बिहार बकरी पालन योजना [अक्टूबर 2023]: पात्रता, दस्तावेज, आवेदन कैसे करे?

Bihar Bakri Palan Yojana [सितम्बर 2023]: बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए बिहार बकरी पालन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत सरकार राज्य के लोगों को बकरी पालन करने के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेंगी। यह सब्सिडी आपको 50% से 60% दी जाएगी।

इस आर्टिकल में हम आपको बिहार बकरी पालन योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? योजना का उद्देश्य, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

बिहार बकरी पालन योजना 2023 (Bihar Goat Farming Scheme 2023)

बिहार सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए और राज्य के लोगों को रोजगार देने के लिए Bihar Bakri Palan Yojana को शुरू किया है। इस योजना की मदद से आप लोन लेकर बकरी फार्म या बकरी पालन का बिजनेस आसानी से शुरू कर सकते हैं। सरकार आपको इस योजना के तहत सब्सिडी भी प्राप्त करवाएगी।

Bakri Palan Yojana Bihar

इसके अलावा बिहार सरकार ने बकरी पालन योजना के लिए 266 लाख रुपए का बजट रखा है। इस योजना का लाभ राज्य का कोई भी व्यक्ति ले सकता है, उसके लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। बिहार बकरी पालन योजना 2023 में आवेदन कैसे करें, इसका पूरा प्रोसेस हमने नीचे बताया है।

इसे पढ़े नाबार्ड बकरी पालन योजना 2023

बिहार बकरी पालन योजना की जानकरी | Bihar Bakri Palan Yojana Highlights

आर्टिकल का नामबिहार बकरी पालन योजना 2023: पात्रता, दस्तावेज, आवेदन कैसे करे?
योजना का नामबिहार बकरी पालन योजना 2023
वर्ष2023
किसके दवारा शुरू की गईबिहार सरकार की योजना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
राज्यबिहार (Bihar)
योजना का उद्देश्यबकरी पालन को बढ़ावा देना एवं राज्य के लोगो को रोजगार प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन, ऑफलाइ
Bihar Bakri Palan Loan Application form PDFDownload PDF
ऑफिसियल वेबसाइटCLICK HERE

Bihar Bakri Palan Yojana का उद्देश्य

आज के दौर में बेरोजगारी तेजी से पांव पसार रही है और इसका असर बिहार में भी साफ नजर आ रहा है। इसीलिए बिहार सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के स्वरोजगार के लिए बिहार बकरी पालन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कोई भी बेरोजगार युवा अपना बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकता है। बकरी पालन व्यवसाय के 60% तक के खर्च को बकरी पालन योजना के तहत वित्तपोषित किया जा सकता है।

इसके अलावा, कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना भी है। अन्य बातों के अलावा, यह कार्यक्रम राज्य में फैली बेरोजगारी को दूर करने और नागरिकों की आय बढ़ाने में लाभकारी सिद्ध होगा।

बिहार बकरी पालन योजना के लाभ (Benefits of Bihar Goat Farming Scheme)

  • बिहार बकरी पालन योजना बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने और राज्य के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी स्थायी निवासियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, इसके तहत राज्य के सभी नागरिकों को बकरी पालन के लिए 50% से 60% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा राज्य के सभी लाभार्थियों को बकरी फार्म चलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 5 वर्ष तक यह सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार बकरी पालन योजना 2023 के तहत मिलने वाले इस लाभ की राशि सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना के सभी लाभार्थियों को लोन राशि किश्तों में दी जाएगी, इसके अतिरिक्त राज्य में इस योजना को प्रारंभ कर राज्य के सभी नागरिकों को बकरी पालन व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से आवेदकों की आय में भी वृद्धि होगी, इसके अलावा इस योजना के जरिये राज्य के लोग आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।
  • इस योजना के जरिये राज्य के सभी बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके तहत आवेदन करने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • सरकार ने बकरी पालन योजना बिहार 2023 के लिए 2 करोड 66 लाख रूपये का बजट रखा है।

इसे पढ़े उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2023

इसे पढ़े बकरी पालन योजना राजस्थान 2023

बिहार बकरी पालन योजना 2023 की विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार बकरी पालन योजना 2023 के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • यह योजना राज्य सरकार द्वारा राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है, इसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लोगों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा, इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि की जाएगी, इससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।

बिहार बकरी पालन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 1800 से 3600 वर्ग फीट जमीन होनी चाहिए।
  • राज्य के सभी नागरिक जो बकरियां पालते हैं, इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • राज्य के बेरोजगार लोगों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ आवेदक केवल एक बार ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदकों के पास बकरा रखने के लिए जगह, बकरे के चारे और पानी की व्यवस्था होना भी जरूरी है।
  • कोई भी सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।

आवश्यक दस्तावेज (Bihar Bakri Palan Yojana)

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. मोबाइल नंबर
  5. स्थायी प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र 
  7. जमीन के दस्तावेज।

Bakri Farm का निर्माण और अनुदान राशि का भुगतान

  • बिहार बकरी पालन योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग के लाभार्थी को दो किश्तों में अनुदान राशि का 50 प्रतिशत भुगतान किया जायेगा।
  • सामान्य श्रेणी, 20 बकरियाँ + 1 या 40 बकरियाँ + 2 बकरियाँ, पहला भुगतान सब्सिडी राशि का 40%, लगभग 41,000-81,800 रुपये।
  • सामान्य वर्ग के लिए 20 बकरियों + 1 बकरी या 40 बकरियों + 2 बकरियों को दूसरे बैच में शेष सब्सिडी राशि लगभग 61,500-122,700 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • बिहार बकरी पालन योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी को 60 प्रतिशत अनुदान दो किश्तों में दिया जायेगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 20 बकरियां + 1 बकरी अथवा 40 बकरियां + 2 बकरियां प्रथम किस्त में अनुदान राशि का 40 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा जो लगभग 49200-98160 रुपये होगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 20 बकरी + 1 बकरी अथवा 40 बकरी + 2 बकरी के लिए द्वितीय किश्त में शेष अनुदान राशि रू0 73800-147240 के लगभग भुगतान की जायेगी।

बकरी फार्म खोलने पर मिलने वाली अनुदान राशि

श्रेणी/Categoryबकरियों की संख्याअनुमानित लागत राशीअनुदान की दरअधिकतम अनुदान की राशी
सामान्य/General20 बकरी+1बकरा 2.05 लाख रूपये50%1.025 लाख रूपये
40बकरी+2बकरा 4.09 लाख रूपये50%2.045 लाख रूपये
अनुसूचित जाती/SC 20 बकरी+1बकरा 2.05 लाख रूपये60%1.230 लाख रूपये
40बकरी+2बकरा 4.09 लाख रूपये60%2.454 लाख रूपये
अनुसूचित जनजाती/ ST20 बकरी+1बकरा 2.05 लाख रूपये60%1.230 लाख रूपये
40बकरी+2बकरा 4.09 लाख रूपये60%2.454 लाख रूपये

इसे पढ़े बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023

बिहार बकरी पालन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply online in Bihar Goat Farming Scheme?)

अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे बिहार बकरी पालन योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

Step 1➤ बिहार बकरी पालन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।

Step 2➤ वेबसाइट के होम पेज पर आपको For Online Apply का लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3➤ इसके बाद आपको Department का चयन करना होगा।

How to apply online in Bihar Goat Farming Scheme (1)

Step 4➤ अब आपको Agriculture & Allied के सेक्शन पर जाना होगा।

How to apply online in Bihar Goat Farming Scheme (4)

Step 5➤ फिर आपको Animal & Fisheries Resources के लिंक पर क्लिक करना होगा।

How to apply online in Bihar Goat Farming Scheme (2)

Step 6➤ इसके बाद एक न्यू टैब में नई वेबसाइट ओपन होगी।

Step 7➤ इसमें आपको Latest News के सेक्शन में बकरी पालन योजना का लिंक दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

How to apply online in Bihar Goat Farming Scheme (3)

बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट :- Click Here

Note – बिहार सरकार द्वारा बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए तिथि जारी की जाती है। इसके बाद ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बकरी पालन योजना से संबंधित प्रश्न और उतर (FAQs)

  1. बिहार में बकरी पालन के लिए लोन कैसे मिलेगा?

    बिहार बकरी पालन ऋण बिहार बकरी पालन योजना के तहत दिया जाएगा। इसीलिए बकरी पालन व्यवसाय के लिए ऋण उसी व्यक्ति को दिया जाएगा जो कार्यक्रम की आवश्यक योग्यता और शर्तों को पूरा करता हो।

  2. 20 बकरी पर कितना लोन मिलता है?

    सामान्य वर्ग के 20 भेड़ + 1 को 50% और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 भेड़ + 1 को 60% अनुदान दिया जाएगा।

  3. बिहार बकरी पालन योजना के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए?

    आवश्यक दस्तावेज-
    1. आधार कार्ड
    2. पासपोर्ट साइज फोटो
    3. बैंक खाता पासबुक
    4. मोबाइल नंबर
    5. स्थायी प्रमाण पत्र
    6. जाति प्रमाण पत्र

निष्कर्ष (Conclusion)

आजके इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार बकरी पालन योजना 2023 (Bihar Goat Farming Scheme) के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप किस राज्य से बकरी पालन के लिए लोन लेना चाहते हैं?

अगर आपको बिहार बकरी पालन योजना से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बकरी पालन से संबंधित अन्य योजनाएं

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये