मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023: पात्रता, दस्तावेज, आवेदन कैसे करे?

एमपी पशुपालन लोन योजना (MP Pashupalan Loan Yojana): मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन ऋण योजना 2023 की शुरुआत पशुपालकों और किसानों को पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालक पशु पालने के लिए बैंक से 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्ट में क्या है देखिये

एमपी पशुपालन लोन योजना के तहत आपकी लागत का 75% सरकार द्वारा ऋण के रूप में दिया जाएगा है। और शेष 25% राशि स्वयं वहन करनी होगी। जिससे किसान डेयरी फार्मिंग शुरू कर सकते हैं और महीने भर की अच्छी कमाई कर सकते हैं।

MP Pashupalan Loan Yojana

इस लेख में हम आपको एमपी पशुपालन ऋण योजना 2023 (MP Pashupalan Loan Yojana) से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं। जैसे- मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 (MP Animal Husbandry Loan Scheme)

MP Pashupalan Loan Yojana 2023 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने और लोगों को अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पशु पालन के लिए ऋण उपलब्ध कराएगी। 5 या इससे अधिक पशु पालने पर ही लोगों को इस योजना के तहत ऋण दिया जाएगा।

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। आवेदकों को बैंक द्वारा ऋण राशि उपलब्ध करायी जायेगी। जिसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

अब राज्य के बेरोजगार लोग एवं गरीब किसान मध्य प्रदेश प्रशासन द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 (MP Pashupalan Loan Yojana) के तहत सहायता प्राप्त कर अपना स्वयं का पशुपालन व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

पशुपालन लोन योजना 2023

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 का उद्देश्य (Objective)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन लोन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार लोगों एवं किसानों को बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के लोग आसानी से भैंस पालन, गाय पालन, बकरी पालन आदि के लिए ऋण/loan प्राप्त करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। एमपी पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य में निवास करने वाले सभी वर्ग के लोग पशुपालन के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के माध्यम से राज्य में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। तथा राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि करेंगे। जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। पशुपालन ऋण योजना से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 के लाभ (MP Pashupalan Loan Yojana Benefits)

  • मध्य प्रदेश पशुपालन ऋण योजना 2023 के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को पशुपालन के लिए ऋण प्रदान करेगी।
  • मध्य प्रदेश पशुपालन ऋण योजना में 5 से अधिक पशु रखने वालों को सरकार ऋण देगी।
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार पशुपालकों एवं किसानों को 10 लाख का ऋण प्रदान करेगी।
  • एमपी पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत राशि बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी तथा शेष 25 प्रतिशत राशि पशुपालकों को स्वयं वहन करना होगा।
  • पशुपालन योजना के तहत सामान्य वर्ग के लोगों को कुल लागत का केवल 25% ही देना होगा।
  • इसके अलावा, शेष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को लागत का 33% भुगतान करना होगा।
  • MP Pashupalan Loan Yojana के तहत ली गई ऋण राशि के 75% से अधिक पर 5% ब्याज सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • इस योजनान्तर्गत हितग्राही की ओर से मात्र 5 प्रतिशत अधिक ब्याज दर देय होगी।
  • यह योजना राज्य में पशुपालन में बढ़ोतरी करने और बेरोजगारी दर को कम करने के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी।
बकरी पालन लोन योजना मध्य प्रदेश 2023

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

MP Pashupalan Loan Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। आपकी सुविधा के लिए, हमने इस योजना के लिए निर्धारित सभी योग्यताओं की सूची नीचे प्रदान की है।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान मध्य प्रदेश का स्थायी निवास होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास कम से कम पांच पशुओं का होना अनिवार्य है।
  • पशुपालन लोन लेने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए सभी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश राज्य में पहले से पशुपालन का व्यवसाय करने वाले सभी लोग इस योजना का लाभ पाने के पात्र होंगे।

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के तहत राज्य के बेरोजगार लोगों और किसानों को अपना पंजीकरण कराने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनका पूरा विवरण नीचे दिया गया है-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागज
  • चालू मोबाइल नंबर
बकरी पालन योजना 2023

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply for MP Pashupalan Loan Yojana)

पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई MP: मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाला कोई भी इच्छुक नागरिक जो पशुपालन ऋण योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपना पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहता है, वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है-

  1. एमपी पशुपालन लोन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • आधिकारिक वेबसाइट: mpdah.gov.in
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. जहां पर आपको डेली पशुपालन लोन योजना का लिंक दिखाई देगा।
  4. होम पेज पर आपको डेयरी पशुपालन लोन योजना का ऑप्शन दिखाई देगा।
  5. उस पर क्लिक करने के बाद MP Pashupalan Loan Yojana Application Form ओपन हो जाएगा।
  6. अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भर देना है।
  7. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  8. इसके बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार आप मध्य प्रदेश पशुपालन ऋण योजना के अंतर्गत आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना – हेल्पलाइन नंबर

संचालनालय पशुपालन एवं डेयरीकामधेनु भवन वैशाली नगर , कोटरा सुल्तानाबाद , भोपाल , 462003
फोन नंबर07552772262
फैक्स2772263
ईमेलdirveterinary[at]mp[dot]gov[dot]in
नाबार्ड बकरी पालन योजना 2023

एमपी पशुपालन लोन योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

  1. मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना क्या है?

    MP Pashupalan Loan Yojana की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना को मुख्य रूप से राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने और बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। MP Pashupalan Loan Yojana 2023 के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार पशुपालन करने के लिए बेरोजगार नागरिकों को लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

  2. मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना से किन पशुओं के पालन पोषण के लिए लोन लिया जा सकता है?

    इस योजना के तहत आप गाय पालन, बकरी पालन, भैंस पालन आदि जानवरों के लिए लोन ले सकते हैं। लेकिन यहां आपको ध्यान देना होगा कि लोन सिर्फ 5 जानवरों या उससे ज्यादा जानवरों को पालने पर ही दिया जाएगा।

  3. मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत कितना लोन मिलता है?

    मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के तहत लाभार्थी पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण ले सकते है। इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली ऋण राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य में पशुपालन करने वाले सभी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते है।

  4. एमपी पशुपालन लोन योजना हेतु जरूरी दस्तावेज क्या-क्या होने चाहिए?

    Document Required for MP Pashupalan Loan Yojana 2023-
    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • जमीन के कागज
    • बैंक खाता की जानकारी
    • आवेदक का फोटो
    • चालू मोबाइल नम्बर

  5. क्या मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि पर का ब्याज देना होगा?

    जी हां, MP Pashupalan Loan Yojana 2023 के तहत ऋण राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को 5% ब्याज देना होगा।

बकरी पालन से संबंधित अन्य योजनाएं

बकरी पालन से संबंधित आर्टिकल

पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए 👉यहां क्लिक करें
यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

2 thoughts on “मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 2023: पात्रता, दस्तावेज, आवेदन कैसे करे?”

Leave a Comment