सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ता को 40% तक सब्सिडी दी जाएगी जिसकी अधिकतम सब्सिडी की राशि 30,982 रूपये है।
- बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 के अंतर्गत आवेदनकर्ता को केवल 10% सब्सिडी की राशि देना है बाकी का बैंक से लोन उपलब्ध करवाएगी।
बकरी पालन की अन्य योजनाएं
- बकरी पालन योजना 2023
- उत्तर प्रदेश मुर्गी पालन योजना 2023: आवेदन कैसे करे?
- उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2023
- बकरी पालन योजना छत्तीसगढ़ 2023
MP Bakri Palan Loan Yojana का उद्देश्य
भारत में बकरियों से मांस और दूध उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है। MP Bakri Palan Yojana का मुख्य उद्देश्य मांस और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। और देश में बकरियों की नस्ल में सुधार लाना है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बकरियों का पालन किया जाता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होते, इसलिए राज्य सरकार उन व्यक्तियों को लोन प्रदान करेगी। इससे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आवश्यक दस्तावेज (मध्य प्रदेश बकरी पालन योजना 2023)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पहचान पत्र.
इस लेख के माध्यम से आप मध्य प्रदेश में बकरी पालन कार्यक्रम के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान में राज्य सरकार दो प्रकार के बकरी ऋण प्रदान करती है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:
1:- (10+1) बकरी इकाई आपूर्ति अनुसूची
मध्य प्रदेश बकरियों के उत्पादन और लाभ की योजना लागू कर रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को देशी बकरियों की नस्ल में सुधार की उम्मीद है। यह उन्हें अधिक दूध का उत्पादन करने की अनुमति देता है जबकि मांस सामान्य रूप से व्यापार करता है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में 10 बकरियों, 1 बकरी को एक इकाई माना जाता है।
बकरी पालन के लाभ और नुकसान, बकरी पालन से कमाई
Madhya Pradesh Bakri Palan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता को बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए और आवेदनकर्ता के पास कम से कम 5 बकरियां होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश सरकार ने Bakri Palan Yojana को राज्य के सभी जिलों में संचालित किया है।
योजना में लगने वाली लागत
विवरण | (10+1) बकरी इकाई |
---|---|
देसी नस्ल की 10 बकरियों की कुल कीमत (6000/- प्रति बकरी) | 60,000 रूपये |
1 बकरे की कीमत (जमुनापारी /बारबरी/सिरोही /बीटल) | 7,500 रूपये |
बीमा राशि 10.35 प्रतिशत के दर से 5 वर्ष के लिये | 6,986 रूपये |
बकरा व बकरी का आहार 3 महीने के लिए 250 ग्राम प्रतिदिन ₹12/- प्रतिकिलो | 2,970 रूपये |
कुल | 77,456 रूपये |
योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की राशि
अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए | 60 प्रतिशत | सब्सिडी 46474 रूपये |
सामान्य वर्ग के लिये | 40 प्रतिशत | सब्सिडी 30982 रूपये |
इस योजना में आवेदक को केवल 10% अंशदान देना होगा, बाकी का बैंक से लोन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
2:- नर बकरा प्रदाय योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने यह योजना उन लोगों के लिए आरक्षित की है जो पहले से ही बकरी फार्म का संचालन कर रहे हैं या जिनके पास पहले से ही बकरियां हैं। नर बकरी आपूर्ति कार्यक्रम के माध्यम से देशी बकरी की नस्लों में सुधार किया जाएगा। राज्य के सभी सामान्य और अन्य विभाग कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकते हैं। इस संबंध में, सरकार 75% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी, और केवल आवेदकों को 25% अनुदान देना होगा।
बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई बकरी पालन योजना मध्यप्रदेश 2023 के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
- मध्य प्रदेश के पशुपालन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करके अपनी ग्राम सभा में अनुमोदन के लिए देना होगा।
- इसके बाद ग्राम सभा उस आवेदन पत्र को ग्राम पंचायत को देगा, ग्राम पंचायत जिला पंचायत को देगा और जिला पंचायत कीर्ति स्थिति समिति को यह आवेदन पत्र देकर, आपको बैंक के माध्यम से लोन प्राप्त करवाएगी और साथ ही सब्सिडी दी जाएगी।
बकरी पालन प्रशिक्षण 2023 (Goat Farming Training 2023)
बकरी पालन प्रशिक्षण: यदि आप भी बकरी पालन का प्रशिक्षण (Goat Farming) लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि बकरी पालन का प्रशिक्षण केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, फराह, मथुरा और मखदूम द्वारा आयोजित किया जाता है।
इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बकरी पालकों को जागरूक करना है। ताकि उन्हें नई तकनीक के बारे में पता चल सके।
बकरी पालन लोन बिहार 2023(Goat Farming Loan Bihar 2023)
Bihar Bakri Palan Loan Yojana: बिहार सरकार ने राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार बकरी पालन लोन योजना की शुरुआत की है
इस योजना के तहत बिहार सरकार राज्य के लोगो को बकरी पालन के लिए अनुदान प्रदान करती है। यह अनुदान 50 से 60 प्रतिशत तक दिया जाता है। यह अनुदान राज्य के हर वर्ग के नागरिकों को दिया जाता है।
बकरी पालन लोन सब्सिडी राजस्थान 2023 (Goat Farming Loan Scheme Rajasthan)
Rajasthan Bakri Palan Loan Yojana: बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगो को लोन देने के लिए राजस्थान बकरी पालन लोन योजना (Rajasthan Goat Farming Loan Scheme) की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को बकरी पालन लोन लेने पर 60% की सब्सिडी दी जायेगी। और सामान्य वर्ग के लोगों को लोन लेने पर 50% सब्सिडी दी जायेगी। लेकिन आपको बकरी पालन लोन तभी मिलेगा, जब आप अपने बकरी फार्म को 5 वर्ष तक के लिए चलाते है।
बकरी पालन लोन उत्तर प्रदेश 2023
उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं, जिसके तहत बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन लिया जा सकता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना और किसानों की आय को दुगुना करना है। अगर कोई व्यक्ति बकरी पालन व्यवसाय करना चाहता है तो सरकार कम ब्याज दर पर सब्सिडी प्रदान करेगी, राज्य में अनपढ़ व्यक्ति और शिक्षित व्यक्ति भी ऐसी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
बकरी पालन लोन मध्यप्रदेश 2022
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए और बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश बकरी पालन योजना (Bakri Palan Loan Yojana) की शुरुआत की है।
बकरी पालन व्यवसाय को शुरू करने के लिए सरकार इस योजना के तहत बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध करवाएगी और साथ ही इस योजना के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
आजके इस आर्टिकल में हमने आपको बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023: दस्तावेज, पात्रता, आवेदन के बारे में पूरी जानकारी दी है।
आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप किस नस्ल की बकरियों का पालन करते हैं? और इस योजना के तहत कितना लोन लेना चाहते हैं?
अगर आप बकरी पालन योजना मध्यप्रदेश 2023 से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।