Bakri Ka Doodh Kaise Badhaye [अक्टूबर 2023] | बकरी का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बकरी का दूध बढ़ाने का उपाय , बकरी का दूध बढ़ाने का तरीका ,बकरी का दूध बढ़ाने का दवा आदि के बारे मे जानकारी देंगे। यदि आपके पास अच्छी गुणवत्ता और नस्ल की बकरी है, तो यह प्रति दिन 2 से 3 किलो दूध का उत्पादन कर सकती है। और इनका खाना भी कम होता है।

Bakri Ka Doodh Kaise Badhaye

वैसे तो बकरी का दूध गाय के दूध से अलग होता है और बकरी के दूध के अपने ही फायदे होते हैं. ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध के अनुसार, बकरी के दूध में प्रीबायोटिक और एंटी-इनफेक्टिव गुण होते हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। बकरियां रखने के कई फायदे हैं। और सबसे बड़ा फायदा 24 घंटे के अंदर दूध आसानी से मिल जाता है। जो कि काफी बेहतर है।

बकरी का दूध कैसे बढ़ाएं?

सबसे पहले आपको बकरी का डिवर्मिंग करवाना चाहिए उसके बाद 50 ग्राम मसूर की दाल, 50 ग्राम चना, 100 ग्राम बाजरा इसके साथ हमें 50 ग्राम गुड़ लेना है सबको पीसकर बारीक कर लेना है फिर उसमें पानी डालकर 30 मिनट तक उबालना है।

फिर इसे नीचे उतारकर ठंडा करके फिर इसमें 50 ML सरसों का तेल, 50 ग्राम मिनरल मिक्सर, आधा चम्मच मीठा सोडा, आधा चम्मच नमक इन चारों को चीजों को उसमें मिलाकर बकरी को खिलाने से बकरी के दूध में बढ़ोतरी हो जाएगी।

बकरी का दूध बढ़ाने के घरेलू उपाय

बकरी का दूध बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए 3 घरेलू उपाय का प्रयोग करके आप अपने बकरियों का दूध आसानी से बढ़ा सकते हैं यह उपाय बहुत ही आसान और कम खर्च में किए जा सकते हैं।

bakri ka doodh badhane ka gharelu upay

1. गेंहू और गुड़ की मदद से बकरी का दूध बढ़ाएं

बकरी का दूध बढ़ाने का यह एक बहुत अच्छा तरीका है। आप गर्भावस्था से पहले बकरियों को खिला सकते हैं। रात को थोड़े से गेहूँ ले लीजिये, पानी में भिगो कर रख दीजिये. फिर सुबह गुड़ को गेहूं में अच्छी तरह मिला दें। इसके बाद बकरियों को दाना डालें। यह आपकी बकरी के दूध की आपूर्ति बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। अगर आप अपनी बकरियों को रोज खिलाएंगे तो आपकी बकरी का दूध जरूर बढ़ेगा।

2. मसूर की दाल से बकरी का दूध बढ़ाएं

आप मसूर की मदद से अपने बकरी का दूध भी बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगो दें और बैठने के लिए छोड़ दें। सुबह उसमें गुड़ मिलाकर अपनी बकरियों को खिला दें। ऐसा करने से बकरी के दूध की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। हालांकि यह तरीका थोड़ा महंगा है। लेकिन यह बहुत ही उपयोगी तरीका है। आप इसे बिना किसी सलाह के घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. चावल की मांड और गुड के शरबत से बकरी का दूध बढ़ाएं

बकरी का दूध बढ़ाने के लिए आपको चावल उबालने लेने हैं चावल उबालने के बाद जो पानी बच जाए, उसमें गुड़ का पानी डाल दें। रोजाना ऐसा करने से बकरी का दूध बड़ी आसानी से बढ़ाया जा सकता है। यह बिल्कुल आसान तरीका है। बकरियों का दूध बढ़ाने के लिए।

बकरी का दूध बढ़ाने के लिए क्या खिलाना चाहिए?

हरा चारा उपलब्ध होने पर अक्सर बकरियां अधिक दूध देती हैं। इसलिए आपको बकरियों को हरा चारा खिलाने की जरूरत है।आप खेत से हरा चारा लाकर बकरी को खिला सकते हैं. हरे चारे से बकरियों को आवश्यक तत्व मिलते हैं। जिससे बकरी अधिक दूध देती है।

बकरी का दूध बढ़ाने का यह बहुत अच्छा उपाय है। अगर आप किसी खेत में रहकर खेती करते हैं। अगर आपके घर में पानी की अच्छी व्यवस्था है तो आप बकरी के लिए हरा चारा बो सकते हैं और बाद में उसे काटकर रोज खिला सकते हैं।

बकरी का दूध बढ़ाने की दवा?

बकरी का दूध कैसे बढ़ाएं: तो आज मैं आपको बताऊंगा सबसे पहले आपको बकरी का डिवर्मिंग करवाना है क्योंकि बकरी के पेट में कीड़े की आशंका भी हो सकता है जिसके कारण बकरी दूध कम देती है और दूसरा उपाय Himalay का Himcal लिक्विड बकरी को सुबह और शाम को डॉक्टर की सलाह से देना चाहिए जिससे बकरी के दूध में बढ़ोतरी हो जाएगी।

इसके अलावा बकरी के दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए विटामिन और खनिज भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। इनमें एक विशेष औषधि होती है जिसमें बकरियों के लिए आवश्यक सभी तत्व मिलाए जाते हैं। इसलिए यह बकरियों के लिए बहुत अच्छा है। आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं। बकरी का दूध बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

आपको बाजार में कई तरह के खनिज मिल जाएंगे और आप उनमें से कोई भी खरीद सकते हैं। कई पशुपालक गाय-भैंसों का दूध बढ़ाने के लिए भी इनका प्रयोग करते हैं।

अगर हम विटामिन और मिनरल्स की कीमत की बात करें तो ये आपको 600 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक कहीं भी आसानी से मिल सकते हैं। उसे कैसे दें? इस पर यह सब लिखा हुआ है, आप इसे पढ़कर बकरी को दे सकते हैं।

बकरी की डिवोर्मिंग करवाएं

दोस्तों, हम अक्सर देखते हैं कि हम ग्रामीण लोग अपनी बकरियों को डिवोर्मिंग दवाई बिल्कुल नहीं देते हैं। बकरी के पेट में कीड़े होने के कारण बकरी को पनपने नहीं देते। बकरी कितना भी खा ले अंदर की हालत नहीं सुधरेगी.फिर आपको समझना होगा कि बकरी के पेट में कीड़े होते हैं और अक्सर पेट में कीड़े वाली बकरी अच्छा खाना खाकर मोटी नहीं होगी. इसलिए जरूरी है कि कम से कम हर छह माह में डिवोर्मिंग दवा दी जाए।

डिवोर्मिंग गोली आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। आप खरीद सकते हैं। आप इसे कई तरह से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा डिवोर्मिंग कैसे करवानी है, स्टोर आपको विधि भी बताएगा।

एक बार बकरी के पेट में कीड़े मर जाने के बाद आप बकरी को आसानी से अच्छी तरह से खिला सकते हैं और फिर दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। यदि आप अपनी बकरी को स्वयं डिवोर्मिंग दवा नहीं दे सकते हैं, तो आप डॉक्टर को दिखा सकते हैं।और बकरियों को डिवोर्मिंग कैसे करें? उसके बारे में बतादेगा।

बकरी से संबंधित अन्य जानकारी

बकरी का दूध बढ़ाने का तरीका

बकरी का दूध बढ़ाने का तरीका, खली देने से बकरी का दूध बढ़ता है। आप बाजार से सरसों की खली खरीद सकते हैं और एक निश्चित मात्रा में बकरी को दे सकते हैं। हालांकि, आप खली एक्सपेरिमेंट में क्या ले रहे हैं। यह अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए क्योंकि बकरियां खराब खली नहीं खाएंगी। बकरी को खली देने से पहले उसे 3 घंटे के लिए पानी में अच्छे से भिगो कर छोड़ दें। इसके बाद जब यह अच्छी तरह भीग जाए तो इसे बकरी को खिला दें। यह आपकी बकरी का दूध बढ़ाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

भारत में सबसे अच्छी डायरी बकरी की नस्लें

भारत में सुरती बकरी डेयरी के लिए बहुत अच्छी नस्ल है क्योंकि यह और बकरी की तुलना में दूध अधिक देती है सुरती बकरी प्रतिदिन 4 से 6 लीटर दूध देती है जो कि भारत में सबसे अच्छी डायरी की नस्ल में से एक है।

बकरी का दूध बच्चे को कब पिलाना चाहिए?

जब बकरी बच्चे को जन्म देती है तब बच्चे को दूध पर्याप्त मात्रा में देना चाहिए जब तक बच्चा घास खाना ना सीख जाए तब तक दूध देते रहना चाहिए क्योंकि बच्चे को शारीरिक कमजोरी ना आए और आगे चलकर वह स्वस्थ और हेल्दी बकरा, बकरी बन सके।

देशी बकरी कितना दूध देती है?

देशी बकरी में कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जैसे – जमुनापुरी, बरबरी बकरी है यह प्रतिदिन 1 लीटर से 3.5 लीटर तक दूध देती है जबकि कुछ विदेशी नस्ल की बकरियां सानेन और दमस्कस यह प्रतिदिन 4 से 5 लीटर दूध देती है।

बकरी एक दिन में कितना दूध देती है?

बकरी (जमुनापारी, बरबरी) एक दिन में 3 से 4 लीटर दूध देती है जबकि सानेन, दमस्कस बकरी प्रतिदिन 4 से 6 लीटर दूध देती है बकरी का दूध मानव औषधि के लिए बहुत ही गुणकारी होता है बकरी का दूध चाय पीने के उपयोग में भी किया जाता है।

बकरी के दूध का रेट क्या है?

बाजार में बकरी का दूध ₹400 प्रति लीटर है लेकिन धीरे-धीरे इसकी कीमत 1000 रुपए लीटर तक पहुंच गई है क्योंकि डेंगू का प्रकोप बढ़ने लग गया जिससे लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं । इस बीमारी से बचने का केवल एकमात्र उपाय यह है की बकरी के दूध का सेवन करने से डेंगू बुखार आराम मिलता है।

निष्कर्ष – Conclusion

आजके इस आर्टिकल में हमने Bakri Ka Doodh Kaise Badhaye, बकरी का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय के बारे में डिटेल में जानकारी दी है. यदि आप बकरी पालन से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं. इस पोस्ट की मदद से आप अपनी बकरियों का दूध आसानी से बढ़ा सकते हैं.

आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा. अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे.

यह पोस्ट केसी लगी?
+1
3
+1
6
+1
1

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये