सोजत बकरी की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है

आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोजत बकरी की डिटेल में जानकारी देने वाले हैं भारत में इस नस्ल की बकरी का पालन मुख्य रूप से मांस उत्पादन के लिए किया जाता है जो बकरी-ईद जैसे त्योहारों में सोजत बकरी की नस्ल की कुर्बानी दी जाती है इस नस्ल की बकरी अब भारत के हर राज्य में पाई जाती हैं।

सोजत बकरी की नस्ल (Sojat Goat)

Sojat Bakri ki nasl

सोजत बकरी की नस्ल का नाम राजस्थान के पाली जिले के सोजत तहसील से लिया गया है सोजत बकरी का पालन मांस उत्पादन के लिए से अच्छी नस्लों में से एक है। इस नस्ल को भारत में अधिकांश लोग पसंद करते हैं क्योंकि इस बकरी का मांस बहुत स्वादिष्ट होता है।

इस बकरी की बकरी ईद जैसे त्योहारों पर कुर्बानी दी जाती है मांस उत्पादन करने वाली बकरियों में Sojat Bakri की नस्ल का व्यवसाय दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय बढ़ता जा रहा है

इसके कारण भारत में अब मांस वाली बकरी की नस्लो की मांग सबसे ज्यादा की जा रही है भारत के हर राज्य में सोजत बकरी की नस्ल पाई जाती हैं।

इसको भी पढ़े

सोजत बकरी की जानकारी

बकरी की नस्लSojat बकरी (Sojat Goat)
Sojat बकरी का दूसरा नामकोई भी नहीं
Sojat बकरी की नस्ल का प्रमुख उद्देश्यमुख्य रूप से मांस उत्पादन के लिए
Sojat बकरी के शरीर का आकारविशाल
Sojat बकरी का रंगसफेद रंग की और शरीर पर काले रंग के धब्बों
Sojat बकरी का वजननर बकरी का वजन 60 किलोग्राम, मादा बकरी का वजन 50 किलोग्राम
Sojat बकरी की लंबाईनर बकरी की लंबाई 80 से.मी. और मादा बकरी की लंबाई 78 से.मी.
Sojat बकरी कितने बच्चे देती हैएक बार में 2 बच्चे
Sojat बकरी जुड़वा बच्चे देती हैकभी-कभी
Sojat बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता1 से 1.5 लीटर तक
Sojat बकरी की कीमतबकरे की कीमत 5000 से लेकर 500000 रुपए तक
Sojat बकरी की कहां पाई जाती हैफलोदी, सोजत, जोधपुर, पिपर और राजस्थान आदि

सोजत बकरी की पहचान कैसे करें?

Sojat Bakri Ki Pehchan

अगर कोई भी बकरीपालक या किसान भाई मांस वाली बकरी का पालन करना चाहता है तो उसके लिए सोजत बकरी की नस्ल सबसे अच्छी है इस बकरी की पहचान अनेक प्रकार से की जा सकती है जैसे-

  1. सोजत बकरी के शरीर का रंग सफेद या गुलाबी होता है और यह नस्ल खूबसूरत व शुद्ध दिखाई देती है।
  2. इस नस्ल की बकरी के कान लंबे होने के कारण नीचे की तरफ लटके रहते हैं।
  3. इस नस्ल की बकरी के सींग नहीं होते।
  4. Sojat बकरी के शरीर का वजन 3 से 12 महीने के बीच की उम्र में 130 ग्राम प्रतिदिन बढ़ता रहता है।
  5. इस नस्ल के बकरे की लंबाई 80 सेंटीमीटर लगभग होती है।
  6. सोजत बकरी की नस्ल की लंबाई 78 सेंटीमीटर तक होती हैं।
  7. सोजत नस्ल की बकरी प्रतिदिन 1 से 1.5 लीटर दूध देती है यह एक ब्यांत में 175 लीटर दूध देती है।
  8. इन बकरियों की पतली और छोटी पूछ होती है।
  9. सोजत नस्ल के बकरे का वजन 50 से 60 किलो और बकरी का भजन 40 से 50 किलो होता है।

Sojat बकरी कहां मिलती है

इस बकरी का पालन भारत का कोई भी किसान भाई और बकरी पालक बहुत आसानी से कर सकता है क्योंकि इस नस्ल की बकरी भारत के राज्य में पाई जाती हैं।

भारत में सोजत नस्ल की बकरी अधिकतर फलोदी, सोजत, जोधपुर, पिपर और राजस्थान आदि राज्यो और जिलों में पाई जाती हैं। इस नस्ल की बकरी किसी भी वातावरण (ठंडी या गर्म) में आसानी से रह सकती है।

सोजत बकरी के बच्चे वहां के स्थानीय बाजारों में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। जिससे आप बकरी पालन में अपनी बकरियों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

इसे पढ़े बरबरी बकरी की पहचान कैसे करें?, कीमत, विशेषताएं

सोजत बकरी की कीमत (Sojat Bakri Brice)

Sojat Bakri Ki Keemat

भारत में सोजत बकरी की नस्ल मुख्य रूप से मांस उत्पादन के लिए किया जाता है इस नस्ल की बकरी की मांग सबसे ज्यादा मांस के लिए की जाती है इसलिए इस बकरे की कीमत भी बहुत महंगी है।

अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक बकरे की कीमत 5000 से लेकर 500000 रुपए तक है।

बकरी ईद के समय इस नस्ल के बकरे की कीमत ₹450 किलो से लेकर ₹20000 किलो तक बिकता है। अगर आप सोजत नस्ल के बकरे को ऑनलाइन मंगवाते हैं तो आपको यह बकरे बहुत महंगे मिलेंगे।

सोजत बकरी की विशेषताएं

अगर आप सोजत बकरी का पालन कर रहे हैं तो आपको पहले इस नस्ल की बकरी की विशेषताओं के बारे में जान लेना चाहिए,

  1. सोजत बकरी का पालन मास के लिए किया जाता है।
  2. इस नस्ल की बकरी के दूध की पैदावार कम और मांस की ज्यादा होती है।
  3. सोजत बकरी एक से डेढ़ साल में 2 बच्चों को जन्म देती है।
  4. इस नस्ल की बकरियां कभी-कभी ट्रिपल बच्चे देती हैं और जुड़वा बच्चे बहुत आम है।
  5. सोजत बकरी की नस्ल वजन बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं।
  6. सोजत बकरी के बच्चों का जन्म के समय वजन 2 से 2.5Kg होता है।
  7. इस नस्ल की बकरियां अपने आप को किसी भी वातावरण और जलवायु के साथ आसानी से अपना लेती है।
  8. सोजत नस्ल की कुछ बकरियों की दूध उत्पादन क्षमता अच्छी होती है जो त्योहारों के समय उसके दूध की अधिक मांग होती हैं।
  9. सोजत नस्ल की बकरी भारत के किसी भी राज्य में आसानी से पाई जा सकती है।
  10. सोजत बकरी के शरीर का रंग मुख्य रूप से सफेद होता है।
  11. इस नस्ल की बकरियों के कान लंबे होते हैं।
  12. इस नस्ल की बकरी तथा बकरों का मांस बहुत स्वादिष्ट होता है।

यह आर्टिकल भी पढ़ें बकरियों की प्रमुख नस्लें एवं जानकारी

सोजत बकरी आहार

सोजत बकरी की एक कठोर नस्ल है जो विभिन्न प्रकार की जलवायु और खेती की स्थितियों के लिए उपयुक्त है। वे एक दोहरे उद्देश्य वाली नस्ल हैं जो एक आहार पर पनपने में सक्षम हैं जिसमें घास, हरे पौधे और थोड़ी मात्रा में अनाज शामिल हैं।

एक सोजत बकरी को खिलाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें घास, ताजे हरे पौधे और थोड़ी मात्रा में अनाज दिया जाए। आप उन्हें उनके एकमात्र खाद्य स्रोत के रूप में थोड़ी मात्रा में घास और ताजे हरे पौधे भी दे सकते हैं।

बकरियों के आहार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़े

बकरियों का आहार प्रबंधन, गाभिन बकरियों का आहार

सोजत बकरी कैसे पालें?

सोजत बकरियों को पालना ताजा, गुणवत्तापूर्ण दूध और मांस प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। सोजत बकरियों को पालने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • एक अच्छी नस्ल प्राप्त करें। सोजत बकरियां सानेन और अल्पाइन बकरी के बीच एक क्रॉस हैं, और वे अपने दूध और मांस उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। ऐसी नस्ल की तलाश करें जो अपने दूध और मांस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हो।
  • अपनी बकरियों को गर्भवती करें। सोजत बकरी को दूध पैदा करने में लगभग बारह महीने लगते हैं, इसलिए आपको जितनी जल्दी हो सके उन्हें गर्भवती करने की आवश्यकता होगी। आप या तो उन्हें स्वयं सह सकते हैं या बकरी प्रजनन सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
  • उन्हें खिलाओ। सोजत बकरियां ब्राउज़र हैं, इसलिए उन्हें घास, ताजी सब्जियां और कुछ अनाज चाहिए। सुनिश्चित करें कि उनके पास पर्याप्त पानी भी है।
  • इन्हें गर्म रखें। सोजत बकरियां ठंडे स्वभाव की होती हैं, इसलिए आपको उन्हें सर्दियों में गर्म रखना होगा

सोजत बकरी की फोटो (Sojat Bakri Ki Photo/Pictures)

Sojat Bakri Ki Photo (1)
Sojat Bakri Ki Photo

Q. गुलाबी नस्ल की बकरी कहां मिलती है

Ans. गुलाबी बकरी मुख्य रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत पाई जाती है। इस नस्ल की बकरियां दुनिया में सबसे ज्यादा पाली जाती है।

Q. गुलाबी बकरी की कीमत क्या है?

Ans. भारत में गुलाबी सोजत बकरी की कीमत 15,000 से 30,000 रुपये के बीच होते हैं। और जमुनापारी हंसा गुलाबी बकरी की कीमत 15000 से 40000 रुपये तक होती है।

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
6
+1
1
+1
1

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये