Plymouth Rock chicken [अक्टूबर 2023]: उत्पत्ति, पहचान, कीमत, विशेषताएँ, कहां मिलेंगे

Plymouth Rock Chicken Farming: यदि किसान अपने पोल्ट्री फार्म में प्लायमाउथ रॉक नस्ल (Plymouth Rock chicken) के मुर्गों-मुर्गियों को पालना शुरू कर दें, तो आप कम समय में अधिक लाभ कमा सकते हैं। देशी मुर्गियों की तुलना में, प्लायमाउथ रॉक चिकन अधिक स्वस्थ होता है, और कम बीमार पड़ता है। इसके अलावा ये मुर्गी ज्यादा अंडे भी देती है। अब ऐसे में किसान इसके चिकन और अंडे दोनों को बेचकर ज्यादा कमाई कर सकेंगे।

Plymouth Rock chicken

आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्लायमाउथ रॉक मुर्गी (Plymouth Rock chicken) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे- प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की उत्पत्ति, पहचान, विशेषताएँ, कीमत, वज़न, अंडे देने की क्षमता और कहां मिलेंगे आदि।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की उत्पत्ति (Plymouth Rock chicken origin)

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की उत्पत्ति की बात करें तो यह घरेलू चिकन की अमेरिकी नस्ल है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहली बार 18वीं शताब्दी के मध्य में मैसाचुसेट्स में देखा गया था, और 20वीं शताब्दी की शुरुआत तक प्लायमाउथ रॉक संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकन की सबसे लोकप्रिय नस्ल बन गई थी। प्लायमाउथ रॉक चिकन एक दोहरे उपयोग वाली नस्ल है, जिसे मांस और अंडे दोनों के लिए पाला जाता है।

विशेष रूप से, सफेद प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों का उपयोग बड़े पैमाने पर अंडे और मांस के उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि वे चुनिंदा रूप से औद्योगिक उत्पादन के लिए पैदा हुए हैं और अध्ययनों से पता चलता है कि वे प्लायमाउथ रॉक के अन्य रूपों की तुलना में सांख्यिकीय रूप से अधिक अंडे और मांस का उत्पादन करें। इसके अलावा, उनकी कठोरता, विनम्र स्वभाव और अंडे देने की अच्छी क्षमता के लिए जाना जाता है।

Sonali Murgi: उत्पत्ति, पहचान, वजन, कीमत, विशेषताएँयहां क्लिक करें
Rhode Island Red: उत्पत्ति, पहचान, कीमत, विशेषताएँ, अंडा उत्पादनयहां क्लिक करें
Aseel Murga: नस्ल, पहचान, विशेषताएं, कीमत, कहां मिलेंगेयहां क्लिक करें

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की जानकारी (Plymouth Rock chicken Information)

नस्लप्लायमाउथ रॉक मुर्गी
अन्य नामरॉक बर्रेड रॉक
उद्गम देशसंयुक्त राज्य अमेरिका
उपयोगदोहरे उद्देश्य वाली नस्ल (मांस तथा अंडे के लिए)
वज़नमुर्गी का वजन 3 किलोग्राम और मुर्गे का वजन 5 किलोग्राम
त्वचा का रंगपीला
अंडे का रंगभूरा
कंघी प्रकारएक
प्रति वर्ष अंडा उत्पादन200 से 250 अंडे
पंख का रंगकाला, नीला, सफेद
मुर्गी की कीमत3000 से 35000 रुपए
अंडे की कीमत 10 से 15 रुपए तक
स्वभावमिलनसार और विनम्र
मुर्गी का जीवनकाल10-12 साल तक

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की पहचान (Plymouth rock chicken identification)

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी का रंग काला, नीला, सफेद, दिखाई देता है। इस मुर्गी की चोटी और कान लाल होते हैं, तथा पंजे और चोंच पीले रंग की होती है। इनके अंडे का रंग भूरा होता है, साथ ही अंडे का आकार बहुत बड़ा होता है, और इस मुर्गी के एक ही अंडे का वजन करीब 60 ग्राम तक होता है।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी से सालभर में 250 अंडों का उत्पादन करती है।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी का वजन 3 किलोग्राम और मुर्गे का वजन 5 किलोग्राम तक का होता है।

यह मुर्गी बेहद शांत स्वभावी की होती है, जो बैठकर आराम करने के बजाय इधर-उधर घूमना पसंद करती है।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गियाँ भी अलग-अलग रंगों की होती हैं, जिन्हें ब्लैक फ्रिज़ल, ब्लू, पार्ट्रिज और कोलंबियन, रॉक बार्ड रॉक के नाम से भी जाना जाता है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें: कीमत, विशेषतायहां क्लिक करें
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023यहां क्लिक करें

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की कीमत (Plymouth Rock chicken price)

Plymouth Rock chicken price: एक वयस्क प्लायमाउथ रॉक चिकन की कीमत 3000 से 4000 रुपये तक होती है

Plymouth Rock chicken price per kg: 1 किलो मांस की कीमत 500 से 600 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से होता है।

Plymouth Rock chicken chick price: प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के एक चूजे की कीमत 247 रुपए होती है। और चूजे की कीमत किस्म पर निर्भर करती है।

Plymouth Rock chicken egg price: प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के 1 अंडे की कीमत 25 से 30 रुपए के बीच होती है।

Note: सीजन के हिसाब से इनकी कीमत ऊपर – नीचे होती रहती है।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की विशेषताएँ (Plymouth Rock chicken characteristics)

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी का इस्तेमाल ज्यादातर मीट और अंडे उत्पादन के लिए किया जाता है, इनका मीट बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं, इनके अंडों में भरपूर मात्रा में विटामिन कैल्शियम होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आइए जानते हैं प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की कुछ विशेषताएं-

  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों साइज काफी बड़ा होता है।
  • इनके गहरे लाल कान और चोटी, पीले रंग की टांगें और पीली या रंगीन चोंच होती है।
  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के पंख जल्दी आ जाते हैं और इनके शरीर में घने पंख होते हैं।
  • यह मुर्गी काफी शांत स्वभाव की होती हैं।
  • इस मुर्गी को रॉक बर्रेड रॉक नाम से भी जाना जाता है।
  • प्लायमाउथ रॉक चिकन मुर्गे का वजन 3.4-5 किलोग्राम और मुर्गी का वजन 2.9-3 किलोग्राम होता है।
  • इस मुर्गी का मांस और अंडे खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं।
  • प्लायमाउथ रॉक चिकन को ज्यादातर अंडे तथा मांस उत्पादन के लिए पाला जाता है।
  • यह मुर्गी एक सप्ताह में लगभग 4 से 5 अंडे देती है।
  • प्लायमाउथ रॉक चिकन 1 साल में 200 से 250 अंडे तक देती है।
  • एक वयस्क (बड़े) मुर्गे की कीमत 3000 से 35000 रुपए के बीच होता है।
  • प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के 1 अंडे की कीमत 10 से 15 रुपए तक होता है।
  • इस नस्ल का उपयोग ज्यादातर ब्रायलर के रूप में किया जाता है।
  • यह आमतौर पर स्वस्थ, लंबे समय तक जीवित रहने वाली मुर्गी होती हैं।
  • इनकी देखभाल की जाए तो वे 10-12 साल तक जीवित रह सकते हैं।
बॉयलर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
लेयर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी अंडे देने की क्षमता (Plymouth Rock chicken eggs)

Plymouth rock chicken eggs: प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की नस्ल है जो किसानों को अच्छा मुनाफा दे सकती है। यह मुर्गी 18 से 20 सप्ताह की आयु के बीच अंडे देना शुरू कर देती हैं। इन मुर्गियों की एक साल में 250 अंडे तक देने की क्षमता होती है। और एक सप्ताह में लगभग 4 से 5 अंडे देती है। इन मुर्गियों के 1 अंडे की कीमत 10 से 15 रुपये तक होती है, इनके अंडे का आकार बड़ा होता है और अंडे का रंग हल्का भूरा होता है। एक अंडे का वजन 60 ग्राम तक होता है। जबकि मुर्गियों का वजन करीब 3 किलो होता है। प्लायमाउथ रॉक चिकन एक अमेरिकी नस्ल है। भारत में इस नस्ल के मुर्गी-मुर्गे की काफी अच्छी रेटिंग होती है।

प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों को खिलाने के लिए दाना-मिश्रण (chicken feed)

अवयवचूजेप्रतिशत बढ़ने वालीअंडा देने वाली मुर्गी
मकई22%25%40%
चावल का कण35%45%30%
चोकर5%5%5%
चिनियाबादाम की खली25%16%15%
मछली का चूरा10%6%5%
चूने का पत्थर1.0%1.5%3%
हड्डी का चूर्ण1.0%1.0%1.5%
नमक0.5%0.5%0.5%
मैगनीज सल्फेट0.5%25%25%

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी कहां मिलेंगे

प्लायमाउथ रॉक मुर्गी भारत राज्य के गुजरात और पंजाब में पायी जाती है। इन मुर्गियों को सबसे पहले गुजरात राज्य में ही लाया गया था, और गुजरात में इन मुर्गियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती गई और इसकी मांग बढ़ने लगी।प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों का आकार और अंडे बहुत बड़े होते हैं और लोग इन मुर्गियों का मांस खाना पसंद करते हैं इसलिए Plymouth Rock chicken को पंजाब राज्य में लाया गया था, आज आपको भारत के हर राज्य में Plymouth Rock chicken देखने को मिल जाएगा।

FAQs- प्लायमाउथ रॉक मुर्गी | Plymouth Rock chicken

  1. क्या प्लायमाउथ रॉक मुर्गियां आक्रामक हैं?

    प्लायमाउथ रॉक चिकन सबसे प्यारी और सबसे विनम्र नस्लों में से एक है। वे गोद मुर्गियां बनने के लिए जाने जाते हैं, अपने रखवालों का पालन करते हैं, और आप से स्ट्रोक और ध्यान प्राप्त करने का आनंद लेते हैं।

  2. प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की कीमत कितनी होती है?

    प्लायमाउथ रॉक मुर्गी की कीमत 3000 रुपये होती है। और इसके 1 किलो मांस की कीमत 500 रुपए प्रति किलो है। सीजन के हिसाब से इनकी कीमत ऊपर – नीचे होती रहती है।

  3. प्लायमाउथ रॉक मुर्गी कितने अंडे देती है?

    प्लायमाउथ रॉक मुर्गी 18 से 20 सप्ताह की आयु के बीच अंडे देना शुरू कर देती हैं। एक सप्ताह में लगभग 4 से 5 अंडे देती है, और 1 वर्ष में 250 अंडे देती है।

  4. प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के एक अंडे की कीमत क्या है?

    प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के एक अंडे की कीमत 25 से 30 रुपए के बीच होती है।

  5. प्लायमाउथ रॉक की विशेषताएं क्या हैं?

    प्लायमाउथ रॉक नीले, बफ, सफेद और बार्ड सहित विभिन्न रंगों में पाया जाता है। यह शांत और मिलनसार स्वभाव की मुर्गी होती है। इस नस्ल के मुर्गियां बाहर घास में रहना पसंद करती हैं। प्लायमाउथ रॉक मुर्गियाँ लगभग 20 सप्ताह की उम्र में अंडा देना शुरू करती हैं और प्रति सप्ताह 4-5 भूरे अंडे देती हैं।

  6. प्लायमाउथ रॉक मुर्गियां किस रंग के अंडे देती हैं?

    प्लायमाउथ रॉक मुर्गी के अंडे का रंग हल्का भूरा, आकार बड़ा और वजन 60 ग्राम तक होता है। 1 अंडे की कीमत 10 से 15 रुपए तक होता है।

मुर्गी पालन से संबंधित अन्य जानकारी

मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल)यहां क्लिक करें
देसी मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
मुर्गी पालन शेड कैसे बनाएं?यहां क्लिक करें
मुर्गी पालन लोन कैसे ले?यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश मुर्गी पालन योजना 2023यहां क्लिक करें
मुर्गी पालन योजना राजस्थान 2023यहां क्लिक करें
मुर्गी चूजों की देखभाल कैसे करें?यहां क्लिक करें
पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें
यह पोस्ट केसी लगी?
+1
1
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये