आज के इस आर्टिकल में हम आपको कालाहारी लाल बकरी की पहचान कैसे करें? नस्ल, कीमत, विशेषताएं, फोटो, कहा मिलती है, इसके बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। कालाहारी लाल बकरी का पालन करने से पहले इसके बारे में अच्छी तरह से जान लेना चाहिए। क्योंकि इस बकरी का पालन अन्य बकरियों से बहुत अलग है। यदि आप इस बकरी का पालन करना चाहते हैं, तो आपको इस पोस्ट से बहुत मदद मिलेगी।
कालाहारी लाल बकरी की नस्ल
कालाहारी लाल बकरी की उत्पत्ति दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। इस बकरी का पालन मुख्य रूप से मांस उत्पादन के लिए किया जाता है। इस बकरी का नाम कालाहारी रेगिस्तान में रेत के रंग के नाम से पड़ा है। कालाहारी रेगिस्तान बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की भूमि तक फैला है।
कालाहारी लाल बकरी की जानकारी/ Kalahari Red Goat Details in Hindi
बकरी की नस्ल | नाम बकरी (Name Goat) |
कालाहारी लाल बकरी का दूसरा नाम | कोई भी नहीं |
कालाहारी लाल बकरी पालन उद्देश्य | मांस उत्पादन |
कालाहारी लाल बकरी के शरीर का आकार | माध्यम से बड़ा |
कालाहारी लाल बकरी का रंग | शरीर का रंग मुख्य रूप से लाल |
कालाहारी लाल बकरी का वजन | नर बकरी का वजन 115 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 75 किलोग्राम |
कालाहारी लाल बकरी कितने बच्चे देती है? | 2 साल में 3 बच्चे |
कालाहारी लाल बकरी की कीमत | 40,000 से 50,000 रुपए के बीच |
कालाहारी लाल बकरी की कहां पाई जाती है? | कालाहारी रेगिस्तान में |
इसको भी पढ़े
कालाहारी लाल बकरी की पहचान कैसे करें?
कालाहारी लाल बकरी के शरीर का आकार माध्यम से बड़ा होता है। इसके शरीर का रंग मुख्य रूप से लाल होता है, इसके अलावा कुछ बकरियों का रंग भूरा भी होता है।
इन बकरियां की मुलायम भूरी आंखें होती हैं। कालाहारी लाल बकरी के सींग पीछे की ओर झुके हुए होते हैं। इस बकरी के कान चौड़े होते हैं, और नीचे की तरफ लड़के रहते हैं।
इनमें नर बकरी का वजन 115 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 75 किलोग्राम होता है। 6 महीने की उम्र के बच्चों का वजन 30 किलोग्राम होता है।
आमतौर पर इस बकरी का पालन मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।
कालाहारी लाल बकरी कहां पाई जाती है?
कालाहारी लाल बकरी की नस्लें मुख्य रूप से कालाहारी रेगिस्तान में पाई जाती है, जो दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना एवं नामीबिया के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इनके अलावा यह बकरी पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाई जाती है।
कालाहारी लाल बकरी अन्य बकरियों की तुलना में बहुत अलग है, इसलिए इन बकरियों की पैदावार शुष्क और अर्ध शुष्क वाले क्षेत्रों में ज्यादा होती है।
कालाहारी लाल की कीमत/ Kalahari Red Goat Price
कालाहारी लाल बकरी की कीमत उसकी नस्ल और वजन पर निर्भर करती है। इस नस्ल की बकरियों की कीमत बहुत महंगी होती है, क्योंकि इन बकरियों का पालन मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।
कालाहारी लाल बकरी की कीमत 40,000 से 50,000 रुपए के बीच होती है।
नर बकरी की कीमत 500 से 600 रुपए प्रति किलो होती है।
मादा बकरी की कीमत 400 से 500 रुपए प्रति किलो होती है।
कालाहारी लाल बकरी का वजन/ Kalahari Red Goat Weight
कालाहारी लाल विशेषता क्या है?
- कालाहारी बकरी का पालन मुख्य रूप से मांस और खाल उत्पादन के लिए किया जाता है।
- कालाहारी लाल बकरी के शरीर का रंग लाल होता है।
- कालाहारी लाल बकरी का वजन 75 किलोग्राम और बकरे का वजन 115 किलोग्राम होता है।
- इन बकरियों की पैदावार शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में अच्छी तरह से होती है।
- कालाहारी लाल बकरी अन्य बड़े जानवरों की तुलना में कम बीमार होती है।
- इन बकरियों का उपयोग पहाड़ी क्षेत्रों में हल्का वजन ढोने के लिए किया जाता है।
- कालाहारी लाल बकरी की मांग बहुत अधिक होती है, क्योंकि इसके मांस में वसा की मात्रा कम होती है।
- इस बकरी की खाल का उपयोग चमड़े का सामान बनाने के लिए किया जाता है।
- कालाहारी लाल बकरी 2 साल में 3 बार बच्चों को पैदा करती है।
कालाहारी लाल बकरी साल में कितने बच्चे देती है?
कालाहारी लाल बकरी साल में 2 बच्चे को जन्म देती है। बच्चे को जन्म देने के बाद 30 से 45 दिन के अंदर दोबारा क्रॉस करवा सकते हैं।