महाराष्ट्र शेळी पालन योजना 2023: यदि आप महाराष्ट्र के निवासी हैं तो यह योजना आपके लिए है। राज्य सरकार में पशुपालन को बढ़ावा देने और लोगों को रोजगार देने के लिए महाराष्ट्र सरकार कई तरह की योजनाएं लाती रहती है। शेळी पालन योजना उन्हीं योजनाओं में से एक है। जो लोग स्वरोजगार करना चाहते हैं और बकरी पालन कर बकरी फार्म खोलना चाहते हैं, उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा बहुत कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने रोजगार को बढ़ावा दे सकें और अच्छे रुपए कमा सकें।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल में सरकार द्वारा प्रकाशित महाराष्ट्र शेळी पालन योजना 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें हम आपको आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। तो इसे ठीक से समझने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
महाराष्ट्र शेळी/बकरी पालन योजना 2023 / Maharashtra Bakri Palan Yojana
महाराष्ट्र राज्य सरकार पहले से ही किसानों को पशुपालन से जुड़ी कई योजनाओं के लिए कर्ज (लोन) प्रदान कराती है। यह बकरी पालन योजना है। इस योजना को महाराष्ट्र बकरी पालन योजना 2023 के नाम से भी जाना जाता हैं।
हम सभी जानते हैं कि बकरी पालन का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोग शेळीपालन करके अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार इस योजना के तहत लोगों को लोन और सब्सिडी प्रदान करेगी।
शेळी पालन योजना 2023 के अंतर्गत उन लोगों को प्राथमिकता दी जाती है जिन्हें बकरी पालन का ज्ञान हो इसके लिए आपके पास कम से कम इतनी जमीन होनी चाहिए जिसमें आप 100 बकरियों के साथ 5 बकरे आसानी से रख सकें।
शेळी पालन कर्ज योजना 2023 का उद्देश्य
शेळी पालन कर्ज योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना है। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए दूध और मांस उत्पादन में वृद्धि करना है।
कोई भी व्यक्ति जो बेरोजगार है और बकरियां को पालने में दिलचस्पी रखता है वह इस योजना के तहत बकरी फार्म (Goat Farm) शुरू करके अधिक से अधिक पैसा कमा सकता है।
राज्य में ऐसे बहुत से किसान भाई होंगे जिनके पास कोई रोजगार नहीं है अर्थात वे बेरोजगार हैं वे महाराष्ट्र बकरी पालन योजना 2023 में आवेदन करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के निवासी अब पंचायत समिति के माध्यम से किसान योजना के तहत कृषि शेड के लिए सब्सिडी लोन ले सकते हैं। और सरकार ने अब ऑनलाइन आवेदन (अर्ज) की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है।
महाराष्ट्र शेळी पालन योजना के नियम और शर्तें
बकरी पालन ऋण योजना 2023 के तहत, किसानों को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। महाराष्ट्र सरकार इन नियमों और शर्तों के तहत बकरीपालकों को ऋण प्रदान करेगी और सब्सिडी की सुविधा भी प्रदान करेगी।
बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए बकरीपालकों को नीचे दिए गए नियमों और शर्तों का पालन करना होगा:
- जो किसान बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं उनके पास बकरियां रखने के लिए अच्छी जमीन होनी चाहिए। जिसमें वह 100 बकरियों के साथ 5 बकरे रख सकते हैं।
- बकरियों की देखभाल और उनके चारे की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
- बकरीपालक के पास चारा उगाने के लिए जमीन की व्यवस्था होनी चाहिए।
- आवेदक के पास 100 बकरियां और 5 बकरो को रखने के लिए 9,000 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए।
- आवेदन करते समय आवेदक को 9,000 वर्ग मीटर का किराया रसीद/एल.पी.सी./लीज एग्रीमेंट/परिप्रेक्ष्य नक्शा संलग्न करना अनिवार्य है।
- शेळी पालन कर्ज योजना के तहत बकरी पालन व्यवसाय शुरू करते समय आपको 2 लाख रुपये स्वयं निवेश करने होंगे।
- यदि लाभार्थी किसान 1 लाख रुपये का ऋण लेता है, तो उसे 1 लाख रुपये का चेक या पासबुक या एफडी मिल जाएगी। या किसी अन्य प्रकार के दस्तावेज देना जरूरी है।
- आवेदक के पास एक बकरी पालन परियोजना होनी चाहिए, जिसमें बकरी की लागत, आवास आदि की जानकारी हो।
बकरी पालन योजना से सम्बंधित अन्य पोस्ट
- बकरी पालन योजना 2023
- उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना 2023
- बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023
- उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023
- बकरी पालन के लिए लोन कैसे लें?
महाराष्ट्र शेळी पालन योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के किसान ही उठा सकते हैं।
- इस योजना के तहत, महाराष्ट्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज प्रदान करेगी।
- इस योजना के तहत पारंपरिक बकरी पालन करने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- लाभार्थी को बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए तभी वह महाराष्ट्र शेळी पालन योजना 2023 का लाभ उठा सकता है।
- इस योजना में वे किसान शामिल हैं जिनके पास खुद की जमीन है।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थी को जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
- बकरी फार्म खोलने पर लाभार्थी को 2 लाख रुपये की लागत से स्वयं बनाना होगा।
महाराष्ट्र शेळी पालन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
महाराष्ट्र शेळी पालन कर्ज योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार हैं:
Sr. No. | आवश्यक दस्तावेज |
---|---|
1 | मोबाइल नंबर |
2 | वोटर आई कार्ड |
3 | भूमि दस्तावेज |
4 | निवास प्रमाण पत्र |
5 | वार्षिक आय प्रमाण पत्र |
6 | आधार कार्ड |
7 | बैंक खाता पासबुक |
8 | अनुसूचित जाति/SC और अनुसूचित जनजाति/ST के लिए जाति प्रमाण पत्र |
9 | पासपोर्ट साइज फोटो |
10 | आवास प्रमाण पत्र |
11 | मोबाइल नंबर |
12 | पहचान पत्र |
महाराष्ट्र शेळी पालन योजना में आवेदन कैसे करें? (Sheli Palan Yojana Online Application)
Sheli Palan Yojana Online Application: शेळी/बकरी पालन व्यवसाय को शुरू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत लोन/कर्ज लिया जा सकता है। यहां पर हमने आपको बताया है कि कैसे आप महाराष्ट्र शेळी पालन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महाराष्ट्र शेळी पालन योजना में आप मुख्यतः दो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं-
- ऑनलाइन आवेदन
- ऑफलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन/अर्ज
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए Steps को फॉलो करना होगा:
Step 1. सबसे पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी महाराष्ट्र मेंढी व शेळी विकास महामंडळ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |

Step 2. अब वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Step 3. यहां आपको महामेष योजना का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।

Step 4. क्लिक करने के बाद वेबसाइट का एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको अर्जदारकारिता अर्जदार लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।

Step 5. अब इस विकल्प के खुलते ही आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और मला वरील अटी/शर्ती मान्य आहेत के बॉक्स पर टिक करना होगा।

Step 6. इसके बाद लॉगिन करा के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर वेबसाइट का एक नया पेज खुलेगा।

Step 7. आवेदक को आवेदन पत्र में उल्लिखित बिंदुओं के संबंध में जानकारी को ध्यान से भरें।
Step 8. प्रत्येक विवरण भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करें, अब दर्ज की गई जानकारी सेव हो जाएगी।
Step 9. फिर उसी आवेदन में योजना के उप-घटक का चयन करें।
Step 10. आवेदन जमा करने के बाद “आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा” SMS प्राप्त होगा, इसके बाद ही आवेदक का आवेदन चयन के लिए प्रस्तुत किया जाता है।
Step 11. इसके बाद, यदि आप “रसीद देखें” ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आवेदक को आवेदन रसीद दिखाई देगी।
ऑफलाइन आवेदन/अर्ज
- अगर आप आवेदन करना चाहते हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले उस बैंक से संपर्क करना होगा जो आपको बकरी पालन योजना के आधार पर कर्ज मुहैया करा रहा है।
- बैंक में जाने के बाद आपको इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी भी बैंक कर्मचारी से आवेदन पत्र लेना होगा।
Maharashtra Sheli Palan Yojana Application form | Download PDF |
- उसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही दर्ज करनी होगी, और उसी आवेदन पत्र के साथ अपने सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- उसके बाद आवेदन पत्र को उसी बैंक में जमा करवा देना है|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं और आपको पशुपालन विभाग में जाकर आवेदन पत्र देना होगा।
- आप शेळी पालन कर्ज योजना 2023 महाराष्ट्र के लिए ग्राम पंचायत समिति से भी संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष / Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको महाराष्ट्र शेळी पालन योजना 2023 (Maharashtra Sheli Palan Yojana) के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।
आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप किस राज्य के लिए बकरी पालन लोन लेना चाहते हैं?
अगर आप राजस्थान बकरी पालन योजना से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।