आज के इस आर्टिकल में हम आपको दमिश्क बकरी (Damascus Goat) की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है। इन सब के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। जिससे आपको दमिश्क बकरी का पालन करने में बहुत आसानी होगी, और बहुत लाभ मिलेगा। दमिश्क बकरी के बारे में जानकारी नीचे बताई गई है। हमारे इस आर्टिकल को बहुत ध्यान से पढ़ें। क्योंकि आपको इससे बकरी पालन में बहुत मदद मिल सकती है।
दमिश्क बकरी की नस्ल (Damascus Goat Breed)

दमिश्क बकरी को हालेप, अलेप्पो, बलदी और शमी के नाम से भी पुकारा जाता है। दमिश्क बकरी की नस्ल सीरिया और पूर्व के नजदीकी देशों की मूल नस्ल है दमिश्क बकरी को कई नामों से जाना जाता है। दमिश्क बकरी एक प्रकार की बहुउद्देशीय बकरी की नस्ल है।
क्योंकि इस नस्ल की बकरी का पालन दूध, मांस, बाल और चमड़ा उत्पादन के लिए किया जाता है। आमतौर पर इस नस्ल की बकरी एक बार में 3 से 4 बच्चों को जन्म देती है। दमिश्क बकरी भारत के कई राज्यों के क्षेत्रों में पाई जाती है जो हम आपको नीचे बताने वाले हैं।
दमिश्क बकरी की जानकारी in Hindi
बकरी की नस्ल | दमिश्क बकरी (Damascus Goat) |
दमिश्क बकरी का दूसरा नाम | हालेप, अलेप्पो, बलदी और शमी |
दमिश्क बकरी पालन उद्देश्य | दूध उत्पादन |
दमिश्क बकरी के शरीर का आकार | में बड़ी होती है |
दमिश्क बकरी का रंग | लाल या भूरे रंग में |
दमिश्क बकरी का वजन | नर बकरी का वजन 90 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 60 किलोग्राम |
दमिश्क बकरी की लंबाई | नर बकरी की लंबाई 90 से.मी. और मादा बकरी की लंबाई 78 से.मी. |
दमिश्क बकरी कितने बच्चे देती है? | 3 से 4 बच्चों |
दमिश्क बकरी जुड़वा बच्चे देती है? | Yes |
दमिश्क बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता | 5 लीटर तक |
दमिश्क बकरी की दूध देने की अवधि | 200 से 220 दिनों |
दमिश्क बकरी की कीमत | 40,000 से 60,000 रुपए तक |
दमिश्क बकरी की कहां पाई जाती है? | उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक |
Damascus Bakri की पहचान कैसे करें?

दमिश्क बकरी अन्य बकरियों की तुलना में काफी अलग होती है। दमिश्क नस्ल की बकरी का आकार काफी बड़ा होता है। जिसमें नर बकरी की लंबाई 90 सेंटीमीटर और मादा बकरी की लंबाई 78 सेंटीमीटर होती है।
लेकिन इसके सिर का आकार छोटा होता है। जो ऊपर से नीचे की तरफ काफी झुका (एकदम तोते की नाक की तरह) होता है। दमिश्क बकरी के शरीर पर ज्यादातर लंबे बाल होते हैं। इन बकरियों की लंबी गर्दन और लंबे पैर होते हैं।
दमिश्क बकरी का रंग लाल-भूरे होता है, लेकिन कुछ बकरियों के शरीर, चेहरे और पैरों पर सफेद धब्बे पाए जाते हैं। दमिश्क बकरी के नीचे का जाबड़ा जिसमें दाँत होता है वह दूसरी बकरियों की तुलना में बाहर निकला होता है।
दमिश्क बकरियों के कान 32 सेमी लंबे होते हैं जो हमेशा नीचे की तरफ लटके रहते हैं। दमिश्क नर बकरी का वजन 90 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 60 किलोग्राम होता है।
जानिए Saanen बकरी की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है
दमिश्क बकरी पालन का उद्देश्य: इस नस्ल को विशेष रूप से औद्योगिक दुग्ध उत्पादन के लिए पाला जाता है। हालांकि, वे मांस और चमड़े के उत्पादन में भी अच्छा करते हैं।
दमिश्क बकरी की कीमत/ Damascus Goat price
इस नस्ल की बकरी एक प्रकार की बहुउद्देशीय नस्ल है। इसके अलावा दमिश्क बकरे का उपयोग बोअर बकरियों और सिरोही बकरियों के साथ प्रजनन के लिए किया जाता है।

इसलिए इन बकरियों की कीमत बहुत महंगी है। दमिश्क बकरी की कीमत उसके वजन, उम्र और नस्ल पर निर्भर करती है। उसकी कीमत 40,000 से 60,000 रुपए तक होती है।
6 से 9 महीने वाली दमिश्क बकरी की कीमत 6000 से 7000 रुपए होती है।
दमिश्क बकरी के बच्चे की कीमत/ Damascus Goat Baby Price
अगर आप दमिश्क बकरी के बच्चों को खरीदना चाहते हैं तो मार्केट जाकर खरीद सकते हैं क्योंकि इनका भी होलसेल मार्केट बाजार लगता है वहां पर आसानी से आपको सस्ते भाव में उपलब्ध हो जाएगी। दमिश्क बकरी के बच्चे की कीमत 2000 से 3000 रुपए होती है।
क्या आप जानते है
- Kamori Bakri Ki Nasl, पहचान कैसे करें, कीमत, विशेषताएं
- जमुनापारी बकरी की पहचान कैसे करें?, कीमत, विशेषताएं
- बरबरी बकरी की पहचान कैसे करें?, कीमत, विशेषताएं
- बीटल बकरी की पहचान कैसे करें?, कीमत, विशेषताएं
Damascus Bakri कहां पाई जाती है?
दमिश्क बकरी भारत के उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाती है।
भारत के अलावा इस बकरी की नस्ल तुर्की, लेबनान, इजराइल, फिलिस्तीनी और जॉर्डन देशों में भी पाई जाती है।
Damascus Bakri की विशेषता क्या है?

- दमिश्क बकरी बहुउद्देशीय नस्ल की बकरी है। इस बकरी का पालन दूध, मांस और चमड़ा उत्पादन के लिए किया जाता है।
- दमिश्क बकरी को कई नामों से जाना जाता है जैसे- हालेप, अलेप्पो, बलदी और शमी
- दमिश्क बकरी की नस्ल 1 दिन में 5 लीटर तक दूध देती है।
- दमिश्क बकरियों की स्तनपान अवधि 200 से 220 दिनों तक होती है।
- दमिश्क बकरियां एक ब्यांत में 650 लीटर तक दूध देती है।
- इस नस्ल की बकरी एक बार में 3 से 4 बच्चों को पैदा करती है जुड़वा बच्चे आम बात है।
- दमिश्क नर बकरी का उपयोग बोअर और सिरोही बकरियों के साथ प्रजनन के लिए किया जाता है।
- दमिश्क बकरी के नवजात बच्चे का वजन 3 से 5 किलोग्राम होता है।
- दमिश्क बकरी के बच्चे (3 महीने) का वजन 16 से 18 किलोग्राम और 6 महीने के बच्चे का वजन 21 से 25 किलोग्राम होता है।
- दमिश्क नर बकरी का वजन 90 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 60 किलोग्राम होता है।
- दमिश्क बकरियों का प्रति दिन 200 से 300 ग्राम वजन बढ़ता है।
- दमिश्क बकरियां बड़े आकार के होते हैं और इनका सिर छोटा होता है।
- दमिश्क मादा बकरी की लंबाई 78 सेमी और नर बकरी की लंबाई 90 सेमी होती है।
- दमिश्क बकरी को 1 साल से 1.5 साल की उम्र में गाभिन करवाना चाहिए।
- दमिश्क बकरी से हर साल 210 ग्राम बाल प्राप्त होते हैं।
क्या आप जानते है Angora Bakri की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है
दमिश्क बकरी की भूख कैसे बढ़ाएं?
हेलो दोस्तो आपको बकरी के भुख बढ़ाने के बारे में बताने जा रहा हूं अगर आपने बकरी पाल रखी है और वह सही से चारा नहीं खा रही है। तो सबसे पहले आपको डी वार्निंग चेकअप करवाना चाहिए।
उसके बाद आपको मार्केट मेडिकल जाना है। और वहां जाकर बोलना है कि हमें एल्बो मार दवाई दीजिए और उसको घर पर लाकर बकरी को दवाई देने से पहले यह बात ध्यान रखना है कि आपको बकरी के वजन आवश्यकता अनुसार दवाई देना है।
3KG/1ML दवाई 3 से 4 दिन तक देना है जिससे बकरी के पेट में कीड़े मर जाएंगे और बकरी स्वस्थ हो जाएगी और सही से चारा खाने लग जाएगी।
दमिश्क बकरी 1 दिन में कितना चारा खाती है?
बकरी एक ऐसा जानवर है जो कि सारा दिन कुछ ना कुछ खाते ही रहते हैं और जानवरों की तुलना में इनका मुंह चलता ही रहता है यह बकरी और जानवरों की तरह सारा दिन खुटे पर रहकर खाने वालों में से नहीं है सामान्यता यह बकरी दिन में 3 से 4 किलो तक चारा खा लेती है।
Damascus Bakri का भोजन क्या है?
बकरी का पसंदीदा भोजन जो मैं बताने जा रहा हूं। इसको बकरी बहुत ही चाव से खाती है जो कि इस प्रकार है। ज्यादातर शहतूत के पत्ते, बेरी के पत्ते और गूलर के पत्ते इसको पेड़ से काटकर रस्सी से बांधकर नीचे की तरफ लटका दें।
बकरी आराम से खा लेगी अगर आपने नीचे जमीन पर रख दिया तो यह खाने से ज्यादा बर्बाद कर देती है क्योंकि नीचे उनके पैर लगते हैं। जिससे कि मल-मूत्र की गंध आती है जिसके कारण बकरी पत्ते नहीं खाती है।
इसे पढ़े Pygmy बकरी की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है
दमिश्क बकरी ब्याने के बाद क्या खिलाना चाहिए?
बकरी ब्याने के 2 से 3 दिन बाद गेहूं का चोकर देना चाहिए गेहूं का दलिया उबालकर देना चाहिए। और काला चना भी उबालकर दीजिए साथ ही आवश्यकतानुसार नमक भी मिला देना चाहिए।
यह सब चीजों को खिलाने से बकरी में ताकत आती है। और वह हेल्थी-तंदुरुस्त और दूध भी अधिक देती है और हरा चारा भी खिलाते रहना चाहिए।
दमिश्क बकरी साल में कितने बच्चे देती हैं?
दमिश्क बकरी एक बहुत अच्छी बकरी की नस्ल है। क्योंकि यह बकरी हर 6 महीने में ब्याती है और 2 से 3 बच्चों को जन्म देती है। और साल में दमिश्क बकरी 5 से 6 बच्चों को जन्म देगी।
दमिश्क बकरी कौन-कौन सी बीमारी होती है?
बकरियों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पाई जाती है बीमारी होने का प्रमुख कारण यह की बकरियों में जीवाणु, कीटाणु और विषाणु होते हैं जो कि बकरी के शरीर के अंदर होते हैं।
जब बकरी में शारीरिक क्षमता कम हो जाती है तो फिर यह शरीर पर हावी होकर जानलेवा सिद्ध हो जाती है। समय रहते ही उपचार और इलाज करवा लेना चाहिए।
अपरा और पेट फूलना
जब बकरी अत्यधिक मात्रा में घास खा लेती है और जुगालना बंद कर देती है। पानी कम पीने के कारण से भी पेट फूलने लगता है। हम लोग रात का बासी भोजन बचा हुआ सुबह दिन में देते हैं। जोकि खराब सड़ जाता है उसके खाने से भी बकरी का पेट फूल जाता है।
लक्षण
- बकरी जोर-जोर से सांस लेने लगती और बेचैन रहती है।
- बकरी बार-बार उठथी और बैठती है।
घरेलू उपचार
- हींग 10 ग्राम सरसों का तेल आपको 100 ग्राम लेना है और 150 ML पानी मैं सबको एक साथ अच्छी तरह घोल लेना है और बकरी को पिला देना है पीने के पश्चात बकरी ठीक हो जाएगी।
- दूसरा उपचार यह है कि आपको 50 ग्राम पाचन पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर गोली बना लेना है रोज सुबह दो गोली और शाम को दो गोली देना है, पाचन क्रिया ठीक होते ही बकरी चारा खाने लग जाएगी।
मुंह का फूलना और सड़ना
वर्षा ऋतु के समय जब बकरियां घास चरती है तो उनके मुंह, नाक मुलायम जगह पर नुकीले कांटे चुभ जाते है जिसके कारण घाव हो जाता है और उनका मुंह फूलने लगता है और धीरे-धीरे वहां सड़ने लगता है।
लक्षण
- दर्द के कारण बकरी खाना पीना छोड़ देती है।
- बकरी के नाक एवं होंठ पर अत्यधिक सूजन आ जाती है।
- बकरी के शरीर से दुर्गंध आना।
- बकरी का दर्द से अत्यधिक बेचैन होना।
रोकथाम कैसे करें?
- बकरी के छोटे बच्चे को वर्षा ऋतु में कटीले स्थान पर चराने के लिए बाहर नहीं ले जाना चाहिए।
- बीमार बकरी एवं बच्चे उनको स्वस्थ बकरी से अलग ही रखना चाहिए जिससे की बीमारी दूसरे बकरी में भी ना फैले।