बकरी के दूध के फायदे और नुकसान | Goat Milk Benefits and Side Effects in Hindi

बकरी के दूध के फायदे और नुकसान (Goat Milk Benefits and Side Effects in Hindi) : जैसा कि लोग अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए गाय भैंसों का दूध पीते हैं। उसी तरह से बकरी के दूध का इस्तेमाल भी किया जाता है। बकरी का दूध शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बकरी के दूध से हर किसी को फायदा नहीं होता है, कुछ लोगों को इस दूध से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए बकरी के दूध का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

bakri ka doodh ke fayde

इस आर्टिकल में हम आपको बकरी के दूध के फायदे, उपयोग और होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए इस पोस्ट को पूरा ध्यान से सुने,

बकरी पालन कैसे करें?यहां क्लिक करें

बकरी के दूध के फायदे (Benefits of Goat Milk)

बकरी के दूध का सेवन करने से पहले आपको इससे होने वाले फायदे और नुकसानओं के बारे में पता होना चाहिए। इसके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं-

1. हृदय (Heart) के लिए अच्छा

शोधकर्ता के अनुसार, बकरी के दूध में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती हैं, जो हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम हृदय की धड़कन को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा डॉक्टरों का मानना है कि इसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होते हैं, जिस कारण यह हृदय और धमनियों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।

2. हड्डियों को मजबूत बनाना

बकरी के दूध का प्रतिदिन सेवन करने से हड्डियों को लाभ मिलता है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार कहा जाता है कि बकरी के दूध का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। हालांकि, के दूध को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना गया है। इसके अलावा इसमें कुछ मात्रा मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की भी होती है। यह तीनों मिलकर हड्डियों को स्वस्थ एवं मजबूत रखने का काम कर सकते हैं।

3. आसानी से पचने योग्य

बकरी के दूध और उससे बनने वाली खाने की चीजों को पचाने में आपको आसानी होगी। बकरी के दूध में पाए जाने वाला प्रोटीन गाय के दूध में मिलने वाले प्रोटीन के मुकाबले जल्दी पच जाता है। इसके अलावा गाय के दूध में लैक्टोज अधिक और बकरी के दूध में लैक्टोज कम होते हैं। जो पचने में आसान हो जाता है और इससे पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

4. गाय के दूध से अच्छा

बकरी का दूध गाय के दूध से बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें alpha-S1-casein का स्तर कम होता है। अल्फा-एस 1-कैसिइन का स्तर कम होने के कारण शरीर बेहतर तरीके से सहन कर सकता है। इसके अलावा बकरी के दूध में छोटे साइज के फैट ग्लोब्यूल्स होते हैं, इससे शरीर दूध को आसानी से सह सकता है।

5. चयापचय के लिए

बकरी के दूध में चयापचय भी शामिल होता है। अध्यापक के अनुसार, बकरी का दूध उन व्यक्तियों के लिए फायदेमंद होता है। जिनका शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होता है बकरी का दूध पीने से शरीर में आयरन और कॉपर के चयापचय में मदद मिलती हैं। इसलिए बकरी का दूध अन्य दूध की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।

6. मस्तिष्क में लाभदायक

बकरी का दूध शरीर के विकास के साथ-साथ मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि, बकरी के दूध में लिनोलिक एसिड पाया जाता है। लिनोलिक एसिड मस्तिष्क के विकास को स्वस्थ/ बढ़ावा देने का काम करता है।

7. एनीमिया को रोकना

मानव शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे खून पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करने में असमर्थ हो जाता है। कहा जाता है कि एनीमिया की समस्या को रोकने के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि बकरी के दूध में आयन की मात्रा में पाई जाती है। लेकिन एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए सिर्फ बकरी के दूध पर निर्भर न रहे, बल्कि डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

8. गर्भावस्था में लाभदायक

गर्भावस्था के समय ज्यादातर महिलाओं में कब्ज की समस्या होने लगती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि बकरी का दूध आसानी से पच सकता है। बकरी के दूध में प्रीबायोटिक ऑलिगोसेकेराइड्स की मात्रा अधिक होने के कारण यह कब्ज की परेशानी में फायदेमंद हो सकता है। और ऐसा माना जाता है कि बकरी के दूध का इस्तेमाल गर्भवती को कब्ज के समस्या से दूर रखा जा सकता है। हालांकि इस पर किसी तरह का कोई वैज्ञानिक या डॉक्टरी प्रमाण मौजूद नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिला को बकरी के दूध का सेवन करवाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

9. त्वचा की सेहत बढ़ाने के लिए फायदेमंद

बकरी का दूध त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। बकरी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए मददगार हो सकते हैं। यह त्वचा के फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बकरी का दूध त्वचा को स्वास्थ्य का काम कर सकता है।

10. सूजन को कम करने के लिए

बकरी के दूध का उपयोग करके शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। हालांकि बकरी के दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो मानव शरीर की सूजन को कम करने में हेल्प करता है।

11. बाल स्वास्थ्य में सुधार

एक शोध के अनुसार कई पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। इनमें विटामिन-ए और विटामिन-बी भी शामिल हैं। वहीं, बकरी के दूध में विटामिन ए और विटामिन बी पाया जाता है, जो आपके बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम कर सकता है।

नीचे हमने बकरी के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी है।

बकरी के दूध के पोषक तत्व (Goat Milk Nutrients)

बकरी के दूध के फायदे जानने के बाद हमारे लिए यह जानना भी जरूरी है कि इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके बारे में हम यहां सरणी के जरिए बता रहे हैं:

पोषक तत्वमात्रा
पानी87.00%
प्रोटीन3.52%
फैट4.25%

मिनरल (प्रति 100 G)

पोटैशियम, K181 mg
कैल्शियम, Ca134 mg
फास्फोरस, P121 mg
सोडियम, Na41 mg
मैग्नीशियम, Mg16 mg
जिंक, Zn0.56 mg
आयरन, Fe0.07 mg

विटामिन (प्रति 100 G)

विटामिन सी1.29 mg
नियासिन0.27 mg
राइबोफ्लेविन0.21 mg
थाइमिन0.068 mg
विटामिन बी-120.065 mg
विटामिन-बी60.046 mg
विटामिन ए185 IU
विटामिन डी2.3 IU
फोलिक एसिड1.0 µg

आइए, अब जानते हैं कि बकरी के दूध का इस्तेमाल किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।

बकरी के दूध का उपयोग (How to Use Goat Milk)

सेवन कैसे करें:

  • बकरी का दूध ऐसे ही पिया जा सकता है।
  • बकरी के दूध से चाय बनाई जा सकती है।
  • बकरी के दूध से बने पनीर और दही को खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग मिठाई बनाने में किया जा सकता है।
  • आइसक्रीम बनाने के लिए भी बकरी के दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेवन कब करें:

  • बकरी का दूध या इससे बनी चाय को सुबह या शाम किसी भी समय पिया जा सकता है।
  • बकरी के दूध से बनी मिठाई को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं।
  • इससे बनी पनीर की सब्जी का सेवन कभी भी किया जा सकता है।
  • बकरी के दूध से बनी दही का सेवन भी कभी भी किया जा सकता है।

कितना सेवन करें:

  • रोजाना एक गिलास दूध या एक कप चाय पी सकते हैं।
  • बेहतर होगा कि आप इसकी मात्रा के बारे में विशेषज्ञ/specialist से सलाह लें।

अब हम बकरी के दूध से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

बकरी का दूध पीने के नुकसान (Disadvantages of drinking goat milk)

बकरी के दूध के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, जो नीचे बताए गए हैं-

  1. जिन व्यक्तियों को जल्दी एलर्जी होती है उन व्यक्तियों को बकरी के दूध को पीने से समस्या हो सकती है। इसलिए आप बकरी के दूध को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  2. बकरी के दूध में फैट भी होता है, इसलिए जो लोग वजन कम करने के डाइट में बकरी के दूध को शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
  3. बकरी का दूध नवजात बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए नवजात बच्चे को बकरी का दूध देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आमतौर पर 1 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को देने से पहले।

बकरी का दूध खाली पेट पीने के फायदे

रोजाना एक गिलास बकरी के दूध का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। बकरी के दूध में मौजूद सेलेनियम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। बकरी का दूध ब्लड में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में बहुत मदद करता है।

बकरी पालन से संबंधित जानकारी

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ताजा बकरी के दूध और पाउडर के दूध में क्या अंतर है?

    बकरी के दूध के पाउडर की तुलना में बकरी का ताजा दूध ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाउडर वाले दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं।

  2. क्या हम बकरी का कच्चा दूध पी सकते हैं?

    बकरी के कच्चे दूध में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि बकरी का कच्चा दूध पीने से बचें। साथ ही बच्चे को बकरी का दूध देने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  3. क्या बकरी के दूध के कोई दुष्प्रभाव हैं?

    जी हां, बकरी के दूध के सेवन से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए बकरी के दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  4. बकरी का दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा?

    गाय और भैंस के दूध की तरह बकरी का दूध भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बकरी का दूध कभी भी ठंडा नहीं पीना चाहिए। जब भी आप बकरी का दूध पियें तो आपको हमेशा बकरी का दूध गर्म करके ही पीना चाहिए।

  5. बकरी के दूध में कितना कैल्शियम होता है?

    बकरी के दूध में 134 mg कैल्शियम होता है।

निष्कर्ष/ Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बकरी के दूध के फायदे और नुकसान के बारे में डिटेल में जानकारी दी है। आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप किस नस्ल की बकरी का पालन करते हैं, और वह कितना दूध देती है?

अगर आपको बकरी पालन से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

पशुपालन से संबंधित अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें
यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Comment