कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें: कीमत, विशेषता

कड़कनाथ मुर्गी पालन के बारे में जानकरी (kadaknath murgi palan in hindi): बाजार में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के अंडे और मांस की काफी मांग है और कीमत भी काफी अच्छी है। कड़कनाथ मुर्गे को पाल कर आप आसानी से लाखों रुपये कमा सकते है।

kadaknath murgi palan kaise karen

इस लेख में हम आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन की विशेषता, कीमत और कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें? (kadaknath murgi palan kaise kare) इसके  बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं साथ ही  कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना (kadaknath murgi palan) से मिलने वाला अनुदान के बारे में भी जानकारी देंगे।

कड़कनाथ मुर्गे की उत्पत्ति (Origin of Kadaknath Chicken)

कड़कनाथ मुर्गे की उत्पत्ति मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ जिले के कठिवाड़ा और अलीराजपुर के जंगलों में हुई थी। यही वजह है कि मध्य प्रदेश के कड़कनाथ मुर्गे को जीआई/GI टैग मिला है। कहा जाता है कि जीआई/GI टैग एक तरह की खास पहचान है. यह भौगोलिक उत्पत्ति और विशेष गुणों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। यह टैग बताता है कि इसके जैसा कोई और नहीं है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023यहां क्लिक करें
मुर्गी चूजों की देखभाल कैसे करेंयहां क्लिक करें

कड़कनाथ मुर्गी की जानकारी (Kadaknath Chicken Details in Hindi)

मुर्गी की नस्लकड़कनाथ मुर्गी
कड़कनाथ मुर्गी का दूसरा नामब्लैक चिकन, ब्लैक हेन
उत्पत्तिमध्य प्रदेश
कड़कनाथ मुर्गी का रंगकाला
कड़कनाथ मुर्गी का वजननर मुर्गी का वजन 4.4 से 6.6 किलोग्राम, मादा मुर्गी का वजन 3.3 से 4.4 किलोग्राम
कड़कनाथ मुर्गी एक साल में कितने अंडे देती हैं80 अंडे
अंडे का आकारछोटा
अंडे का रंगकाला
कड़कनाथ मुर्गे की कीमत3,000 से 4,000 रुपये
कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की कीमत30 से 50 रुपये

कड़कनाथ मुर्गी पालन के फायदे (kadaknath chicken benefits)

कड़कनाथ मुर्गी पालन के निम्नलिखित फायदे है:

  • कड़कनाथ मुर्गों की बाजारों में अधिक डिमांड है, इसलिए बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • अन्य मुर्गियों की तुलना में कड़कनाथ मुर्गी में औषधीय गुण अधिक होते हैं।
  • कड़कनाथ मुर्गियों में बीमारियों का प्रकोप कम होता है, क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी होती है।
  • कड़कनाथ मुर्गियों का रखरखाव बेहद आसान है।
  • कड़कनाथ मुर्गियों के दाना-पानी में ज्यादा खर्च नहीं आता।
  • कड़कनाथ मुर्गे का मांस कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • कड़कनाथ मुर्गी पालन में मुनाफा अधिक होता है, क्योंकि इसके अंडे और मांस बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं।
मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल)यहां क्लिक करें

कड़कनाथ मुर्गे की विशेषताएं (Kadaknath Murgi Ki Visheshtayen)

यदि आप कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहते है तो आपको इसकी विशेषताओं के बारे में पता होना चाहिए, जो इस प्रकार है:

  • कड़कनाथ मुर्गी मुर्गा दिखने में काला होता है।
  • कड़कनाथ मुर्गे का मांस और खून भी काला होता है।
  • कड़कनाथ मुर्गी के अंडे सुनहरे काले रंग के होते हैं।
  • इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।
  • सफ़ेद रंग वाले मांस की तुलना में काले मांस में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है।
  • देशी और बायलर मुर्गे की तुलना में कड़कनाथ मुर्गे के मीट में काफी अच्छा स्वाद होता है।
  • वसा/फैट की मात्रा कम होती है, इसलिए हार्ट/दिल और डायबिटीज के मरीजों के लिए कड़कनाथ मुर्गे का चिकन काफी फायदेमंद होता है।

कड़कनाथ मुर्गी की कीमत (Kadaknath Murgi Price)

कड़कनाथ मुर्गा price/कड़कनाथ मुर्गी का रेट लगभग 3,000-4,000 रुपए होती है।

कड़कनाथ मुर्गी के एक अंडे की कीमत 50 रूपए तक होता है और इसका मांस 700-1000 रुपये प्रति किलो बिकता है।

सर्दियों में कड़कनाथ मुर्गे के मांस की कीमत 1000-1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। क्योंकि सर्दियों में मुर्गो के मांस की मांग अधिक हो जाती है।

उत्तर प्रदेश मुर्गी पालन योजना 2023यहां क्लिक करें
मुर्गी पालन योजना राजस्थान 2023यहां क्लिक करें

कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें (Kadaknath Murgi Palan Kaise Karen)

सामान्य मुर्गी या देसी मुर्गी पालन की तरह ही आप कड़कनाथ मुर्गी का पालन कर सकते हैं। इन मुर्गियों के दाना पानी में ज्यादा खर्चा नहीं आता, क्योंकि यह चारे, बरसीम, अनाज चोकर, बाजरा आदि खाकर इनका शरीर अच्छी ग्रोथ हासिल कर लेता है।

आप कड़कनाथ मुर्गी पालन की शुरुआत 30 चूजों से कर सकते हैं। यदि आपका बजट अच्छा हो तो आप और ज्यादा चूजे भी खरीद सकते है। चूजों को खरीदने के लिए आप अपने जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए जा रहे है:

Step 1▻ कड़कनाथ व्यापारी या कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें

सबसे पहले किसी कड़कनाथ व्यापारी या कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें और लागत का अनुमान लगाएं। इससे आपको बजट का पता चल जाएगा और उसके बाद आप तय कर पाएंगे कि पोल्ट्री फार्म शुरू करना है या Murgi Palan का बिजनेस शुरू करना है।

Step 2▻ जगह का का चयन करें

इसके बाद आप कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए जगह का चुनाव करें और कितने क्षेत्र की आवश्यकता है, इसकी जानकारी भी लें। भूमि क्षेत्र का पता लगाने के बाद बाजार को देखते हुए जगह का चयन करें। आप कम लागत में घर से भी कड़कनाथ मुर्गी पालन की शुरुआत कर सकते हैं।

Step 3▻ चयनित स्थान पर शेड तैयार करवा लें (मुर्गी शेड का निर्माण)

चयनित स्थान पर कड़कनाथ मुर्गियों के शेड का निर्माण करें।

कड़कनाथ मुर्गियों का शेड बनाते समय मुर्गीपालकों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए,

जैसे- मुर्गियों का शेड किसी ऊँचे स्थान पर बनवाना चाहिए, इसकी दीवार मजबूत होनी चाहिए और मुर्गियों का शेड में हवा के आने और बाहर निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए आदि ताकि मुर्गियों को अत्यधिक धूप, ठंड और बारिश से बचाया जा सके।

Step 4▻ मुर्गियों एवं चूजों के लिए आहार की व्यवस्था करें

अब आपको मुर्गियों एवं चूजों के आहार के लिए दाना पानी की व्यवस्था करनी होगी। मुर्गियों के अच्छे विकास के लिए मुर्गियों को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है क्योंकि मुर्गियों की वृद्धि और विकास उसके आहार पर ही निर्भर करता है।

मुर्गियों एवं चूजों का आहार (Murgiyon ka aahar): आहार में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज आदि दिए जाते हैं, जैसे: चिनियाबादाम की खली, चावल ,चोकर, मकई, मछली का चूरा, नमक, सरसों की खली, चूने का पत्थर और हड्डी का चूर्ण

बाजार में बहुत सारी कंपनियां हैं, जो मुर्गियों के लिए संतुलित आहार बनाती हैं, इस आहार को आप अपनी मुर्गियों को खिला सकते है,

Step 5▻ कड़कनाथ मुर्गी पालन में बरती जाने वाली सावधानियां

अब आपका कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू हो गया है, इसलिए इनके पालन-पोषण से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी पता होना चाहिए ताकि इन्हें कोई बीमारी न हो और इनका कल्चर अच्छा हो। इसमें बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए जाते है।

Step 6▻ कड़कनाथ मुर्गी पालन प्रशिक्षण/training प्राप्त करें

यदि आपको मुर्गी पालन की सामान्य जानकारी के बारे में पता है तो आप कड़कनाथ मुर्गी पालन आसानी से कर सकते हैं।
यदि आपको मुर्गी पालन की जानकारी नहीं है तो आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त/free प्रशिक्षण (training) ले सकते है।
इसके अलावा आप कुछ दिनों के लिए पास के कड़कनाथ मुर्गी पालन में जाकर सीख सकते हैं।

बॉयलर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें
लेयर मुर्गी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें

कड़कनाथ मुर्गी पालन में लागत (Kadaknath Poultry Farming Cost)

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यवसाय बॉयलर और देसी मुर्गियों की तुलना में आसान होता है। इसके आहार मे ज्यादा खर्च नहीं आता हैं। यदि किसी बगीचे या घर में शेड बनाकर पाला जाए, तो नाममात्र लागत में इनका पालन किया जा सकता है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन से कमाई (Earning from Kadaknath Poultry Farming)

कमाई की बात करें तो कड़कनाथ मुर्गी पालन से आप कम खर्च में सामान्य मुर्गी और देसी मुर्गी से कई गुना अधिक कमाई कर सकते हैं। बाजार में कड़कनाथ चूजों का रेट 70-80 रुपये तक हैं. और बाजार में कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का रेट 20-30 रुपये है।

अगर आप कड़कनाथ मुर्गी पालन सिर्फ 100 चूजों से शुरूआत करते हो, तो आप इससे लगभग 60,000 से 70,000 रुपए कमा सकते हैं। आप अंडे और मीट के अलावा इसके चूजे को बेचकर भी कमाई कर सकते हैं। यह तेजी से बिकने वाली नस्ल है। बाजार में कड़कनाथ मुर्गी की कीमत 3,000-4,000 रुपए तक है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना (Kadaknath Government Scheme)

Kadaknath Murgi Palan Yojana MP: मध्य प्रदेश सरकार मुर्गे की कड़कनाथ नस्ल के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गीपालन योजना चला रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 40 कड़कनाथ चूजे पालने के लिए 4400 रुपये का अनुदान दे रही है। राज्य के सभी जिलों के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहते है और आपके पास पैसे नहीं है तो आप ‘कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना’ (Kadaknath Government Scheme) की सयहता ले सकते है।

मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोग, लक्षण एवं बचावयहां क्लिक करें
मुर्गी पालन शेड कैसे बनाएं?यहां क्लिक करें

कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए लोन और सब्सिडी

देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) और नाबार्ड के पोल्ट्री वेंचर कैपिटल फंड (PVCF) के तहत आप लोन और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इसमें सामान्य श्रेणी/general category को 25% तथा बीपीएल/BPL और अनुसचित जाति/जनजाति (SC/ST) और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के लिए लगभग 33% तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन की मार्केटिंग (Kadaknath Murgi Palan Marketing)

यदि आप चाहते हैं कि यह व्यवसाय आपका भविष्य बने, तो इसकी मार्केटिंग करें। अपने फॉर्म को एक विशिष्ट नाम दें और इसे बढ़ावा देने के लिए एक अच्छे लोगो का उपयोग करें। इससे आपके फ़ॉर्म का मान/value बढ़ेगा और यदि आप अच्छी गुणवत्ता वाले मुर्गी/चिकन और अंडे प्रदान करते हैं, तो आप जल्द ही प्रसिद्ध हो जाएंगे। आप Instagram और Facebook पर पेज बनाकर भी मार्केटिंग कर सकते हैं।

कड़कनाथ मुर्गी पालन मे ध्यान रखने योग्य बातें

कड़कनाथ मुर्गी पालन में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है, मुर्गी पालन में जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकती है। इसलिए अगर आप कड़कनाथ मुर्गी पालन करने की सोच रहे हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा, जो इस प्रकार है:

  • अगर आप पहली बार मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो आपको पहले छोटे पैमाने पर मुर्गी पालन करना चाहिए। छोटे स्तर से शुरुआत करें और मुर्गी पालन का अनुभव प्राप्त कर लें। फिर इसके बाद आप इस व्यवसाय को बड़े पैमाने पर कर सकते हैं।
  • कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए पोल्ट्री फार्म/poultry farm गांव या शहर से थोड़ी दूर बनाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो।
  • यदि आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो आप नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या किसी मुर्गीपालक से ट्रेनिंग ले लें।
  • मुर्गी फार्म में केवल स्वस्थ मुर्गियों और चूजों को ही रखें, बीमार मुर्गियों और चूजों को अलग रखें।
  • कड़कनाथ मुर्गी-मुर्गे का टीकाकरण समय-समय पर कराना होगा, इसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर या कृषि विज्ञान केंद्र से जानकारी लेनी चाहिए कि टीका कब और कितने समय बाद लगता है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन केंद्र

केंद्र सरकार ने कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए राष्ट्रीय पशुधन योजना शुरू की है, जिसमें मुर्गी पालन परियोजना के तहत 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है. इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार कड़कनाथ मुर्गीपालकों को शेड, बर्तन, चारा और चूजे भी उपलब्ध करा रही है।

FAQ: कड़कनाथ मुर्गी पालन से संबंधित प्रश्न

  1. कड़कनाथ मुर्गे-मुर्गी का वजन कितना होता है?

    कड़कनाथ मुर्गे का वजन लगभग 1.8 से लेकर 2 किलोग्राम और कड़कनाथ मुर्गी का वजन 1.250 ग्राम से 1.500 ग्राम तक तक होता है।

  2. कड़कनाथ मुर्गी प्रतिवर्ष कितने अंडे देती है?

    कड़कनाथ मुर्गी एक साल में करीब 60 से 80 अंडे देती है।

  3. कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का वजन कितना है?

    कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का वजन 35 से 40 ग्राम तक होता है।

  4. कड़कनाथ मुर्गी के अंडे का बाजार में क्या रेट है?

    कड़कनाथ मुर्गी का एक अंडा बाजार में 30 से 50 रुपये में बिकता है।

पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए => यहां क्लिक करें

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
2
+1
1
+1
1

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये