Sonali Murgi: उत्पत्ति, पहचान, वजन, कीमत, विशेषताएँ

सोनाली मुर्गी की नस्ल बिल्कुल देसी मुर्गी की तरह होती है। यह देसी मुर्गी से ज्यादा अंडे देती है और इसका वजन भी ज्यादा होता है। इसके अलावा इन मुर्गियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मुर्गे से बेहतर होती है। अधिकांश किसान भाई बॉयलर वेरायटी से मुर्गी पालन करते हैं।

इन मुर्गियों का रंग सोने जैसा होता है, इसलिए इनका नाम “सोनाली” रखा गया है। सोनाली मुर्गियों का वजन करीब 2 से 2.5 किलो होता है और इनकी ऊंचाई 1.5 से 2 फीट के बीच होती है। इनके सिर पर बड़ी कंघी, लंबे पंख, छोटी पूंछ और नीली आंखें होती हैं।

sonali murgi palan

इस लेख में हम आपको सोनाली मुर्गी/ Sonali Murgi के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे- सोनाली मुर्गी की उत्पत्ति, पहचान, विशेषताएँ, कीमत, मुर्गियों का आहार, अंडा/मांस उत्पादन और मुर्गियों में टीकाकरण आदि।

पोस्ट मुख्य हैडिंग 👉 छिपाए

सोनाली मुर्गी की उत्पत्ति (Origin of Sonali Chicken)

असल में सोनाली मुर्गी एक देसी मुर्गी की नस्ल है जो फयूमी मुर्गियों और रोड आइलैंड रेड मुर्गे के (क्रॉस ब्रीडिंग) द्वारा उत्पन्न की गयी थी। आज के समय में Sonali chicken शुद्ध देसी मुर्गी की नस्ल बन गई है।

Sonali Murgi की नस्ल अंडे देने में अन्य सभी मुर्गियों से आगे है। और इस मुर्गी का वजन भी जल्दी बढ़ता है।

Sonali Murgi अन्य मुर्गियों की तुलना में बीमारी से लड़ने और बचने में सक्षम है।

Plymouth Rock chicken: उत्पत्ति, पहचान, कीमत, विशेषताएँ, कहां मिलेंगेयहां क्लिक करें
Rhode Island Red: उत्पत्ति, पहचान, कीमत, विशेषताएँ, अंडा उत्पादनयहां क्लिक करें
Aseel Murga: नस्ल, पहचान, विशेषताएं, कीमत, कहां मिलेंगेयहां क्लिक करें

सोनाली मुर्गी की जानकारी (Sonali Chicken Details)

नामसोनाली मुर्गी/ Sonali Chicken
उद्गम देशपश्चिम बंगाल के मालदह जिले में
उद्देश्यदोहरे उद्देश्य वाली नस्ल (मांस तथा अंडे के लिए)
मुर्गी का रंगसोने जैसा
प्रति वर्ष अंडा उत्पादन280 से 300 अंडे
अंडे की कीमत10 से 15 रुपए
अंडा उत्पादनबहुत बढ़िया
मुर्गे का वजन2.0 से 2.5 किलोग्राम
मुर्गी का वजन1.5 से 2 किलोग्राम
मुर्गी का जीवनकाल8 से 12 वर्ष
मुर्गी की कीमत300-350 रुपए किलो

सोनाली मुर्गी की पहचान (Sonali Chicken Identification)

सोनाली मुर्गी की पहचान करना बहुत ही आसान होता है सोनाली मुर्गी देसी मुर्गी की नस्ल है इसे ज्यादातर लोग देसी मुर्गी के नाम से जानते हैं सोनाली मुर्गी की पहचान कैसे करनी है इसकी जानकारी नीचे दी गयी है-

sonali murgi ki pahchan
  • सोनाली मुर्गी के सिर पर बड़े आकार की कंघी, लंबे पंख, छोटी पूंछ और नीली आंखें होती हैं।
  • सोनाली मुर्गी का रंग कई प्रकार का होता है।
  • जिसमें कुछ मुर्गियों की गर्दन के पंख का रंग सफेद, काली पट्टी और शरीर काला होता है।
  • तो कुछ मुर्गियों की गर्दन के पंख डार्क भूरा रंग और शरीर का हल्का भूरा रंग होता है।
  • इसके अलावा कुछ मुर्गियों की गर्दन के पंख लाल रंग के और पीछे का शरीर हल्का लाल और काले रंग का होता है।
  • सोनाली मुर्गी का वजन 1.5 से 2.0 किलोग्राम और मुर्गे का वजन 2.0 से 2.5 किलोग्राम तक होता है।
  • चूजों का वजन 20 ग्राम से 25 ग्राम तक होता है।
  • इनकी ऊंचाई 1.5 से 2 फीट के बीच होती है।
मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल)यहां क्लिक करें

सोनाली मुर्गी की विशेषताएँ (Sonali Chicken characteristics)

सोनाली मुर्गियों का पालन मांस और अंडा उत्पादन के लिए किया जाता है आइए जानते हैं सोनाली मुर्गी की प्रमुख विशेषताएं-

  1. सोनाली मुर्गी दोहरे उद्देश वाली नस्ल है।
  2. यह मुर्गियां कठोर और मजबूत होते हैं, जो किसी भी परिस्थिति में रह सकती है।
  3. सोनाली मुर्गी बीमार भी बहुत कम होती है।
  4. सोनाली मुर्गियों को पालने में खर्च भी कम आता है और मुनाफा ज्यादा होता है।
  5. इन मुर्गियों को ज्यादातर मांस उत्पादन के लिए पाला जाता है।
  6. सोनाली मुर्गी विभिन्न रंगों में पाई जाती है जैसे- सफेद, काला, डार्क भूरा, हल्का भूरा, लाल और गोल्डन कलर आदि।
  7. मुर्गो की पैरों का रंग पीला, सफेद और काला होता है।
  8. मुर्गे की चोटी और इयरलोब बड़े और लाल रंग के होते हैं।
  9. सोनाली मुर्गी का वजन 1.5 से 2 किलोग्राम तक होता है।
  10. और मुर्गे का वजन 2.0 से 2.5 किलोग्राम तक होता है।
  11. चूजों का वजन 20 ग्राम से 25 ग्राम तक होता है।
  12. सोनाली मुर्गी 1 सप्ताह में 4 से 5 अंडे देती है और 1 वर्ष में लगभग 250 से 300 अंडे देती है।

सोनाली मुर्गी की कीमत (Sonali Chicken Price)

Sonali Chicken Price

सोनाली मुर्गी के चूजों की कीमत (sonali chicks price): सोनाली मुर्गी के चूजों की कीमत हर दिन कम ज्यादा होती रहती है, एक चूजे की कीमत 28 से 30 रुपये के बीच होती है.

आप मदर ब्रीड सेंटर से 20-30 रुपये प्रति पीस की दर से हैचरी से चूजे खरीदकर मुर्गी पालन शुरू कर सकते हैं। करीब चार से छह महीने में मुर्गियों का वजह एक से डेढ़ किलो हो जाता है।

सोनाली मुर्गी/मुर्गा की कीमत (sonali murgi price): सोनाली मुर्गी/मुर्गा की कीमत 300 से 350 रुपए किलो होती है। इसके अलावा एक सोनाली मुर्गी की कीमत 1000 से 1500 रुपए के बीच में होती है।

अगर सोनाली मुर्गी का वजन 1 किलोग्राम है तो 1 किलोग्राम मुर्गी की कीमत Rs.350 होगी।

अगर अंडे की कीमत की बात करें तो सोनाली मुर्गी के 1 अंडे की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच है.

सोनाली मुर्गी बाजार से खरीदें या किसी चिकन विक्रेता से। जिसकी कीमत आपको 30 रुपये प्रति पीस से लेकर 40 रुपये प्रति पीस तक मिल जाएगी। हर राज्य में मुर्गी तथा उनके मांस की कीमत अलग-अलग होती है।

नस्लकीमत/price
सोनाली मुर्गी की कीमत300 से 350 रुपए किलो
सोनाली मुर्गे की कीमत350 से 400 रुपए किलो
सोनाली मुर्गी के चूजों की कीमत30 रुपए
सोनाली मुर्गी अंडे की कीमत10 से 15 रुपए
सोनाली मुर्गी मांस की कीमत250 से 350 रुपये किलो
कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें: कीमत, विशेषतायहां क्लिक करें
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023यहां क्लिक करें

सोनाली मुर्गी का आहार (Sonali Chicken Feed)

Sonali Chicken Feed: सोनाली मुर्गियों की डाइट में ज्यादातर सोयाबीन, बिनौला, मक्का और अल्फाल्फा घास के साथ मिश्रण करके खिलाना चाहिए, ताकि मुर्गियों को भरपूर प्रोटीन मिल सके।

मुर्गी चूजों को जल्दी बड़ा करने के लिए क्या खिलाएं: मुर्गी चूजों को जल्दी से बड़ा करने के लिए उन्हें 20% तक प्रोटीन वाले आहार जैसे गेहूं, बाजरा और जो का आटा का मिश्रण करके खिलाना चाहिए।

अंडे देने वाली मुर्गी का आहार: अंडे देने वाली मुर्गियों को स्क्रैच आहार दिया जाना चाहिए, जो घास, बिना छिलके वाले मकई और साबुत गेहूं के मिश्रण से बनता है। सर्दियों में ज्यादातर मुर्गियों को स्क्रैच डाइट दी जाती है क्योंकि उस समय मुर्गियों में गर्मी बनी रहती है।

मुर्गी के चूजों का आहार: मुर्गियों के चूजों को आहार में स्टार्टर फीड दिया जाता है। एक किलोग्राम स्टार्टर फीड की कीमत 50 रुपए होती है। चूजों को स्टार्टर फीड इसलिए दिया जाता है क्योंकि इसमें 20% प्रोटीन होता है जो उनके लिए दवा का काम करता है।

Sonali Chicken feed chart

दिनचूजों के लिए दाने की मात्रामुर्गी, मुर्गा के लिए दाने की मात्रा
1 दिन10 ग्राम28 ग्राम
1 सप्ताह80 ग्राम196 ग्राम
1 महीना300 ग्राम840 ग्राम
1 वर्ष40 किलोग्राम40 किलोग्राम
राशनमात्रा
कुचल मक्का50%
कुचल गेहूं10%
राइस पॉलिश14%
सोयाबीन 13%
कुचल सीप 04%
प्रोटीन conct./बोन मील 08%
साधारण नमक 0.5%
चूना पत्थर0.25%
विट। खनिज पूर्व।0.25%
बॉयलर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
लेयर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें

सोनाली मुर्गी अंडा उत्पादन (Sonali Chicken Production)

सोनाली मुर्गी 4 से 5 महीने में अंडे देना शुरू कर देती है। और 1 से 1.5 साल तक लगातार अंडे देती है।

मुर्गीपालक अंडों को बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अंडे देने वाली मुर्गियों को लेयर मुर्गी (layer hen) कहा जाता है।

सोनाली मुर्गी अंडे की कीमत (Sonali Chicken Eggs Price): सोनाली मुर्गी के एक अंडे की कीमत 10 से 15 रुपये होती है।

सोनाली मुर्गी मांस उत्पादन (Sonali Chicken Meat Production)

सोनाली मुर्गी के चूज़े बहुत ताज़े से बढ़ते हैं। और वजन भी बढ़ाता है ये मुर्गी 3 से 4 महीने में 1 किलो से 1.5 किलो तक हो जाती है। इसके लिए आपको इनके दाना पानी का खास ख्याल रखना होगा।

Sonali Murgi देशी मुर्गी की नस्ल होने के कारण Market मे काफी अच्छी कीमत में बिकती है।

सोनाली मुर्गी मांस की कीमत (Sonali Chicken Meat Price): सोनाली मुर्गी के मांस की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 350 रुपये किलोग्राम होती है। आप सोनाली मुर्गी को केवल 3 से 4 महीने में पालकर उन्हें अच्छे दामों पर बाजार में बेच सकते हैं। इस तरह आप एक साल में चार लॉट फॉलो करके लाखों रुपये कमा सकते हैं।

सोनाली मुर्गी में कौन – कौन सी बीमारी होती है? (Disease of Sonali Chicken)

  • बर्ड फ्लू रोग
  • रानीखेत रोग
  • फाउल पाॅक्स रोग
  • इन्फेक्शियस ब्रोन्काइटिस ( आई.बी. )
  • मेरेक्स रोग
  • गम्बोरो रोग

सोनाली मुर्गी में टीकाकरण (Vaccination in Sonali Chickens)

मुर्गियों में टीकाकरण कराना बहुत जरूरी होता है। बता दें कि मुर्गियों में टीकाकरण कराने से मृत्युदर को काफी हद तक रोका जा सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि मर्गियों में किस बीमारी के लिए कौन-सा टीका लगवाएं, किस आयु में लगवाएं और कैसे लगवाएं।

बीमारी का नामटीकाआयुऐसे लगाएं टीका
रानीखेतएफ/बी—14 से 6 दिनआंख और नाक में 1-1 बूंद या फिर पीने के पानी में दे सकते हैं.
गंबोरोस्टैडर्ड/जीओरजिया इंटरमीडिएट प्लस12 से 16 दिननाक में एक-एक बूंद या पीने के पानी में
आईबीआईबी21 दिन2-2 बूंद पीने के पानी में
फाउल पॉक्स या माता रोगमाता का टीका42 दिन0.1 मि.ली पंख के नीचे या मांस में
रानीखेतआर 2 बी या आर डी कोल्ड वैक्सीन60 दिन पर0.25—0.5 मि.ली.चमड़ी के नीचे
गंबोरो, रानीखेत एंव आई बीकील्ड टीका (मल्टीकम्पोनेंट)112 दिन0.5 मि.ली. चमड़ी के नीचे
मुर्गी पालन शेड कैसे बनाएं?यहां क्लिक करें
मुर्गी चूजों की देखभाल कैसे करें?यहां क्लिक करें

सोनाली मुर्गी पालन कैसे करें?

सोनाली मुर्गी को ज्यादा चारे की जरूरत नहीं होती, वह अपने आसपास घास में उगने वाले कीड़ों को खाकर बड़ी होती है। यदि कोई मुर्गीपालक भाई केवल दाना देकर मुर्गी पालन करना चाहता है तो 3 किलो चारा खिलाकर 1.20 किलो वजन बढ़ा सकता है। सोयाबीन, मक्का को पीसकर चिकन फीड घर पर बनाया जा सकता है।

FAQs – सोनाली मुर्गी पालन की जानकारी (Sonali Murgi Palan Jankari)

  1. सोनाली मुर्गी क्या है?

    सोनाली मुर्गी की नस्ल बिल्कुल देसी मुर्गी की तरह होती है। यह देसी मुर्गी से ज्यादा अंडे देती है और इसका वजन भी ज्यादा होता है। इसके अलावा इन मुर्गियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मुर्गे से बेहतर होती है। अधिकांश किसान भाई बॉयलर वेरायटी से मुर्गी पालन करते हैं।

  2. सोनाली मुर्गी की पहचान क्या है? 

    “सोनाली मुर्गी” देसी मुर्गी की नस्ल है। इन मुर्गियों का रंग सोने जैसा होता है, इसलिए इनका नाम “सोनाली” रखा गया है। सोनाली मुर्गियों का वजन करीब 2 से 2.5 किलो होता है और इनकी ऊंचाई 1.5 से 2 फीट के बीच होती है। इनके सिर पर बड़ी कंघी, लंबे पंख, छोटी पूंछ और नीली आंखें होती हैं।

  3. सोनाली मुर्गी कितने अंडे देती है?

    सोनाली मुर्गी 1 सप्ताह में 4 से 5 अंडे देती है, और 1 वर्ष में लगभग 280 से 300 अंडे देती है।

  4. सोनाली मुर्गी का वजन कितना होता है?

    सोनाली मुर्गी का वजन 1.5 से 2 किलोग्राम और मुर्गे का वजन 2 से 2.5 किलोग्राम के बीच होता है।

पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें
यह पोस्ट केसी लगी?
+1
6
+1
2
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये