कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना (Kadaknath murgi palan yojana): कड़कनाथ मुर्गे (karaknath murgi) की उत्पत्ति मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की कठ्ठिवाड़ा और अलीराजपुर के जंगलों में हुई है। कड़कनाथ मुर्गे की मांग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। सर्दी का मौसम आते ही कड़कनाथ मुर्गे की मांग बढ़ जाती है।
कड़कनाथ मुर्गा 900 से 1200 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं एक अंडे की कीमत करीब 50 रुपए है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के उन नागरिकों के लिए मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना शुरू की है जो कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके तहत सरकार कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए लोन मुहैया कराएगी।

अगर आप भी मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 (kadaknath murgi palan yojana 2023) से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान से पढ़ें।
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 (MP Kadaknath Murgi Palan Yojana 2023)
मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी व्यक्ति जो कड़कनाथ मुर्गी फार्म खोलना चाहता है या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है, वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कड़कनाथ पोल्ट्री योजना 2023 (kadaknath murgi palan yojana) के तहत आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत, सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह योजना मध्य प्रदेश में हर उस व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जो kadaknath Murgi Palan (Kadaknath Poultry) का व्यवसाय शुरू करना चाहता है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 (Kadaknath Poultry Scheme) के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपना मुर्गी फार्म शुरू करता है तो राज्य सरकार उसे 2600 से 4400 रुपये की राशि प्रदान करेगी।
यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के किसी भी जिले के निवासी हैं और आप अपना खुद का मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मुर्गी पालन योजना 2023 | यहां क्लिक करें |
मुर्गी पालन योजना राजस्थान 2023 | यहां क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ मुर्गी पालन योजना 2023 | यहां क्लिक करें |
MP Kadaknath Murgi Palan Yojana Highlights
योजना का नाम | कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 |
वर्ष | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) |
विभाग | पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश |
लाभार्थी/आवेदक | राज्य के सभी लोग |
लाभ | कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी |
उद्देश्य | कडकनाथ नस्ल के संरक्षण एंव संवर्धन हेतु व राज्य के लोगों को रोजगार प्रदान करना |
सब्सिडी की राशि | 4400 रुपये |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑफलाइ (Offline) |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
मध्य प्रदेश (MP) कड़कनाथ मुर्गी पालन सब्सिडी योजना 2023
मध्य प्रदेश राज्य सरकार मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गीपालन योजना के तहत राज्य के सभी जिलों के नागरिकों को कड़कनाथ के 40 चूजों को पालने के लिए 4400 रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है।
इसलिए आवेदक के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए। क्योंकि पैसा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने कड़कनाथ नस्ल की मुर्गियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी जिलों को दिया जाएगा। कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना अनुदान का पूरा विवरण इस प्रकार है।
कड़कनाथ मुर्गी पालन कैसे करें: कीमत, विशेषता | यहां क्लिक करें |
MP कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के लिए 4400 रुपये की सब्सिडी
- लाभार्थी को कड़कनाथ चूजों के पालन-पोषण में होने वाली लागत की कुल 25 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होता है। शेष राशि राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
- मध्य प्रदेश राज्य सरकार कड़कनाथ के चूजों को पालने के लिए एक व्यक्ति को 4400 रुपये की सब्सिडी देती है। यह राशि पूरी इकाई का 75% है।
- अगर एक कड़कनाथ चूजे की कीमत 65 रुपए है तो सरकार 40 चूजों के लिए 2600 रुपए देगी।
- कड़कनाथ चूजों को टीका लगवाने के लिए सरकार आपको 200 रुपए देती है। जिसमें प्रत्येक चूजे पर टीके की कीमत 5 रुपये है।
- इसके बाद सरकार की ओर से चूजे को ले जाने का खर्चा भी दिया जाता है। इसके लिए आपको 220 रुपये दिए जाएंगे।
- अब अंत में चूजों के आहार के लिए सब्सिडी दी जाती है। जिसमें एक चूजे को प्रतिदिन 48 ग्राम आहार देना जरूरी है। तो सरकार द्वारा 30 दिन के आहार के लिए 1390 रुपये देती है।
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी हम आपको नीचे देने वाले है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
मुर्गी पालन से संबंधित अन्य जानकारी
मुर्गी पालन कैसे करें | यहां क्लिक करें |
मुर्गियों की प्रमुख नस्लें (कुक्कुट नस्ल) | यहां क्लिक करें |
मुर्गी पालन लोन कैसे ले? | यहां क्लिक करें |
देसी मुर्गी पालन कैसे करें? | यहां क्लिक करें |
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, जो नीचे सरणी में दिए गए है:
Sr No. | आवश्यक दस्तावेज |
---|---|
1 | पहचान प्रमाण पत्र |
2 | आवेदक की फोटो |
3 | राशन कार्ड |
4 | बैंक पासबुक |
5 | जमीन के कागजात |
6 | आधार कार्ड |
7 | मोबाइल नंबर |
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना की पात्रता
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए, तभी आप इस योजना में आवेदन कर सकते हो।
- आवेदक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष तक होनी चाहिए।
- कड़कनाथ मुर्गी पालन लोन के लिए कम से कम 0.20 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- Note: यदि आपके पास जमीन नहीं है तो आप किसी का भी जमीन किराय, ठेके पर लेकर बैंक से एग्रीमेंट डाक्यूमेंट्स दस्तावेज जमा करके लोन ले सकते हैं।
- आवेदक के पास मुर्गी पालन व्यवसाय से संबंधित अनुभव और जानकारी होनी चाहिए।
- जिस स्थान पर व्यक्ति मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहता है, वहां से आधे किलोमीटर की दूरी के भीतर कोई भी पोल्ट्री फार्म नहीं होना चाहिए।
- जिस जगह पर व्यक्ति मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर रहा है, वहां पानी और बिजली की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
[मध्य प्रदेश] कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?
यदि आप MP कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

- सबसे पहले आपको अपने जिले के निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी /उपसंचालक पशु चिकित्सा के पास जाना होगा।
- वहां जाकर आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करनी होंगी।
- इसके बाद आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र में मांगे गए जरूरी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
- अब जिस कार्यलय से अपने आवेदन पत्र प्राप्त किया था उसी कार्यालय में फॉर्म को जमा कर दें।
- उसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
- यदि आपके द्वारा भरी गई जानकारी सही साबित होती है तो आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना अनुदान प्रदान किया जायेगा।
मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोग, लक्षण एवं बचाव
कड़कनाथ मुर्गी पालन लोन कैसे लें? और कितना Loan मिलेगा?
मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी व्यक्ति कड़कनाथ मुर्गी पालन (Poultry Farming) का व्यवसाय शुरू करना चाहता हैं। तो वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लोन प्राप्त कर सकता हैं। इसके लिए आपको मुर्गी पालन की कुल लागत का 75% तक का लोन आसानी से मिल जाता है।
अगर आप 5 हजार मुर्गी पालन के लिए एसबीआई/SBI से लोन लेना चाहते हैं तो आपको 3 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। कड़कनाथ मुर्गी पालन या Poultry Farming के लिए आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 9 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। SBI आपको अपना कर्ज/लोन चुकाने के लिए 5 साल का समय देता है। इसके अलावा होने वाले खर्च आपको खुद ही उठाने पड़ेंगे।
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना – संपर्क विवरण
हेल्पलाइन नंबर (helpline number) | 07552772262 |
ईमेल आईडी (Email ID) | dirveterinary[at]mp[dot]gov[dot]in |
निष्कर्ष– Kadaknath Murgi Palan Yojana
तो दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 (MP kadaknath Murgi Palan Yojana 2023) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। अगर आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर पूछ सकते हैं।
किसी भी पशु/जानवर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट bakripalan.com पर आते रहे हैं , धन्यवाद