भारत में गाय-भैंसों से ज्यादा बकरी पालन किया जा रहा है। बकरी पालन विश्व के भारत देश में सबसे अधिक किया जाता है। यहां पर बकरी की अच्छी नस्लों को दूध एवं मांस उत्पादन के लिए किया जाता है। क्योंकि बाजारों में बकरियों के मांस एवं दूध की मांग बढ़ती जा रही है हालांकि गाय-भैंसों के दूध से महंगा बकरियों का दूध बिकता है। और इनके दूध में मल्टी विटामिन भी पाए जाते हैं। यदि आप शुद्ध तथा अच्छी नस्ल की बकरी का पालन करते हो, तो आप महीने के लाखों रुपए कमा सकते हो।

भारत में पाई जाने वाली बकरियों की नस्लें और उनकी कीमत के बारे में हमने आपको नीचे बताया है।
1. जमुनापारी बकरी (Jamunapari Gaot)
जमुनापारी बकरी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिला तथा यमुना, चंबल और गंगा नदियों के आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती है। जमुनापारी बकरी अन्य नसों की तुलना में अधिक ऊंची होती है। और इसका नाक उभरा हुआ होता है। जिसे रोमन नोज भी कहते हैं।
जमुनापारी बकरी की विशेषताएं एवं कीमत
- जमुनापारी बकरी प्रतिदिन 2 से 3 लीटर तक दूध देती है।
- जमुनापारी नर बकरी का वजन 65 से 86 किलोग्राम और माता बकरी का वजन 45 से 61 किलोग्राम होता है।
- यह अपने पूरे जीवन काल में 12 से 14 बच्चे को पैदा करते हैं।
- जमुनापारी बकरी का शरीर बेलनाकार होता है।
- इसके पिछले टांगों पर घने बालों का गुच्छा होता है।
- जमुनापारी बकरी के कान 10 से 12 इंच लंबे और नीचे लटके रहते हैं।
- जमुनापारी बकरी की कीमत (Jamunapari Goat Price) 6,000 से लेकर 20,000 रुपए तक होती है।
2. बीटल बकरी (Beetal Goat)
बीटल बकरी की नस्ल भारत के पंजाब राज्य के उत्तरी क्षेत्रों में और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती हैं। बकरी का पालन ज्यादातर मांस और दूध के लिए किया जाता है।
बीटल बकरी की विशेषताएं एवं कीमत
- बीटल बकरी के शरीर पर भूरे और सफेद रंग के धब्बे होते हैं। कुछ बकरियों में काले रंग पर सफेद धब्बे भाई जाते हैं।
- इनके सींग पीछे की तरफ घूमे रहते हैं।
- नर बीटल बकरी का वजन 55 से 65 किलो ग्राम और मादा बकरी का वजन 45 से 55 किलो ग्राम होता है।
- बीटल बकरी प्रतिदिन 2 से 4 लीटर दूध देती है।
- बीटल बकरी डेढ़ साल में दो बच्चों को पैदा करते हैं।
- बीटल बकरी किसी भी वातावरण और जलवायु में आसानी से रह सकती है।
- बीटल बकरी की कीमत (Beetal Goat Price) 5,000 से लेकर 15,000 रुपए तक होती है।
3. बरबरी बकरी (Barbari Goat)
बरबरी नस्ल की बकरी भारत के पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा, आगरा जिलों में पाई जाती है। बरबरी बकरी को बाबरी बकरी भी बोला जाता है। इस बकरी का पालन दूध और मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।
बरबरी बकरी की विशेषताएं और कीमत
- बरबरी बकरी के शरीर पर काले या भूरे रंग के धब्बे होते हैं।
- बरबरी बकरियां छोटे कद की होती है। और इनका शरीर गठीला होता है।
- बरबरी नर बकरी का वजन 35 से 40 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 25 से 30 किलोग्राम होता है।
- यह बकरी 2 साल में 3 बार बच्चों को पैदा करती है। और आमतौर पर एक बार में 2 बच्चों को जन्म देती है।
- बरबरी बकरी प्रतिदिन 0.5 से 1.5 लीटर तक दूध देती है।
- बाजारों में बरबरी बकरी की कीमत (Barbari Goat Price) 5000 से लेकर 20000 रुपए तक होती है।
4. सिरोही बकरी (Sirohi Goat)
सिरोही बकरी की नस्ल भारत के उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के सिरोही जिले में पाई जाती है।
सिरोही बकरी की विशेषताएं और कीमत
- सिरोही बकरी के शरीर का आकार छोटा होता है।
- इसके शरीर का रंग भूरा होता है और सफेद या भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।
- सिरोही बकरी एक साल में 2 बच्चों को जन्म देती है।
- सिरोही बकरी की कीमत (Sirohi Goat Price) आपको 4000 से लेकर 15000 रुपए तक मिल जाएगी।
5. ब्लैक बंगाल बकरी (Black Bangal Goat)
ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां अधिकतर पश्चिम बंगाल और झारखंड में पाई जाती है। इस नस्ल की बकरियों का पालन ज्यादातर मांस एवं दूध उत्पादन के लिए किया जाता है।
बंगाल बकरी की विशेषताएं और कीमत
- ब्लैक बंगाल बकरी का रंग काला होता है।
- इस नस्ल की बकरियां छोटे कद की होती है।
- ब्लैक बंगाल नर बकरी का वजन 25 से 30 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 20 से 25 किलोग्राम होता है।
- ब्लैक बंगाल बकरी 2 साल में 2 से 3 बच्चों को जन्म देती है।
- इस नस्ल की बकरियों का मांस बहुत स्वादिष्ट होता है। इसलिए इन बकरियों की कीमत भी महंगी होती है।
- ब्लैक बंगाल बकरियों की कीमत मार्केट में 3000 से लेकर 15000 रुपए तक होती है।
6. ओस्मानाबादी बकरी (Osmanabadi Goat)
ओस्मानाबादी बकरी की नस्ल भारत के तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में पाई जाती है। इस बकरी का पालन ज्यादातर मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।
ओस्मानाबादी बकरी की विशेषताएं और कीमत
- स्मानाबादी बकरियों का रंग सफेद, काला या भूरा होता है।
- इस नस्ल की बकरियां लंबे आकार की होती है।
- इन बकरियों का पालन मांस उत्पादन के साथ-साथ दूध उत्पादन के लिए भी किया जाता है।
- लेकिन इनके दूध देने की क्षमता कम होती है।
- ओस्मानाबादी बकरियां प्रतिदिन 1.5 से 2 लीटर तक दूध देती है।
- ओस्मानाबादी बकरी की कीमत (Osmanabadi Goat Price) 7000 से लेकर 25000 रुपए तक होती है।
निष्कर्ष/ Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत में बकरियों की नस्लें और उनकी कीमत के बारे में जानकारी दी है।
आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप कौन सी बकरी का पालन करते हैं, और उसे किस रेट में बेचते हैं।
अगर आपकी हमारे इस आर्टिकल में कोई राय है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।